facebookmetapixel
ChatGPT के बाद अब ‘AI का डर’! आखिर दो दिन में टेक कंपनियों के क्यों उड़ गए अरबों डॉलरगिरे हुए स्मॉल-मिडकैप शेयर अब देंगे कमाल का रिटर्न? एक्सपर्ट्स ने बताया सही समयAnthropic के नए टूल से टेक कंपनियों में मची खलबली, औंधे मुंह गिरे आईटी शेयरअगले 20-25 वर्षों में भारत बनेगा दुनिया की सबसे प्रभावशाली आर्थिक ताकत: ब्लैकरॉक प्रमुख लैरी फिंकCCI ने दिए इंडिगो के ​खिलाफ जांच के आदेश, उड़ानें रद्द कर बाजार में प्रभुत्व का संभावित दुरुपयोगचुनौतियां अब बन रहीं अवसर, भारत-अमेरिका ट्रेड डील से विदेशी निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीदEditorial: ऑपरेशन सिंदूर का असर, रक्षा बजट में बढ़ोतरीजब व्यावसायिक हितों से टकराती है प्रवर्तन शक्ति, बाजार का भरोसा कमजोर होता हैसहनशीलता ने दिया फल: ट्रंप के साथ भारत की लंबी रणनीति रंग लाईBajaj Finance Q3FY26 Results: मुनाफा घटा, ब्रोकरेज की राय बंटी, शेयर के लिए टारगेट प्राइस में बदलाव

Nestle India की एजीएम, संकट अब सामान्य बात: नारायणन

रिटेल दिग्गज एमेजॉन इंडिया का नेतृत्व संभाल चुके मनीष तिवारी इस साल 1 अगस्त से नारायणन से नेस्ले इंडिया के प्रबंध निदेशक के रूप में बागडोर संभालेंगे।

Last Updated- June 27, 2025 | 8:35 AM IST
Suresh Narayanan
Representative Image

अपनी 10वीं और आखिरी सालाना आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए नेस्ले इंडिया (Nestle India) के निवर्तमान अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सुरेश नारायणन ने कहा कि संकट अब सामान्य बात है और संघर्ष अभी जारी रहेंगे।

अपने उत्तराधिकारी के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में नारायणन ने कहा, ‘बेहद अनुभवी मनीष को एकमात्र संदेश यह होगा कि संकट अब न्यू नॉर्मल (सामान्य बात) है और प्रतिकूलता ही एकमात्र ऐसी चीज है जो नहीं बदलती है। इसलिए, मुझे लगता है कि हमें आगे बढ़ने के साथ और भी कई लड़ाइयां लड़नी होंगी। लेकिन कंपनी बहुत मजबूत है।’

रिटेल दिग्गज एमेजॉन इंडिया का नेतृत्व संभाल चुके मनीष तिवारी इस साल 1 अगस्त से नारायणन से नेस्ले इंडिया के प्रबंध निदेशक के रूप में बागडोर संभालेंगे। 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे नारायणन ने 2015 के मैगी नूडल संकट और हाल में चीनी विवाद के दौरान कंपनी का नेतृत्व किया।

कंपनी की वृद्धि के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि कंपनी ने पिछली 32 तिमाहियों में से 22 में दो अंक की वृद्धि दर्ज की है। उन्होंने बताया, ‘इसका मतलब है कि 10 तिमाहियों में यह वृद्धि दो अंक में नहीं रही है, जो काफी हद तक पिछली कुछ तिमाहियों में हुआ है।’

उन्होंने कहा, ‘खाद्य मुद्रास्फीति, बेरोजगारी और कई अन्य वैश्विक समस्याओं के कारण उपभोक्ता वस्तु क्षेत्र में मंदी आई है, जिसने हमें भी प्रभावित किया। हालांकि, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हालात अब सुधर रहे हैं।’

First Published - June 27, 2025 | 8:35 AM IST

संबंधित पोस्ट