facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Business Deals: इंडोरामा खरीदने जा रही है ब्लैकस्टोन से करोड़ों की हिस्सेदारी! जानें क्या है योजना?

Advertisement

ब्लैकस्टोन से ईपीएल में 24.9 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी इंडोरामा वेंचर्स

Last Updated- February 24, 2025 | 10:56 PM IST
Blackstone Federal Bank Deal

रसायन उत्पादक कंपनी इंडोरामा वेंचर्स अमेरिका की निजी इक्विटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ब्लैकस्टोन से 1,910 करोड़ रुपये (22.1 करोड़ डॉलर) में विशेष पैकेजिंग कंपनी ईपीएल लिमिटेड में लगभग 24.9 प्रतिशत की अल्पांश हिस्सेदारी खरीदेगी। प्रेस बयान में यह जानकारी दी गई है।

यह सौदा प्रति शेयर 240 रुपये पर होगा और इसके आने वाले महीनों में पूरा होने की उम्मीद है। हालांकि यह नियामकीय मंजूरी पर निर्भर करेगा। इस सौदे के लिए कोई खुली पेशकश नहीं की जाएगी क्योंकि हिस्सेदारी 25 प्रतिशत से कम है।

ब्लैकस्टोन के निजी इक्विटी फंड ने साल 2019 में ईपीएल (जो पहले एस्सेल प्रोपैक थी) का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया था और वह उसमें महत्त्वपूर्ण शेयरधारक है। इस सौदे से इंडोरामा वेंचर्स की सहायक कंपनी इंडोरामा नीदरलैंड बीवी को ईपीएल में पैर जमाने का मौका मिलेगा जो लेमिनेटेड ट्यूब की दुनिया की सबसे बड़ी विनिर्माता कंपनी है।

इंडोरामा वेंचर्स के संस्थापक और समूह के मुख्य कार्य अधिकारी आलोक लोहिया ने कहा, ‘ईपीएल दुनिया भर में अपने अभिनव, उच्च गुणवत्ता वाले पैकेजिंग उत्पादों के लिए जानी जाती है और वह भविष्य में वैश्विक स्तर पर और साथ ही साथ भारत में भी बड़ी संभावना वाले आकर्षक कारोबारों में निवेश करने के इंडोरामा के नजरिये के अनुरूप है।’

ईपीएल 11 देशों में 21 उत्पादन इकाइयों का संचालन करती है जो ओरल केयर, कॉस्मेटिक्स और फार्मास्युटिकल उद्योगों में वैश्विक ब्रांडों की जरूरतों को पूरा करती है। ईपीएल ने 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त 12 महीने के दौरान 4,137 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया था और उसका एबिटा 806 करोड़ रुपये रहा जो पिछले साल की तुलना में 17 प्रतिशत की वृद्धि है।

Advertisement
First Published - February 24, 2025 | 10:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement