facebookmetapixel
Advertisement
कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹200 से ज्यादा सस्ता, दिल्ली-कोलकाता में घटे दाम; होटल-रेस्तरां को बड़ी राहतब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंतागिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेडभारत का R&D खर्च बढ़ा, लेकिन GDP के मुकाबले हिस्सेदारी सिर्फ 0.84%; चीन और ब्राजील से पीछेइलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 7 महीनों में 10 लाख से ज्यादा EV बिके; TVS सबसे आगेPM मोदी की पोस्ट ब्लॉक होने पर बढ़ा विवाद, मेटा की ग्लोबल टीम से एल्गोरिदम पर होगी सख्त पूछताछकैबिनेट के बड़े फैसले: ‘पीएम सूर्य सरोवर’ योजना मंजूर, पीएम-किसान और खेलो इंडिया को 5 साल का विस्तारसरकार ने ‘समुद्र मंथन’ योजना को दी हरी झंडी, गहरे सागर में तेल-गैस खोज के लिए ₹84,084 करोड़ मंजूरIMD के अलर्ट से बढ़ी चिंता, मॉनसून के दूसरे चरण और अगस्त महीने में सामान्य से कम होगी बारिशबजाज फिनसर्व के Q1 नतीजे मजबूत, मुनाफा बढ़कर ₹6,297 करोड़ पहुंचा, एयूएम में भी बढ़ोतरी

लंबित मर्जर सौदों पर CCI की बैठक इस सप्ताह

Advertisement
Last Updated- February 07, 2023 | 9:34 PM IST
Merger

करीब चार महीने बाद भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) द्वारा लंबित 20 विलय सौदों (merger deals) पर निर्णय लेने के लिए गुरुवार को अपने सदस्यों की बैठक आयोजित करने की संभावना है। सभी सीसीआई सदस्यों की सर्वसम्मति के अभाव की वजह से इन आवेदनों पर निर्णय में विलंब हुआ था।

हालांकि कानून मंत्रालय ने कंपनी मामलों के मंत्रालय को सुझाव दिया है कि सीसीआई तीन सदस्यीय आयोग की पूर्ण सहमति के बगैर भी लंबित आवेदनों पर निर्णय लेने के लिए आवश्यकता के सिद्धांत को अपना सकता है। अपने पूर्व अध्यक्ष अशोक गुप्ता के सेवानिवृत होने के बाद सीसीआई में सिर्फ दो सदस्य बचे हैं।

कानून मंत्रालय का सुझाव वि​भिन्न उद्योग संस्थाओं द्वारा इस मुद्दे को सरकार के समक्ष उठाए जाने की पृष्ठभूमि में सामने आया है। सरकार को इससे अवगत कराया गया है कि सीसीआई की ओर से हुए विलंब से हजारों करोड़ रुपये के सौदे अधर में लटके हुए हैं।

कुछ लंबित सौदों में Ardor Holding Pte और Hero Future Global Energies, AGI Greenpack और Hindustan National Glass; Megha Engineering and Infrastructure और Lanco Anpara Power; Cummins and Meritor; Dalmia Cement और Jaiprakash Associates के कुछ खास व्यवसाय शामिल हैं। लंबित सौदों में एक प्रमुख वै​श्विक सौदा है जिसे 11 क्षेत्रा​धिकारों में मंजूरियां मिली हैं और उसे सिर्फ सीसीआई की मंजूरी का इंतजार है। करीब 10 लंबित सौदे विदेशी उद्यम से जुड़े हुए हैं।

Advertisement
First Published - February 7, 2023 | 9:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement