facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

Apple ने बेंगलूरु में खोला भारत में अपना तीसरा स्टोर, iPhone 16 और मैकबुक प्रो समेत सभी प्रोडक्ट मिलेंगे

Advertisement

ऐपल ने बेंगलूरु के हेबल में अपना पहला और भारत का तीसरा स्टोर खोला, जहां ग्राहक आईफोन 16, मैकबुक प्रो और एक्सेसरीज के साथ व्यक्तिगत सहायता का अनुभव ले सकेंगे

Last Updated- September 01, 2025 | 10:37 PM IST
Apple
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

ऐपल ने भारत में अपना तीसरा और देश के प्रौद्योगिकी केंद्र बेंगलूरु में पहला रिटेल स्टोर शुरू किया है। इससे दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते स्मार्टफोन बाजारों में से एक में आईफोन विनिर्माता की लगातार पैठ का पता चलता है।

ऐपल हेबल स्टोर दक्षिण भारत में कंपनी का पहला स्टोर होगा। वह वह मुंबई में ऐपल बीकेसी तथा दिल्ली में ऐपल साकेत और ऑनलाइन ऐपल स्टोर के साथ शामिल हो जाएगा। कंपनी ने कहा कि ऐपल हेबल ग्राहकों के लिए ऐपल के सभी उपकरणों की खरीदारी करने, सर्वोत्तम सेवा और सहायता का अनुभव करने के लिए स्वागत योग्य स्थान होगा।

ऐपल की वरिष्ठ उपाध्यक्ष (रिटेल ऐंड पीपल) डिएड्रे ओब्रायन ने कहा, ‘हमें ऐपल हेबल खोलकर खुशी हो रही है। यह ऐसा सामुदायिक केंद्र है जो बेंगलूरु की नवाचार भावना का उत्सव मना रहा है।’ उन्होंने कहा, ‘हम यहां लोगों से जुड़ने और उन्हें ऐपल के साथ अद्भुत चीजें सृजित करने, सहयोग करने और कार्य करने के लिए प्रेरित करने को उत्सुक हैं। हम पूरे भारत में ग्राहकों तक लगातार ऐपल के अनुभव पहुंचाने के लिए उत्साहित हैं।’

ऐपल हेबल में ग्राहक नवीनतम उपकरण देख सकते हैं। इनमें आईफोन 16 के मॉडल, एम4 फैमिली की चिप से संचालित मैकबुक प्रो, ऐपल पेंसिल प्रो वाला आईपैड एयर और ऐपल वॉच सीरीज 10 के साथ-साथ ही एयरपॉड्स 4 तथा एयरटैग जैसी एक्सेसरीज शामिल हैं।

आगंतुक आसपास की प्रोडक्ट टेबल और एवन्यू देखने, किसी ऐपल विशेषज्ञ के साथ व्यक्तिगत खरीदारी का सत्र बुक करने और जीनियस बार में विशेषज्ञ सहायता के लिए आमंत्रित हैं। समर्पित ऐपल पिकअप एरिया ग्राहकों को उनके लिए सुविधाजनक समय पर आसानी से अपने ऑनलाइन ऑर्डर लेने की सुविधा उपलब्ध कराता है।

स्टोर की टीम के 70 सदस्य हैं जो देश भर के 15 राज्यों से आए हैं। वे ग्राहकों को ऐपल प्रोडक्ट, मासिक वित्तीय विकल्प तथा ऐपल ट्रेड इन कार्यक्रम के बारे में जानने में मदद करते हैं। ग्राहक पर्सनल सेटअप के साथ और आईओएस पर जाने के लिए स्टोर में व्यक्तिगत सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

Advertisement
First Published - September 1, 2025 | 10:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement