facebookmetapixel
क्या आपकी उम्र 30 साल के आस-पास है? परिवार की आर्थिक सुरक्षा के लिए आज ही चुनें बेस्ट टर्म प्लानUP में लगभग ₹9 लाख करोड़ का बजट पेश कर सकती है योगी सरकार, विकास व जनसुविधाओं पर रहेगा फोकसपीयूष गोयल का दावा: अमेरिकी DDGS से सेहतमंद होगी भारतीय पोल्ट्री, पशु आहार पर ड्यूटी में छूटबजट प्रस्ताव से डेटा सेंटर कंपनियों को मिलेगा भारी फायदा, विदेशी क्लाइंट से कमाई होगी टैक्स फ्री!Q3 में अमेरिकी बाजार ने भारतीय फार्मा पर डाला दबाव, जेनेरिक दवाओं की कीमतें बनीं बड़ी चुनौती350% का बड़ा डिविडेंड! टायर बनाने वाली मशहूर कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेसाइबर अटैक के साये में भारतीय कंपनियां! सर्वे में खुलासा: डेटा चोरी व AI से बिजनेस जगत गहरी चिंता मेंFPI: तीन महीने की भारी बिकवाली पर लगा ब्रेक, भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों ने की जोरदार वापसीविकसित भारत के लिए चाहिए ‘पावरफुल बैंक’, FM सीतारमण का बड़ा बयानअप्रैल में IPO लाकर स्टॉक मार्केट में दस्तक देगी PhonePe, ₹681 लाख करोड़ के बाजार पर कंपनी की नजर

मारुति सुजूकी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी ऑल्टो

मारुति सुजूकी ने बुधवार को कहा कि उसने 3 करोड़ यात्री वाहनों की संचयी घरेलू बिक्री को पार कर लिया है और कंपनी ने परिचालन शुरू करने के 42 वर्षों के भीतर यह उपलब्धि हासिल की है।

Last Updated- November 05, 2025 | 10:29 PM IST
Maruti Suzuki

भारत की सबसे बड़ी कार विनिर्माता मारुति सुजूकी इंडिया (एमएसआईएल) की ऑल्टो सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई। कंपनी ने आज बताया कि अब तक 47 लाख ऑल्टो बिकी हैं। इसके बाद 34 लाख वैगनआर और 32 लाख से ज्यादा स्विफ्ट की बिक्री हुई है। ब्रेजा और फ्रोंक्स भी इसके पोर्टफोलियो में शीर्ष 10 सबसे अधिक बिकने वाले वाहनों में शामिल हैं।

मारुति सुजूकी ने बुधवार को कहा कि उसने 3 करोड़ यात्री वाहनों की संचयी घरेलू बिक्री को पार कर लिया है और कंपनी ने परिचालन शुरू करने के 42 वर्षों के भीतर यह उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने अपने पहले 1 करोड़ गाड़ियों के आंकड़े को 28 साल और दो महीने में, जबकि अगले 1 करोड़ वाहन 7 साल और 5 महीने में और सबसे हालिया 1 करोड़ वाहनों की बिक्री रिकॉर्ड 6 साल और 4 महीने में हासिल किया। कंपनी ने पहली बार 14 दिसंबर, 1983 को अपनी पहली मारुति 800 एक ग्राहक को सौंपी थी, जिसने भारत में बड़े पैमाने पर कार खरीदने के युग की शुरुआत की। आज मारुति सुजूकी 170 से ज्यादा वेरिएंट के साथ 19 मॉडल पेश करती है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्य अधिकारी प्रबंध निदेशक हिसाशी ताकेउची ने कहा कि कंपनी की वृद्धि 3 करोड़ भारतीय ग्राहकों के विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने कहा, ‘प्रति 1,000 लोगों पर करीब 33 कारें हैं, इसलिए हम जानते हैं कि हमारा सफर अभी खत्म नहीं हुआ है।’

पिछले महीने 29 अक्टूबर को मारुति सुजूकी इंडिया की मूल कंपनी सुजूकी मोटर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष तोशीहिरो सुजुकी ने टोक्यो में कहा था कि मारुति सुजूकी इंडिया अगले पांच से छह वर्षों में आठ एसयूवी पेश करने की योजना बना रही है, ताकि घरेलू बाजार में 50 फीसदी हिस्सेदारी हासिल की जा सके। फिलहाल, घरेलू यात्री वाहन बाजार में मारुति सुजूकी इंडिया की लगभग 38 फीसदी हिस्सेदारी है।

First Published - November 5, 2025 | 10:03 PM IST

संबंधित पोस्ट