facebookmetapixel
Advertisement
शोरूम्स में उमड़ी भीड़: अप्रैल में बिके रिकॉर्ड 26.1 लाख वाहन, ग्रामीण इलाकों ने शहरों को पछाड़ा!बायोकॉन में उत्तराधिकार का आगाज! किरण मजूमदार-शॉ ने भतीजी क्लेयर को चुना अपना वारिसगोदरेज एरोस्पेस की ऊंची उड़ान: 2032 तक सालाना 20% विकास का लक्ष्य, मुंबई में लगेगा नया प्लांटMahindra & Mahindra Q4 Results: चौथी तिमाही में मुनाफा 42% उछला, राजस्व में 29% की दमदार बढ़तL&T Q4 Results: मुनाफा 3% गिरा, लेकिन ऑर्डर बुक ₹7.40 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर!‘आत्मनिर्भर भारत के लिए विनिर्माण में चाहिए रणनीतिक स्वायत्तता’, CII अध्यक्ष राजीव मेमानी की सरकार से अपीलश्रम संहिता बनाम राज्यों के अपने कानून: क्या दोहरे नियमों के जाल में फंस जाएंगी कंपनियां?‘CSR से काम नहीं चलेगा, शोध में पैसा लगाएं’, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उद्योग जगत को दी नसीहत‘भारत की ताकत को कम आंका जा रहा है’, RBI डिप्टी गवर्नर ने बताया क्यों मजबूत है निवेश की नींवगन्ना किसानों को मोदी सरकार का तोहफा: ₹365 प्रति क्विंटल हुआ FRP, कपास उत्पादन पर भी बड़ा फैसला

सबसे बड़ी होगी एमेजॉन की सेल!

Advertisement

अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 27 सितंबर से शुरू, इस बार रिकॉर्डतोड़ सेल की उम्मीद

Last Updated- September 23, 2024 | 11:09 PM IST
amazon india

एमेजॉन इंडिया को उम्मीद है कि इस बार का उसका महत्त्वपूर्ण सेल कार्यक्रम एमेजॉन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल (एजीआईएफ) अब तक का सबसे बड़ा होगा। इस बार एजीआईएफ 27 सितंबर से शुरू हो रहा है और प्राइम सदस्यों के लिए यह 24 घंटे पहले शुरू हो जाएगा।

इस सालाना कार्यक्रम के लिए कंपनी ने भारी निवेश किया है। कंपनी ने बीते कुछ महीनों में विक्रेताओं की संख्या 14 लाख से बढ़ाकर 16 लाख की है। एमेजॉन के प्लेटफॉर्म पर इस बार विभिन्न श्रेणियों में 25 हजार से अधिक नए उत्पाद पेश किए जाएंगे।

इसके अलावा, एमेजॉन इंडिया ने अपने परिचालन नेटवर्क में 1.10 लाख से अधिक अस्थायी नौकरी के अवसर भी पैदा किए हैं क्योंकि आने वाले त्योहारों से पहले कंपनी देश भर में लाखों ग्राहकों को अपनी सेवा देने के लिए तैयार है। एमेजॉन इंडिया के उपाध्यक्ष (कैटगरी) सौरभ श्रीवास्तव ने कहा, ‘हमें पूरा भरोसा है कि इस साल एजीआईएफ अब तक का सबसे बड़ा सेल इवेंट होगा। पिछले साल इस कार्यक्रम के दौरान हमारे प्लेटफॉर्म पर 1.1 अरब ग्राहक और करीब 40 लाख नए ग्राहक पहुंचे थे। इस साल हमें विश्वास है कि पुराने सभी रिकॉर्ड टूट जाएंगे।’

एमेजॉन की प्रतिद्वंद्वी कंपनी फ्लिपकार्ट पर भी पिछले साल प्रमुख त्योहारी सेल इवेंट द बिग बिलियन डेज (टीबीबीडी) के दौरान रिकॉर्ड 1.4 अरब ग्राहक पहुंचे थे। इस साल त्योहारी मांग को पूरा करने के लिए एमेजॉन इंडिया ने अपने देश भर के परिचालन नेटवर्क में तीन नए फुलफिलमेंट सेंटर जोड़े हैं। इसमें 19 राज्यों में 4.3 करोड़ घनफुट से अधिक स्टोरेज स्पेस और सॉर्ट सेंटर शामिल हैं। करीब 2 हजार डिलिवरी स्टेशन भी हैं।

कंपनी की एमेजॉन एयर सर्विस भी है और इसने भारतीय रेलवे और भारतीय डाक से भी करार किया है। इससे कंपनी को देश के सभी इलाकों में सामान पहुंचाने में मदद मिलेगी। मार्केट रिसर्च फर्म डेटम इंटेलिजेंस के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल त्योहारों के दौरान भारत में ईकॉमर्स कंपनियां और ऑनलाइन विक्रेता 12 अरब डॉलर के सामान भेज सकते हैं, जो पिछले साल के 9.7 अरब डॉलर के मुकाबले 23 फीसदी अधिक है।

श्रीवास्तव ने कहा कि एमेजॉन इंडिया ने विभिन्न श्रेणियों में अपनी बिक्री शुल्क में 12 फीसदी तक कमी की है। इसका मकसद सभी वर्ग के विक्रेताओं संग साझेदारी बढ़ाना है। इससे विक्रेताओं को एमेजॉन पर अपने उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार करने और अपने कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

ग्राहकों को भी सैमसंग, रियल मी, वन प्लस, इंटेल, सोनी प्ले स्टेशन, हिंदुस्तान यूनिलीवर, पीऐंडजी, लॉरियल, टीसीएल, श्याओमी और आईएफबी जैसे ब्रांडों से ऑफर मिलेंगे। एसबीआई डेबिट एवं क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट ईएमआई पर 10 फीसदी की छूट मिलेगी। प्राइम सदस्यों को अपने एमेजॉन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट के जरिये खरीदारी करने पर 5 फीसदी का कैशबैक मिलेगा। श्रीवास्तव ने कहा कि ब्रांड और विक्रेता इस बार ग्राहकों को फैशन ऐंड ब्यूटी, होम ऐंड किचन, इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड अप्लायंस जैसी श्रेणियों में उत्पादों पर 80 फीसदी तक छूट की पेशकश करने वाले हैं।

Advertisement
First Published - September 23, 2024 | 11:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement