facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: Apollo, Hindustan Zinc, Coal India समेत आज इन शेयरों पर रखें नजरअब पैकेट बंद खाने पर रहेगी चीनी, नमक और वसा के मात्रा की चेतावनी, SC ने FSSAI को लगाई कड़ी फटकारबारामती हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन: 14 चार्टर विमान कंपनियों का शुरू हुआ ‘स्पेशल सेफ्टी ऑडिट’लोक सभा में थमा एक हफ्ते का गतिरोध, अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष ने दिया नोटिसमहत्वपूर्ण खनिजों को लेकर नीति आयोग की केंद्र को बड़ी चेतावनी, कहा: पर्यावरण की कीमत पर न हो माइनिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय कृषि उत्पादों की मचेगी धूम! 46 अरब डॉलर के मार्केट में मिलेगी ‘ड्यूटी-फ्री एंट्री’CBSE का बड़ा फैसला: अब कंप्यूटर पर जांची जाएंगी 12वीं की कॉपियां, OSM सिस्टम होगा लागूसियासी जंग का बमगोला बना तिरुपति का लड्डू, TDP और YSRCP में सियासी जंगब्रांड की दुनिया में स्मृति मंधाना का जलवा: पुरुषों के दबदबे वाले विज्ञापन बाजार में लिख रहीं नई इबादतभारत-अमेरिका ट्रेड डील में डिजिटल व्यापार नियमों पर बातचीत का वादा, शुल्क मुक्त ई-ट्रांसमिशन पर होगी बात!

IndiGo की संचालक फर्म का पूंजीकरण एक लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा

Advertisement

बीएसई पर इंटरग्लोब एविएशन का शेयर बुधवार को 3.55 प्रतिशत बढ़कर 2,619.85 रुपये पर बंद हुआ।

Last Updated- June 29, 2023 | 3:34 PM IST
IndiGO

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो का संचालन करने वाली कंपनी इंटरग्लोब एविएशन का बाजार पूंजीकरण बुधवार को एक लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाली पहली एयरलाइन है।

बीएसई पर इंटरग्लोब एविएशन का शेयर बुधवार को 3.55 प्रतिशत बढ़कर 2,619.85 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 4.12 प्रतिशत बढ़कर 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर 2,634.25 रुपये पर भी पहुंच गया था।

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर कंपनी के शेयर 3.61 प्रतिशत चढ़कर 2,621.10 रुपये के भाव पर बंद हुए।

शेयर मूल्य में बढ़ोतरी होने से बीएसई पर कंपनी का बाजार मूल्यांकन बढ़कर 1,01,007.56 करोड़ रुपये हो गया। इस साल अब तक बीएसई पर इस शेयर में 30.53 प्रतिशत उछाल आ चुका है जबकि इस अवधि में सेंसेक्स पांच प्रतिशत ही बढ़ा है।

इंडिगो ने अपनी विस्तार योजनाओं को ध्यान में रखते हुए पिछले हफ्ते एयरबस को 500 विमानों का पक्का ऑर्डर देने की घोषणा की थी। यह एयरबस को किसी भी एयरलाइन से मिला सबसे बड़ा ऑर्डर है।

इंडिगो देश की सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन है और अब अपने अंतरराष्ट्रीय परिचालन का भी विस्तार कर रही है। मई में घरेलू बाजार में इसकी हिस्सेदारी 61.4 प्रतिशत थी।

Advertisement
First Published - June 29, 2023 | 3:34 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement