facebookmetapixel
Advertisement
ईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेत

खत्म नहीं हो रही इंडिगो की समस्या! अब CCI ने शिकायत पर उड़ानों में रुकावट को लेकर शुरू की जांच

Advertisement

देश में घरेलू हवाई यात्रा का 60% से अधिक हिस्सा संभालने वाली भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो हाल ही में भारी संकट में फंस गई थी

Last Updated- December 18, 2025 | 5:14 PM IST
Indigo
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

कंपटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने इंडिगो एयरलाइन के खिलाफ जांच शुरू करने का फैसला किया है। यह कदम एक शिकायत के बाद उठाया गया है, जो आयोग को एक सूचना देने वाले ने दी थी। आयोग ने एक प्रेस बयान में कहा, “CCI ने हाल ही में कई रूट्स पर हुई उड़ानों में रुकावटों के संदर्भ में इंडिगो के खिलाफ दर्ज सूचना को संज्ञान में लिया है।”

कंपटीशन कमीशन ने जारी अपने बयान में आगे कहा, “शुरुआती आकलन के आधार पर, कमीशन ने कंपटीशन एक्ट, 2002 के नियमों के हिसाब से मामले को आगे ले जाने का फैसला लिया है।”

गौरतलब है कि CCI सबसे पहले मिली जानकारी के आधार पर शुरुआती जांच करता है, और फिर निष्कर्षों के आधार पर डायरेक्टर जनरल के कार्यालय को औपचारिक जांच शुरू करने का निर्देश देता है।

Also Read: सबसे बुरा दौर बीता, 19 साल की मेहनत को 3 दिन से न आंके: इंडिगो CEO ने वीडियो संदेश में कहा

देश में घरेलू हवाई यात्रा का 60% से अधिक हिस्सा संभालने वाली भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो हाल ही में भारी संकट में फंस गई थी। दिसंबर की शुरुआत में कंपनी को हजारों फ्लाइट्स रद्द करना पड़ा था। एयरलाइन ने अब तक 800 करोड़ रुपये से अधिक की टिकट राशि रिफंड कर दी है।

यह अड़चन 1 नवंबर से लागू हुए संशोधित फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नियमों के बाद शुरू हुई थी। इन नियमों में पायलट और क्रू के लिए अनिवार्य आराम के घंटे बढ़ा दिए गए, रात की ड्यूटी पर पाबंदी लगी और हवाई दल को साप्ताहिक 48 घंटे का आराम सुनिश्चित करना अनिवार्य किया गया था।

हालांकि, सिविल एविएशन मिनिस्ट्री भी इस बड़ी घटना के बाद एयरलाइन की जांच कर रहा है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के राम मोहन नायडू ने कहा है कि किसी भी एयरलाइन को, चाहे उसका आकार कुछ भी हो, यात्रियों के लिए परेशानी शुरू करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

Advertisement
First Published - December 18, 2025 | 5:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement