facebookmetapixel
Budget में UPI और रुपे के लिए ₹2,000 करोड़ का फंड, ग्राहकों के लिए जीरो MDR आगे भी रहेगी जारीBudget 2026: स्टार्टअप्स-MSME के लिए ₹10,000 करोड़ का ग्रोथ फंड, डिजिटल व्यापार पर फोकसOpening Bell: कमजोर शुरुआत के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 80,742 और निफ्टी 24,798 से की शुरुआतबजट में उद्योगों को बढ़ावा देने पर सारा जोर, मगर बुनियादी सुधारों का अब भी इंतजारनतीजों के बाद बजाज ऑटो के शेयर पर मचा घमासान, खरीदें या रुकें? जानें ब्रोकरेज की रायBudget 2026: आत्मविश्वास से भरपूर, मगर भविष्य की चिंताओं को लेकर सतर्कसीमा शुल्क में बड़े बदलावों की कमी, क्या टुकड़ों में सुधारों से मिलेगी विनिर्माण को गति?Editorial: चुनौतीपूर्ण समय का बजट — संतुलित घाटा और सर्विस सेक्टर से विकास की उम्मीदमझोले व छोटे शहरों के लिए ₹5,000 करोड़ का फंड, आर्थिक क्षेत्रों के रूप में विकसित होंगे शहरStocks to Watch today: रेलवे से लेकर तंबाकू शेयरों तक, जानें आज कौन से सेक्टर और शेयर रहेंगे फोकस में

कच्चे माल के भाव में गिरावट के बाद पेंट कंपनियों ने दाम घटाने शुरू किए

एशियन पेंट्स (Asian Paints) ने अपने वित्तीय नतीजों की बैठक में कहा कि उसने दामों में 3.7 प्रतिशत तक की कटौती की है।

Last Updated- May 19, 2024 | 9:28 PM IST
Paint Stocks

कच्चे माल के दामों में गिरावट के बाद इसका फायदा उपभोक्ताओं को देते हुए पेंट कंपनियों ने दाम घटाने शुरू कर दिए हैं। हालांकि इस श्रेणी में प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है, लेकिन कंपनियों का कहना है कि वे इससे चिंतित नहीं हैं।

इस श्रेणी की सबसे बड़ी कंपनी एशियन पेंट्स (Asian Paints) और बर्जर पेंट्स ने मार्च में समाप्त तिमाही में दामों में कटौती की है।

एशियन पेंट्स (Asian Paints) ने अपने वित्तीय नतीजों की बैठक में कहा कि उसने दामों में 3.7 प्रतिशत तक की कटौती की है।

बर्जर पेंट्स (Burger Paints) ने कहा कि उसने जनवरी में करीब 4.5 प्रतिशत तक दाम घटाए हैं। कंपनी ने नवंबर में भी कीमत में एक प्रतिशत की मामूली कटौती की थी। कंपनियां विकास को रफ्तार देने के लिए नए उत्पाद पेश करने में जुटी हुई हैं।

एशियन पेंट्स के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्य अधिकारी अमित सिंगल ने कहा ‘हमारे कुल राजस्व में नए उत्पादों का बड़ा हिस्सा रहता है। राजस्व में उनका 11 से 12 प्रतिशत हिस्सा है। इससे नेटवर्क को काफी लाभ मिलता है।’

बर्जर पेंट्स के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्य अधिकारी अभिजीत रॉय ने नतीजों की घोषणा के बाद निवेशकों से कहा था कि कंपनी इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा के मामले में पहले की तुलना में अब अधिक सहज है।

रॉय ने कहा ‘पहले हम ज्यादा चिंतित थे। मुझे लगता है कि दो महीने के बाद हमारा यह विचार होगा कि यह प्रतिस्पर्धा गंभीर है, लेकिन अभी तक हम पर इसका जोरदार असर पड़ना शुरू नहीं हुआ है।’ प्रतिस्पर्धा के बारे में सिंगल ने निवेशकों से कहा ‘इससे बाजार पर कोई असर नहीं पड़ता है और पिछले दो दशकों में कई नई कंपनियां आ गई हैं।’

First Published - May 19, 2024 | 9:28 PM IST

संबंधित पोस्ट