facebookmetapixel
Advertisement
व्हाइट कॉलर जॉब्स में तेजी, अगस्त में भर्तियां 14 फीसदी बढ़ीं; फ्रेशर्स को भी मिले ज्यादा मौकेदेश में REIT पोर्टफोलियो 74% बढ़कर 16.7 करोड़ वर्ग फुट पहुंचा, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई में 62% कब्जानिवेशक पैसा रखें तैयार! 18 सितंबर को खुल सकता है देश का सबसे बड़ा IPO, 25 को लिस्टिंग संभवऑफिस से आगे बढ़ा REIT बाजार, रिटेल के साथ वेयरहाउसिंग में भी बढ़ी संस्थागत हिस्सेदारीअदाणी पोर्ट्स चमकाएगा पोर्टपोलियो! मोतीलाल ओसवाल ने जताया भरोसा, 26% तेजी का अनुमानईरान युद्ध खत्म होते ही $2 से नीचे आएंगे तेल के दाम? ट्रंप के दावे ने ऑयल मार्केट में छेड़ी चर्चाकरमतारा इंजीनियरिंग IPO: प्राइस बैंड ₹241-254, लॉट साइज 59 शेयर; निवेश करें या नहीं?आईटी सेक्टर में निवेश का मौका, मिरे एसेट का नया इंडेक्स फंड लॉन्च, 22 सितंबर तक खुला रहेगा NFOभारत में AI निवेश 119% बढ़ा, लेकिन नियम और निगरानी में कंपनियां पीछेजियोब्लैकरॉक म्युचुअल फंड ने लॉन्च करेगा बैलेंस्ड एडवांटेज फंड, ₹500 से शुरू कर सकते निवेश

Apple भारत ला रही TDK कॉर्प, यहीं बनेंगे आईफोन के बैटरी सेल

Advertisement

हरियाणा में 180 एकड़ भूमि पर प्लांट लगाया जाएगा

Last Updated- December 04, 2023 | 9:49 PM IST
Apple Pay

ऐपल इंक अपने वैश्विक लीथियम आयन बैटरी सेल सप्लायर टीडीके कॉरपोरेशन को भारत लेकर आ रही है। जापान की अग्रणी इलेक्ट्रॉनिक कलपुर्जा व उपकरण निर्माता भारत में बैटरी सेल का विनिर्माण कर यहां असेंबल होने वाले आईफोन को देगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

इस सेल्स की आपूर्ति ऐपल की लीथियम बैटरी असेंबलर सनवोडा इलेक्ट्रॉनिक्स को होगी, जो पहले से ही देश में परिचालन कर रही है और अभी दुनिया भर के बाजारों से सेल्स का आयात करती है। इस बीच, सूचना प्रौद्योगिक मंत्रालय में राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, टीडीके हरियाणा में विनिर्माण संयंत्र लगाएगी और हजारों नई नौकरियां सृजित करेगी।

साल 2005 में लीथियम व सेल निर्माता हॉन्ग-कॉन्ग की एंपरेक्स टेक्नोलॉजी लिमिटेड का अधिग्रहण करने वाली टीडीके ने हाल में हरियाणा में लीथियम बैटरी के लिए यूनिट लगाने की खातिर 180 एकड़ जमीन खरीदी है। ऐपल को सेल्स की आपूर्ति के लिए वाणिज्यिक उत्पादन अगले 12-18 महीने में शुरू होने की उम्मीद है।

सूत्रों के मुताबिक, ऐपल इंक के साथ अनुबंध से 8 से 10 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और 25,000 से ज्यादा लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार का सृजन हो सकता है। यह अपनी तरह की पहली फैक्टरी होगी, जहां कामगारों का आवास उसी परिसर में होगा। यह ऐपल की काफी पुरानी मांग है और चीन की मेगा फैक्टरी में यह आम चलन है। इससे दो फायदे मिलते हैं – यह उत्पादकता बढ़ाता है और फैक्टरियों में ज्यादा महिलाओं को रोजगार मिलता है।

न तो टीडीके कॉरपोरेशन और न ही ऐपल इंक ने इस गठजोड़ पर टिप्पणी की। टीडीके कॉरपोरेशन के कॉरपोरेट अफसर एफ सासाहिदा अक्टूबर के मध्य में भारत आए थे जब उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के आला अधिकारियों के साथ इस सौदे पर बातचीत की थी। अभी ऐपल बैटरी का आयात मुख्य रूप से चीन से करती है।

Advertisement
First Published - December 4, 2023 | 9:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement