facebookmetapixel
Advertisement
शेयर बाजार में रौनक: टॉप-10 में से 6 कंपनियों की मार्केट वैल्यू ₹88,678 करोड़ बढ़ी, ICICI बैंक सबसे आगेगर्मी ने बदला बाजार का मिजाज: महंगे AC की बिक्री घटी, पर कोल्ड ड्रिंक्स-आइसक्रीम की जमकर हुई खरीदारीDividend Stocks: ₹130 का मोटा डिविडेंड! बजाज ग्रुप की कंपनी बांटेगी अपना मुनाफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेदिल्ली में उमस का टॉर्चर, 50 डिग्री जैसा अहसास; मॉनसून की रफ्तार तेज पर UP-बिहार में अभी हीटवेव का अलर्टअमेरिका-ईरान के बीच फिर बढ़ा तनाव, ट्रंप के आदेश पर अमेरिकी सेना ने ईरान के 10 ठिकानों पर किए बड़े हमलेIT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड

Budget 2023: PAN बनेगा इकलौती कारोबारी पहचान!

Advertisement
Last Updated- January 11, 2023 | 10:24 PM IST

सभी तरह की कारोबारी पहचान के लिए स्थायी खाता संख्या (PAN) के इस्तेमाल से जुड़ा कानूनी एवं कामकाजी ढांचा 2023 के केंद्रीय बजट में लाया जा सकता है।

वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि विभिन्न प्रकार की मंजूरी के लिए कारोबारी पहचान के एकल दस्तावेज के रूप में पैन के इस्तेमाल जुड़े निर्देश बजट में जारी हो सकते हैं।

अधिकारी के अनुसार इसके लिए वित्त अधिनियम, 2023 में अलग से प्रावधान किया जा सकता है। इससे किसी कारोबारी इकाई की प्राथमिक पहचान के रूप में कानूनी तौर पर पैन का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस प्रावधान से किसी इकाई के पैन का अन्य मौजूदा पहचान पत्रों या क्रमांकों के साथ मिलान संभव हो पाएगा। बाद में केंद्र एवं राज्यों के विभिन्न कानूनों में इसे अधिसूचित किया जाएगा।

फिलहाल केंद्र और राज्यों के स्तर पर 20 अलग-अलग पहचान दस्तावेजों का होता है इस्तेमाल

इस समय केंद्र और राज्यों के स्तर पर 20 अलग-अलग पहचान दस्तावेजों का इस्तेमाल होता है। इनमें जीएसटीआईएन, टीआईएन, टीएएन, ईपीएफओ, सीआईएन आदि शामिल हैं।

बजट में स्थायी खाता संख्या (PAN) के इस्तेमाल से जुड़ा कानूनी एवं कामकाजी ढांचा आता है तो यह वित्त मंत्रालय में अतिरिक्त राजस्व सचिव की अध्यक्षता वाले कार्यसमूह की सिफारिश के अनुरूप ही होगा।

इस समूह ने दिसंबर के अंत में अपनी सिफारिश सौंप दी थी। कार्यसमूह के अनुसार यह काम चरणबद्ध तरीके से होना चाहिए और सबसे पहले केंद्रीय विभागों जैसे जीएसटीआईएन में इसकी शुरुआत होनी चाहिए। सभी तरह की मंजूरी, पंजीयन और लाइसेंस आदि के लिए एकमात्र दस्तावेज के रूप में पैन का इस्तेमाल शुरू करने के लिए विभागों को एक वर्ष का समय दिया जाएगा।

अधिकारी ने कहा, ‘राज्य और केंद्र सरकार की प्रत्येक इकाई को सभी सेवाओं के इस्तेमाल के लिए पैन का प्रयोग करना होगा, जिसके लिए उन्हें व्यवस्था को अपडेट करने के लिए कहा जाएगा।’

ऐसा होने पर कारोबारियों पर अनुपालन संबंधी बोझ कम हो जाएगा और कारोबार करना सुगम हो जाएगा। इतना ही नहीं, इससे सरकार को सूचना साझा करने में अधिक आसानी होगी और विभिन्न एजेंसियों एवं विभागों के बीच परिचालन भी बढ़ जाएगा।

Advertisement
First Published - January 11, 2023 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement