facebookmetapixel
Advertisement
हमले से पहले बासमती चावल के गोदाम भर रहा था ईरानहोर्मुज स्ट्रेट बंद होने से बढ़ेंगी मुश्किलें, भारत समेत एशियाई देशों में बढ़ सकते हैं कच्चे तेल के दामईरानी हमलों के बाद कतर ने LNG उत्पादन रोका, भारत ने उद्योगों के लिए गैस की सप्लाई घटाईभारत संघर्ष समाप्त करने के पक्ष में कर रहा आवाज बुलंद, खाड़ी में भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकतादेश में कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार, वैकल्पिक आयात मार्गों पर फोकस: हरदीप सिंह पुरीनिवेश लक्ष्य की दूरी के हिसाब से ही हो लाइफ साइकल फंड की मियादमहंगे नए घरों के बीच रीसेल प्रॉपर्टी की बढ़ी मांग, खरीद से पहले बरतें ये जरूरी सावधानियांEV Insurance: ईवी में बाहर का चार्जर लगाएंगे तो बैटरी का बीमा नहीं पाएंगेतीसरी तिमाही में कंपनियों की कमाई उम्मीद से बेहतर, NSE 200 में घटा डाउनग्रेड दबावIndia-US Trade Deal: भारत को 6 महीने के अंदर तय करना होगा कोई एक मानक

अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप का बड़ा कदम, आरजीसीसी से जुड़े अनुभवी और युवा नेतृत्व

Advertisement

गर्ग वर्तमान में रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हैं, जबकि के राजा गोपाल छह साल से रिलायंस पावर के प्रमुख हैं।

Last Updated- November 17, 2024 | 4:20 PM IST
Anil Ambani
Reliance Group

अनिल अंबानी के रिलायंस समूह ने 2030 के लिए अपनी वृद्धि रणनीति के तहत रिलायंस ग्रुप कॉरपोरेट सेंटर (आरजीसीसी) स्थापित किया है। कंपनी ने बयान में कहा, “आरजीसीसी एक रणनीतिक केंद्र के रूप में काम करेगा, जो समूह की कंपनियों को नए अवसरों और प्रौद्योगिकी प्रगति की तलाश में मार्गदर्शन प्रदान करेगा।” आरजीसीसी की मुख्य टीम में समूह के अनुभवी लोग- सतीश सेठ, पुनीत गर्ग और के राजा गोपाल शामिल होंगे।

गर्ग वर्तमान में रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हैं, जबकि के राजा गोपाल छह साल से रिलायंस पावर के प्रमुख हैं।

समूह की कंपनियों के अगुवाओं को भी आरजीसीसी में आमंत्रित किया जाएगा। बयान के अनुसार, “आरजीसीसी की स्थापना का उद्देश्य इन अनुभवी लोगों की आंतरिक विशेषज्ञता का उपयोग कर समूह की दूरदर्शी वृद्धि पहलों का समर्थन करना और भविष्य की परियोजनाओं के लिए नेतृत्व की एक नई पीढ़ी तैयार करना है।”

आरजीसीसी उभरते नेतृत्व को सलाह देने और विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, तथा समूह को निरंतर वृद्धि की ओर अग्रसर करने के लिए अनुभव को नई प्रतिभाओं के साथ जोड़ेगा।

रिलायंस समूह के प्रवक्ता ने कहा, “हम आरजीसीसी को पेश करते हुए रोमांचित हैं, जो व्यापक विशेषज्ञता वाले अनुभवी पेशेवरों की एक टीम है।”

हाल ही में रिलायंस समूह के अंतर्गत प्रमुख कम्पनियों, रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और रिलायंस पावर लिमिटेड ने शून्य बैंक ऋण की स्थिति हासिल कर ली है तथा नए वृद्धि क्षेत्रों में विस्तार की रूपरेखा तैयार की है।

Advertisement
First Published - November 17, 2024 | 4:20 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement