facebookmetapixel
SUV की धूम! दिसंबर में कार बिक्री में 27% उछाल, हर सेगमेंट में रही ग्रोथTCS Share: Buy or Sell? हाई से 25% नीचे, Q3 नतीजों के बाद अब क्या करें निवेशक; जानें ब्रोकरेज की सलाहSBI ATM चार्ज में बढ़ोतरी, सेविंग्स और सैलरी अकाउंट धारकों को अब देने होंगे ज्यादा पैसेईरान से ट्रेड पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाएगा अमेरिका! भारत पर क्या होगा असर?Budget 2026 Rituals: बजट से पहले क्यों है हलवा समारोह इतना खास और क्या है इसका महत्व; यहां जानें सबकुछQ3 में 11% घटा मुनाफा, फिर भी IT Stock पर ब्रोकरेज को भरोसा; 30% रिटर्न के लिए BUY सलाहGold-Silver Price Today, 13 January: ऑल टाइम हाई से लुढ़का सोना, चांदी में तेजी बरकरार; फटाफट चेक करें आज के रेटAI बूम का बड़ा फायदा! Google की पैरेंट कंपनी Alphabet का मार्केट कैप 4 लाख करोड़ डॉलर के पारWeather Update: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, पंजाब-हरियाणा में IMD का रेड अलर्ट; घने कोहरे से लोग परेशान350 अंकों की तेजी के बावजूद FIIs क्यों बेच रहे हैं? F&O डेटा ने खोली पोल

लोढ़ा ग्रुप-विप्रो में करार

Last Updated- December 07, 2022 | 1:05 PM IST

मुंबई की रियल एस्टेट कंपनी लोढा ग्रुप ने आईटी विकास के लिए अगले दस साल तक विप्रो ग्रुप को अपना रणनीतिक साझेदार बनाने की घोषणा की। यह अनुबंध 132 करोड़ रुपये में तय हुआ।


लोढा ग्रुप के पास 6000 एकड़ जमीन का स्वामित्व है। यह ग्रुप अभी मुंबई और उसके आसपास के इलाके में कई परियोजनाओं पर काम कर रही है। कंपनी दक्षिण और पश्चिमी बाजारों में भी अपनी पहुंच बनाने की योजना बना रही है।

अपने विस्तार कार्यक्रम के तहत कंपनी सेज, कैंपसों और अन्य गतिविधियों में अपनी मजबूत भागीदारी पेश करना चाहती है और इस बाबत वह आईटी से लैस होकर इस काम को अधिक मजबूती से अंजाम देना चाहती है। इसी उद्देश्य से कंपनी ने विप्रो से यह समझौता किया है।

लोढा ग्रुप के निदेशक अभिषेक लोढा ने कहा कि हमलोग विकास के आक्रामक रास्ते पर अग्रसर हैं और इस साझीदारी को लेकर काफी उत्सुक भी हैं। हमारी इस साझेदारी से तकनीक तंत्र में काफी परिवर्तन आएगा और विकास की एक नई कहानी लिखने में आसानी होगी।

First Published - July 25, 2008 | 1:24 AM IST

संबंधित पोस्ट