facebookmetapixel
Suzlon Energy Share: छह महीने में 30% टूटा, Q3 में कमाई 42% बढ़ी; क्या अब आ गया खरीदने का समय ?REITs को लोन का प्रस्ताव, RBI MPC ने रियल एस्टेट के लिए खोल दिया नया रास्ताLIC Share Price: शानदार Q3 नतीजों के बाद शेयर 7% उछला, ब्रोकरेज बोले- आगे भी रिटर्न की उम्मीदRBI MPC ने दरें स्थिर रखीं, फैसले के बाद सरकारी बॉन्ड यील्ड 4 bps बढ़ीRBI MPC: सहकारी बैंक अब नहीं रहेंगे कमजोर, RBI लॉन्च करेगा ‘मिशन सक्षम’; NBFCs को भी सौगातRBI MPC के बड़े फैसले: लोन रिकवरी में डर नहीं चलेगा, डिजिटल फ्रॉड में मिलेगा मुआवजाRBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, FY26 के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 7.4%Gold, Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’अमेरिका संग पूर्ण व्यापार समझौता जल्द, भारत-US द्विपक्षीय साझेदारी को मिलेगी नई दिशा: जयशंकर

Ashok Leyland को VRL Logistics से 1,560 ट्रकों का ठेका मिला

Last Updated- April 17, 2023 | 2:24 PM IST
Ashok Leyland

वाणिज्यिक वाहन कंपनी अशोक लेलैंड को वीआरएल लॉजिस्टिक्स लिमिटेड (वीआरएल) से 1,560 ट्रक का ठेका मिला है। कंपनी ने सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया है।

अशोक लेलैंड ने सोमवार को कहा कि यह ऑर्डर एवीटीआर 3120 और एवीटीआर 4420 टीटी ट्रक के मॉडल के लिए है। इनमें वीआरएल के बड़े होते बेड़े की प्रभावशीलता और लाभप्रदता को बढ़ाने के लिए सभी आधुनिक खूबियां होंगी।

अशोक लेलैंड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी शेनू अग्रवाल ने कहा,‘‘वीआरएल और अशोक लेलैंड के बीच पुराना जुड़ाव रहा है।

पिछले कुछ वर्षों में वीआरएल ने लॉजिस्टिक उद्योग में ग्राहकों की बढ़ती जरूरतों के अनुसार नए उत्पादों और सुविधाओं को विकसित करने में हमारे साथ मिलकर काम किया है।’’

First Published - April 17, 2023 | 2:24 PM IST

संबंधित पोस्ट