facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

Air India Wi-Fi: एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में मिलेगी वाई-फाई की सुविधा

Advertisement

अब एयरबस और बोइंग विमानों में वाई-फाई से जुड़ें; शुरुआती दौर में मुफ्त सेवा, सोशल मीडिया और कामकाज होगा आसान

Last Updated- January 01, 2025 | 11:00 PM IST
Ahmedabad plane crash puts focus on repeated DGCA warnings to Air India

अब एयर इंडिया की कुछ घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में वाई-फाई से इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। यह सुविधा एयरबस ए350, बोइंग 787-9 और चुनिंदा एयरबस ए321 नियो विमानों में मिलेगी। घरेलू उड़ानों में वाई-फाई के जरिए इंटरनेट देने वाली यह भारत की पहली एयरलाइंस बन गई है। पिछले साल जुलाई में विस्तारा ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में यह सुविधा शुरू की थी। बीते नवंबर में विस्तारा का विलय एयर इंडिया में हो गया था।

दूरसंचार विभाग ने नवंबर में कहा था कि विमान के 10,000 फुट की ऊंचाई पर पहुंचने पर यात्रियों को लैपटॉप और मोबाइल फोन आदि इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस के प्रयोग की इजाजत मिल जाएगी। एयर इंडिया ने कहा कि एयरबस ए350, चुनिंदा एयरबस ए321 नियो और बोइंग बी787-9 विमानों में न्यूयॉर्क, लंदन, पेरिस और सिंगापुर जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में चल रहे वाई-फाई के शुरुआती कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए घरेलू उड़ानों में भी यह सुविधा देने का फैसला लिया गया है।

एयरलाइंस ने कहा, ‘घरेलू उड़ानों में अभी वाई-फाई मुफ्त रहेगी। समय के साथ इस सुविधा को कंपनी के अन्य विमानों में भी शुरू किया जाएगा।’ फ्लाइट के 10,000 फुट की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद यात्री वाई-फाई से एक साथ कई डिवाइस को जोड़ सकेंगे। एयरलाइन ने कहा, ‘वाई-फाई सुविधा शुरू होने के बाद यात्री उड़ते विमान में इंटरनेट से जुड़े रहेंगे और सोशल मीडिया के इस्तेमाल के साथ अपने कार्यालय से जुड़े कार्य कर सकेंगे या परिवार-दोस्तों से संदेशों का आदान-प्रदान कर सकेंगे।’

एयर इंडिया के चीफ कस्टमर एक्सपीरियंस ऑफिसर राजेश डोगरा कहते हैं, ‘आधुनिक युग में इंटरनेट कनेक्टिविटी यात्रा का जरूरी हिस्सा हो गई है। यात्रा के दौरान कुछ लोगों के लिए इंटरनेट से जुड़े रहना सुविधा और आराम का मामला है तो कुछ के लिए अपनी उत्पादकता एवं कार्यक्षमता का। इसका चाहे जो उद्देश्य हो, लेकिन हमें पूरा भरोसा है कि हमारे यात्री इसका आनंद लेंगे और इस पहल को सराहेंगे।’

Advertisement
First Published - January 1, 2025 | 11:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement