facebookmetapixel
चांदी के भाव में ऐतिहासिक गिरावट: 1980 और 2011 जैसे क्रैश की आहट, क्या और गिरेंगे दाम?Budget 2026 में मिडिल क्लास के लिए क्या-क्या था? एक्सपर्ट ने बताया मध्यम वर्ग कहां उठा सकते हैं फायदाRBI पॉलिसी के बाद बैंकिंग सेक्टर पर फोकस, एक्सपर्ट ने कहा- इन चुनिंदा बैंक शेयरों पर रखें नजर₹1.46 लाख का एक शेयर, डिविडेंड सिर्फ 3 रुपये; दिग्गज टायर कंपनी का निवेशकों के लिए ऐलानMRF का मुनाफा 119% उछला, Q3 में ₹692 करोड़ का प्रॉफिट, शेयर में जोरदार उछालSuzlon Energy Share: छह महीने में 30% टूटा, Q3 में कमाई 42% बढ़ी; क्या अब आ गया खरीदने का समय ?REITs को लोन का प्रस्ताव, RBI MPC ने रियल एस्टेट के लिए खोल दिया नया रास्ताLIC Share Price: शानदार Q3 नतीजों के बाद शेयर 7% उछला, ब्रोकरेज बोले- आगे भी रिटर्न की उम्मीदRBI MPC ने दरें स्थिर रखीं, फैसले के बाद सरकारी बॉन्ड यील्ड 4 bps बढ़ीRBI MPC: सहकारी बैंक अब नहीं रहेंगे कमजोर, RBI लॉन्च करेगा ‘मिशन सक्षम’; NBFCs को भी सौगात

त्योहारी सीजन के बाद भी भरपूर बिकेंगी कार, बनी रहेगी बिक्री की रफ्तार

हाल ही में की गई जीएसटी दरों में कटौती के बाद ग्राहकों में कार खरीदारी करने का भरोसा बढ़ा है और कई दोपहिया वाहन मालिक भी अब कार खरीद में दिलचस्पी दिखा रहे हैं

Last Updated- October 15, 2025 | 10:34 PM IST
Cars

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सायम) के अध्यक्ष शैलेश चंद्रा ने बुधवार को कहा कि यात्री वाहनों (पीवी) की मांग चालू त्योहारी सीजन के बाद भी बनी रहने की उम्मीद है, क्योंकि ग्राहकों का एक नया समूह अब शोरूमों पर जाना शुरू कर देगा। हाल में जीएसटी दर में कटौती के बाद उनमें कार खरीदारी का भरोसा बढ़ा है।

22 सितंबर से, छोटी कारों (चार मीटर से कम लंबाई वाली, पेट्रोल के लिए 1,200 सीसी और डीजल के लिए 1,500 सीसी तक के इंजन वाली) पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगेगा, जो पहले 29-31 प्रतिशत था, जिसमें उपकर भी शामिल है। नई जीएसटी व्यवस्था के तहत, बड़ी कारों (चार मीटर से अधिक लंबी, 1,500 सीसी से अधिक इंजन और 170 मिमी से अधिक ग्राउंड क्लीयरेंस वाली) पर अब 50 प्रतिशत की बजाय 40 प्रतिशत कर लगेगा। केंद्र ने कंपनसेशन सेस यानी क्षतिपूर्ति उपकर भी वापस ले लिया है।

सायम का मासिक बिक्री आंकड़ा जारी किए जाने के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में चंद्रा ने कहा कि कई दोपहिया वाहन मालिक अब कम कर दरों और बेहतर फाइनैंसिंग विकल्पों के कारण बड़े आकार की कार में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘मैं एंट्री-लेवल कार की बात नहीं कर रहा, बल्कि एक उचित आकार की कार की बात कर रहा हूं। आने वाले महीनों में पता चलेगा कि छोटी कारों (सिडैन और हैचबैक) का सेगमेंट बढ़ेगा या नहीं। अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।’

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान तेजी से बढ़ने वाला एसयूवी सेगमेंट अब संतुलित होता दिख रहा है। उन्होंने कहा, ‘कुल कार बिक्री में एसयूवी की हिस्सेदारी अब 56 प्रतिशत है, जो पांच-छह साल पहले लगभग 29 प्रतिशत थी। उत्पाद चक्र अब ज्यादा स्थिर है और इसलिए आप एसयूवी की वृद्धि को संपूर्ण पीवी उद्योग के समान ही देख रहे हैं।’

चंद्रा का मानना है कि त्यौहारी अवधि के बाद भी मांग जारी रहेगी, क्योंकि नए खरीदारों की वजह से पैदा हुई मांग तुरंत पूरी नहीं हो सकती।

First Published - October 15, 2025 | 10:30 PM IST

संबंधित पोस्ट