facebookmetapixel
Advertisement
PhonePe से मिनटों में भर सकेंगे ITR व GST, लॉन्च हुआ नया फाइलिंग फीचर; टैक्स एक्सपर्ट भी करेंगे मददजून में इ​क्विटी फंड्स में 26% बढ़ा निवेश, SIP से आए ₹31,781 करोड़; Midcap रहा निवेशकों की पहली पसंदआईपीओ से पहले SBI ने SBI Funds में बेची 1.42% हिस्सेदारी, जुटाए ₹1,655 करोड़Indian Bank Q1 Results: पहली तिमाही में इंडियन बैंक का मुनाफा 10% बढ़कर ₹3,273 करोड़, NPA में भी आई बड़ी गिरावटAlpine Texworld IPO: अगले हफ्ते खुलेगा टेक्सटाइल कंपनी का IPO; आवेदन से पहले जानें इश्यू से जुड़ी हर जरूरी बातDr Reddy’s में बड़ी गड़बड़ी! दवा उत्पादन रुका, ब्रोकरेज ने घटाए टारगेट; अब शेयर खरीदें या रुकें?E20 वाहनों पर क्या ऑटो कंपनियां दे रही हैं वारंटी? क्या किसानों को होगा फायदा; सरकार ने दिए ऐसे 12 सवालों के जवाबVedanta Aluminium बना लार्ज कैप, क्या अब ₹540 तक जाएगा शेयर? ब्रोकरेज ने दी Buy रेटिंगIC Electricals IPO Listing: निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले, 68% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयरअब पोस्टमैन बनाएगा आपके बच्चे का Blue Aadhaar! घर बैठे ऐसे उठाएं इस खास सुविधा का फायदा

Apple जल्द Samsung को पछाड़ बन जाएगी भारत की सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्यातक !

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 6:58 PM IST
Apple

भारत से ऐपल के स्मार्टफोन (Apple Smartphone) का निर्यात चालू वित्त वर्ष के अंत तक सैमसंग (Samsung) से आगे निकल सकता है। उम्मीद की जा रही है कि वित्त वर्ष 2024 में ऐपल स्मार्टफोन निर्यात के मामले में दक्षिण कोरियाई दिग्गज सैमसेंग को पछाड़ देगा।

एक साल पहले भारत के फोन निर्यात में मामूली हिस्सेदारी से अप्रैल और अक्टूबर के दौरान ऐपल की हिस्सेदारी बढ़कर 2.2 अरब डॉलर हो गई है। फाइनैंशियल एक्सप्रेस (FE) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सैमसंग का हिस्सा 2.8 अरब डॉलर था, जो ऐपल से बहुत अधिक नहीं था।

अप्रैल और अक्टूबर के बीच भारत में कुल स्मार्टफोन निर्यात वित्त वर्ष 2022 में इसी अवधि के दौरान 2.2 अरब डॉलर से 127 फीसदी बढ़कर 5 अरब डॉलर हो गया। दोनों कंपनियां प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव्स (PLI) स्कीम के तहत भारत में स्मार्टफोन बनाती हैं।

यह भी पढ़े: Year in review: Nothing Ear (stick) से लेकर Sony Mocopi तक, ये हैं साल 2022 के यूनीक गैजेट्स

भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात ने अप्रैल-अक्टूबर के दौरान वित्त वर्ष 2021 में 7.87 अरब डॉलर से वित्त वर्ष 2022 में 12.14 अरब डॉलर की दूसरी सबसे बड़ी वृद्धि दर्ज की। मोबाइल फोन का कुल निर्यात में 30 फीसदी हिस्सा था, जबकि 2022 में यह 41 फीसदी था।

Advertisement
First Published - December 5, 2022 | 6:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement