facebookmetapixel
Advertisement
ब्याज दरों में गिरावट से CD जारी करने में तेजी, जून में बैंकों ने जुटाए ₹1 लाख करोड़अल नीनो ने बढ़ाई उद्योग की चिंता, मॉनसून के कमजोर रहने से कंपनियों की कमाई पर असर पड़ने की आशंकाSEBI का बड़ा प्रस्ताव: सभी निवेशकों को मिल सकती है DMA की सुविधाअब NCR रियल एस्टेट पर नेशनल डेवलपर्स की नजर, 4 साल में चार गुना बढ़ी हिस्सेदारीAkasa Air IPO: 2-4 साल में आएगा आकासा एयर का आईपीओ, FY27 में 30-40% क्षमता बढ़ाने का लक्ष्यInfosys को AI से बड़े मौके की उम्मीद, 2030 तक 300-400 अरब डॉलर के अवसर पर नजरघर का सोना बना ATM! गोल्ड लोन की डिमांड में 84% उछाल, यूपी में सबसे तेज ग्रोथSmall Cap Funds में पैसा लगाने से पहले DSP MF ने पूछे बड़े सवाल, क्या आप वाकई हैं तैयार?NSE IPO: कमाई का मौका या जोखिम का खेल? पैसा लगाने से पहले जान लें पूरी तस्वीरलाइफ साइकिल फंड में निवेश से पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें, नहीं होगा बाद में पछतावा

BCCI को जल्द पैसा चुकाएगी बैजूस

Advertisement

बीसीसीआई ने एनसीएलएटी को बताया कि एडटेक फर्म बैजूस के संस्थापक बैजू रवींद्रन के साथ समझौते पर बातचीत चल रही है और समझौते की संभावना है।

Last Updated- July 30, 2024 | 11:07 PM IST
Court rejects NCLAT order stopping bankruptcy proceedings against Byju's न्यायालय ने Byju's के खिलाफ दिवाला कार्यवाही रोकने वाले NCLAT के आदेश को किया खारिज

एडटेक कंपनी बैजूस के संस्थापक बैजू रवींद्रन जल्द ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का बकाया चुकाने के करीब हैं। उनके वकील ने मंगलवार को राष्ट्रीय कंपनी विधि अपील अधिकरण (एनसीएलएटी) को यह जानकारी दी।

बीसीसीआई ने मंगलवार को बैजूस की मूल कंपनी थिंक ऐंड लर्न के साथ विवाद में सुनवाई को एक दिन टालने का अनुरोध किया। बीसीसीआई ने एनसीएलएटी को बताया कि एडटेक फर्म बैजूस के संस्थापक बैजू रवींद्रन के साथ समझौते पर बातचीत चल रही है और समझौते की संभावना है।

बीसीसीआई की तरफ से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पीठ से कहा कि कुछ बातचीत चल रही है और अनरोध किया कि सुनवाई बुधवार 31 जुलाई तक स्थगित कर दी जाए। लॉ प्लेटफॉर्म बार ऐंड बेंच के मुताबिक सुनवाई के दौरान मेहता ने कहा कि बीसीसीआई यह देखने के लिए वक्त चाहता है कि इस बातचीत से क्या कुछ सार्थक निकलता है।

सूत्रों के मुताबिक बकाया रकम का भुगतान कुछ किस्तों में किए जाने की उम्मीद है। रवींद्रन ने थिंक ऐंड लर्न के खिलाफ एनसीएलटी, बेंगलूरु की दिवालिया कार्यवाही को चुनौती देते हुए याचिका दाखिल की थी। बार ऐंड बेंच के मुताबिक बैजूस के अमेरिकी ऋणदाता की ओर पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी इस स्थगन के लिए राजी हुए मगर उन्होंने कहा कि अपील अधिकरण को यह ध्यान रखना चाहिए कि बीसीसीआई और रवींद्रन के बीच समझौता होने पर उनके मुवक्किल के मामले में पूर्वग्रह नहीं होना चाहिए। उसके बाद पीठ ने 31 जुलाई तक सुनवाई स्थगित कर दी।

16 जुलाई को राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण ने 158.90 करोड़ रुपये के बकाये के लिए बीसीसीआई की याचिका पर बैजूस की मूल कंपनी थिंक ऐंड लर्न को कॉरपोरेट ऋणशोधन अक्षमता समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) में शामिल कर दिया था। एनसीएलटी के आदेश के कारण रवींद्रन ने तत्काल कंपनी से नियंत्रण खो दिया। अधिकरण ने कार्यवाही के दौरान रोजाना के कार्यों की निगरानी के लिए समाधान पेशेवर नियुक्त किया। 23 जुलाई को रवींद्रन ने इस मामले में तुरंत सुनवाई के लिए एनसीएलएटी का रुख किया था।

Advertisement
First Published - July 30, 2024 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement