facebookmetapixel
गिग इकोनॉमी में बहार: इस साल 10 लाख नए कर्मियों की होगी भर्ती, क्विक कॉमर्स व ई-कॉमर्स बनेंगे इंजनटेक्सटाइल सेक्टर में नई जान: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से निर्यात में आ सकती है डबल डिजिट ग्रोथनिफ्टी नेक्स्ट 50 में बड़ा बदलाव: टाटा मोटर्स CV और HDFC AMC होंगे शामिल, होगा करोड़ों का निवेशNykaa की शानदार वापसी: मुनाफे में उछाल और फैशन सेगमेंट का सुधरा प्रदर्शन, ब्रोकरेज ने दी ‘ओवरवेट’ रेटिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय फार्मा कंपनियों की सुस्ती, कीमतों के दबाव से सन फार्मा और सिप्ला पस्तAirtel की दो टूक: AGR भुगतान पर रोक की जरूरत नहीं, बस गणना में सुधार होनी चाहिएसेमीकंडक्टर से लेकर पाम ऑयल तक: भारत-मलेशिया के बीच हुए 11 समझौते, अब रुपये-रिंगिट में होगा व्यापारअमित शाह का बड़ा ऐलान: 31 मार्च तक होगा नक्सलवाद का पूर्ण सफाया, अब निर्णायक दौर में जंगचंद्रबाबू नायडू का ‘क्वांटम’ विजन: आंध्र प्रदेश में बनेगी देश की पहली क्वांटम वैली, बदल जाएगी IT की दुनियापीयूष गोयल का बड़ा दावा: 35 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट बनेगा भारत, अमेरिका से डील तो बस शुरुआत है

सेबी के आदेश के बाद टूटे Vedanta Limited के शेयर, बिकवाली का असर

यह आदेश सेबी को 13 अप्रैल, 2017 को केयर्न यूके होल्डिंग्स लिमिटेड से मिली शिकायत पर आया है। इस पर 340.65 करोड़ रुपये के लाभांश का भुगतान न करने का आरोप था।

Last Updated- March 13, 2024 | 12:01 PM IST
vedanta share price

सेबी के आदेश के बाद से अनिल अग्रवाल की वेदांता लिमिटेड के शेयरों में आज यानी 13 मार्च को गिरावट देखी जा रही है। शुरुआती कारोबार में कंपनी के शेयर में 3 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई।

बता दें, SEBI ने वेदांता लिमिटेड पर डिविडेंट के भुगतान में देरी को लेकर एक्शन लिया है। सेबी ने वेदांता को निर्देश दिया है कि कंपनी डिविडेंट भुगतान पर ब्याज के साथ 77.62 करोड़ रुपये केयर्न एनर्जी को 45 दिन के अंदर पे करे।

इसी के साथ सेबी ने वेदांता लिमिटेड के पूरे बोर्ड को पूंजी बाजार से कुछ समय के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।
इस कार्रवाई के साथ ही सेबी ने नवीन अग्रवाल, तरुण जैन, थॉमस अल्बनीस और जी आर अरुण कुमार पर दो महीने के लिए सिक्योरिटी मार्केट से बैन भी कर दिया है। वहीं प्रिया अग्रवाल, के वेंकटरमणन, ललिता डी गुप्ते, अमन मेहता, रवि कांत और एडवर्ड को एक महीने के लिए बाजार में प्रवेश से रोक दिया है।

क्या हुआ शेयर पर असर

सेबी के एक्शन के बाद कंपनी का शेयर बीएसई पर गिरावट के साथ 268.35 रुपये पर खुला। कुछ ही देर में शेयर पिछले बंद भाव से 3.5 प्रतिशत तक नीचे आया और 260.80 रुपये के लो पर पहुंच गया।
शेयर में लोअर सर्किट 10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 243.30 रुपये पर है। वहीं 52 सप्ताह का निचला स्तर 207.85 रुपये है।

क्या था सेबी का आदेश

बाजार नियामक ने अपने आदेश में कहा, ‘‘नोटिस प्राप्तकर्ता नंबर 1 (वेदांत लिमिटेड) लाभांश के विलंबित भुगतान पर सीयूएचएल को 45 दिन के भीतर 77,62,55,052 रुपये का भुगतान करेगा जो 18 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से साधारण ब्याज के साथ होगा।’’

यह आदेश सेबी को 13 अप्रैल, 2017 को केयर्न यूके होल्डिंग्स लिमिटेड से मिली शिकायत पर आया है। इसमें केयर्न इंडिया लिमिटेड पर 340.65 करोड़ रुपये के लाभांश का भुगतान न करने का आरोप लगाया गया था। केयर्न इंडिया के इक्विटी शेयर सीयूएचएल के स्वामित्व में हैं।

First Published - March 13, 2024 | 12:01 PM IST

संबंधित पोस्ट