facebookmetapixel
Advertisement
FY27 में 6.4% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ, मूडीज ने जताया अनुमान; कहा- G20 में सबसे तेजKalyan Jewellers: 76% उछल सकता है ये शेयर, BUY रेटिंग बरकरार; Q3 नतीजों के बाद बना ब्रोकरेज की पसंदAI और मजबूत ग्रोथ से IT शेयर चमक सकते हैं, ब्रोकरेज ने इन 6 स्टॉक्स पर दी BUY की सलाहTata Steel का भारत का कारोबार चमक रहा! 4 ब्रोकरेज ने दिए ₹240 तक के टारगेटराजस्थान की धूप से चलेंगी देश की फैक्ट्रियां! अदाणी को जापान से लंबी अवधि की फंडिंग2025 में भारत के चाय निर्यात ने बनाया नया रिकॉर्ड, ऑल-टाइम हाई पर पहुंचाSBI ने बनाया 52-वीक हाई, Q3 नतीजों के बाद जबरदस्त छलांग, ब्रोकरेज बोले- खरीदोGold, Silver Price Today: सोने में ₹549 की मजबूती के साथ शुरू हुआ कारोबार, चांदी ₹9752 उछलीAI टैलेंट में अमेरिका के बाद भारत नंबर-2, Oracle के VP ने गिनाए आंकड़ेमियाद बढ़ने से विदेशी आय और देर से रिटर्न भरने वालों को लाभ

Byjus Crisis: बायजू को फिर लगा झटका! अमेरिकी अदालत ने फ्रीज किए कंपनी के 533 मिलियन डॉलर

Advertisement

बायजू ने अपनी मूल कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड की अमेरिकी सहायक कंपनी बायजू अल्फा में टर्म लोन से 533 मिलियन डॉलर का निवेश किया था।

Last Updated- March 16, 2024 | 1:35 PM IST
उच्च न्यायालय से बैजूस को राहत, दूसरे राइट्स इश्यू को मिली हरी झंडी, Karnataka High Court sets aside NCLT stay on second rights issue by Byju's

एडटेक कंपनी बायजू की मुश्किलें खत्म होती नजर नहीं आ रही हैं। एक बार फिर से कंपनी को बड़ा झटका लगा है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी कोर्ट ने गुरुवार को कंपनी के 533 मिलियन डॉलर के फंड को फ्रीज करने का फैसला सुनाया है। कोर्ट के मुताबिक कंपनी को इस रकम को ट्रांसफर करने या इस्तेमाल करने से रोक दिया है।

ये रकम पहले हेड फंड के पास थी, लेकिन अब इसे किसी अज्ञात ऑफशोर ट्रस्ट में ले जाया गया है। कोर्ट के इस फैसले को कंपनी के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे कर्जदाताओं की जीत माना जा रहा है। इसी के साथ अदालत के जज जॉन टी. डोर्सी ने हेज फंड कैमशाफ्ट कैपिटल के फाउंडर विलियम मॉर्टन को गिरफ्तार करने का आदेश भी दिया है। बताया गया है कि मॉर्टन बार-बार अदालत में पेश होने और रकम के ट्रांसफर के बारे में जानकारी देने से इनकार कर रहे थे।

ये भी पढ़ें- क्या Adani ग्रुप रिश्वतखोरी में था शामिल! अमेरिकी अधिकारी कर रहे हैं जांच

इस मामले की सुनवाई के दौरान निवेशकों के बयान के अनुसार, अदालत ने पाया कि Byju’s के फाउंडर बायजू रवींद्रन और दिव्या गोकुल्नाथ कंपनी बाजयू अल्फा के साथ मिलकर काम कर रहे थे, उन्हें अदालत के फैसले का पालन करने का आदेश दिया गया है।

कथित तौर पर हेज फंड में पैसा ट्रांसफर करने से पहले बायजू ने अपनी मूल कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड की अमेरिकी सहायक कंपनी बायजू अल्फा में टर्म लोन से 533 मिलियन डॉलर का निवेश किया था। बायजूस अल्फा अब अमेरिका में दिवालियापन की प्रक्रिया से गुजर रही है।

ये भी पढ़ें- Air India: एयर इंडिया ने भी की छंटनी, 180 से ज्यादा लोगों की गई नौकरी

बायजू और कर्जदाताओं का समूह करीब एक साल से मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच पहले से ही एक और विवाद कायम है जिसमें निवेशकों के एक समूह ने कंपनी के 200 मिलियन डॉलर के राइट्स इश्यू को रोकने के साथ-साथ फर्म के बोर्ड को बदलने और रवींद्रन को सीईओ पद से हटाने के लिए अदालत का रुख किया है।

Advertisement
First Published - March 16, 2024 | 1:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement