facebookmetapixel
Advertisement
दो दिग्गज: एक-दूसरे के पास मगर बहुत दूर, वैश्विक एआई प्रतिद्वंद्विता का पल वायरलAI के प्रसार के लिए साथ आईं ग्लोबल और भारतीय कंपनियां: अश्विनी वैष्णवअमेरिकी टैरिफ से निपटने को व्यापार में विविधता लाएंगे भारत और ब्राजीलGEC समिट: डेवलपमेंट एजेंसियां बदल रहीं महाराष्ट्र की तस्वीर, पेश किया मल्टी-मॉडल विकास का मेगा ब्लूप्रिंटमुफ्त योजनाओं पर सुप्रीम कोर्ट की चिंता: करदाताओं पर बोझ, राजकोषीय अनुशासन जरूरीईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धड़ाम: सेंसेक्स 1,236 अंक टूटा, निवेशकों के ₹6.8 लाख करोड़ डूबेएआई इम्पैक्ट समिट में पीएम मोदी ने एआई के लिए पेश किया ‘मानव’ दृष्टिकोण, तकनीक हो सर्वसुलभAI पर ₹10 लाख करोड़ खर्च करेगी रिलायंस, जियो भारत को इंटेलिजेंस युग में ले जाएगाबदलते बाजार हालात में ‘रिवर्स फ्लिप’ ठंडा, स्टार्टअप के भारत लौटने की गति धीमीEditorial: IBC में पारदर्शिता बढ़ाने की पहल, CoC के कामकाज में सुधार से घटेगी देरी?

Akasa Air 28 मार्च से मुंबई-दोहा उड़ान शुरू करेगी, अपने नाम किया ये रिकॉर्ड

Advertisement

Akasa Air के बेड़े में मौजूदा समय में 23 बी737 मैक्स विमान हैं और वे भारत के 20 शहरों में सेवा मुहैया कराते हैं।

Last Updated- February 16, 2024 | 10:09 PM IST
Akasa Air

अकासा एयर ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह मुंबई और दोहा के बीच 28 मार्च से अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू करेगी। इसके साथ ही अकासा एयर अपना परिचालन शुरू करने के 19 महीने के अंदर अंतरराष्ट्रीय आकाश में उड़ान भरने वाली पहली भारतीय एयरलाइन बन जाएगी। एयरलाइन ने 7 अगस्त 2022 को मुंबई-अहमदाबाद मार्ग पर अपनी पहली उड़ान शुरू की थी।

सरकारी नियमों के अनुसार अपना अंतरराष्ट्रीय परिचालन शुरू करने के लिए किसी एयरलाइन के बेड़े में कम से कम 20 विमान होने चाहिए। आकाश के बेड़े में मौजूदा समय में 23 बी737 मैक्स विमान हैं और वे भारत के 20 शहरों में सेवा मुहैया कराते हैं।

इस समय बढ़िया मांग की वजह से मुंबई और दोहा के बीच प्रति सप्ताह 68 उड़ानें चार विमानन कंपनियों- एयर इंडिया, इंडिगो, कतर एयरवेज और विस्तारा द्वारा मुहैया कराई जा रही हैं। विमानन विश्लेषण फर्म सीरियम के अनुसार इंडिगो प्रति सप्ताह 14 उड़ानों के साथ इस मार्ग पर सबसे बड़ी कंपनी है। अकासा एयर 28 मार्च से इस मार्ग पर प्रति सप्ताह आठ उड़ानें संचालित करेगी।

अकासा एयर के संस्थापक एवं मुख्य कार्याधिकारी विनय दुबे ने कहा कि दोहा को मुंबई से जोड़ने वाली इन उड़ानों के शुरू होने से दोनों देशों के यात्रियों की जरूरतें पूरी होंगी। इससे पर्यटन, वाणिज्य के साथ साथ द्विपक्षीय संबंध मजबूत बनाने में भी मदद मिलेगी।  

उन्होंने कहा, ‘कतर में हमारा प्रवेश अगले चरण की वृद्धि सुनिश्चित करेगा, क्योंकि हम इस दशक के अंत तक दुनिया की शीर्ष-30 एयरलाइनों में से एक बनने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे हैं।’

Advertisement
First Published - February 16, 2024 | 10:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement