facebookmetapixel
गिग इकोनॉमी में बहार: इस साल 10 लाख नए कर्मियों की होगी भर्ती, क्विक कॉमर्स व ई-कॉमर्स बनेंगे इंजनटेक्सटाइल सेक्टर में नई जान: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से निर्यात में आ सकती है डबल डिजिट ग्रोथनिफ्टी नेक्स्ट 50 में बड़ा बदलाव: टाटा मोटर्स CV और HDFC AMC होंगे शामिल, होगा करोड़ों का निवेशNykaa की शानदार वापसी: मुनाफे में उछाल और फैशन सेगमेंट का सुधरा प्रदर्शन, ब्रोकरेज ने दी ‘ओवरवेट’ रेटिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय फार्मा कंपनियों की सुस्ती, कीमतों के दबाव से सन फार्मा और सिप्ला पस्तAirtel की दो टूक: AGR भुगतान पर रोक की जरूरत नहीं, बस गणना में सुधार होनी चाहिएसेमीकंडक्टर से लेकर पाम ऑयल तक: भारत-मलेशिया के बीच हुए 11 समझौते, अब रुपये-रिंगिट में होगा व्यापारअमित शाह का बड़ा ऐलान: 31 मार्च तक होगा नक्सलवाद का पूर्ण सफाया, अब निर्णायक दौर में जंगचंद्रबाबू नायडू का ‘क्वांटम’ विजन: आंध्र प्रदेश में बनेगी देश की पहली क्वांटम वैली, बदल जाएगी IT की दुनियापीयूष गोयल का बड़ा दावा: 35 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट बनेगा भारत, अमेरिका से डील तो बस शुरुआत है

BPCL Q4 Results: मुनाफे में भारी उछाल, Q4FY23 में नेट प्रॉफिट बढ़कर 6,478 करोड़ रुपये पर

Last Updated- May 23, 2023 | 9:23 AM IST
BPCL signs MoU with Mumbai Port to set up green fuel ecosystem BPCL ने हरित ईंधन इकोसिस्टम स्थापित करने के लिए मुंबई बंदरगाह के साथ किया समझौता

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) का एकल आधार पर शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष 2022-23 की जनवरी-मार्च तिमाही में दोगुने से अधिक होकर 6,478 करोड़ रुपये रहा।

एचपीसीएल ने सोमवार को शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि एक साल पहले की समान तिमाही में उसका एकल आधार पर शुद्ध लाभ 2,501 करोड़ रुपये रहा था।

रिफाइनिंग और ईंधन विपणन मार्जिन में सुधार से कंपनी का लाभ बढ़ा है। एचपीसीएल ने कहा कि चौथी तिमाही के नतीजे बेहतर रहने से समूचे वित्त वर्ष 2022-23 में उसका शुद्ध लाभ 1,807 करोड़ रुपये हो गया।

इस तरह वित्त वर्ष की पहली छमाही में पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी कीमतें स्थिर रखने से हुए नुकसान की भरपाई करने में मदद मिली। हालांकि एचपीसीएल ने पिछले साल अप्रैल से ही पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें नहीं बढ़ाई हैं लेकिन दूसरी छमाही में कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय दाम गिरने से उसका रिफाइनिंग मार्जिन सुधरा है।

First Published - May 23, 2023 | 9:23 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट