facebookmetapixel
Anthropic के नए टूल से टेक कंपनियों में मची खलबली, औंधे मुंह गिरे आईटी शेयरअगले 20-25 वर्षों में भारत बनेगा दुनिया की सबसे प्रभावशाली आर्थिक ताकत: ब्लैकरॉक प्रमुख लैरी फिंकCCI ने दिए इंडिगो के ​खिलाफ जांच के आदेश, उड़ानें रद्द कर बाजार में प्रभुत्व का संभावित दुरुपयोगचुनौतियां अब बन रहीं अवसर, भारत-अमेरिका ट्रेड डील से विदेशी निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीदEditorial: ऑपरेशन सिंदूर का असर, रक्षा बजट में बढ़ोतरीजब व्यावसायिक हितों से टकराती है प्रवर्तन शक्ति, बाजार का भरोसा कमजोर होता हैसहनशीलता ने दिया फल: ट्रंप के साथ भारत की लंबी रणनीति रंग लाईBajaj Finance Q3FY26 Results: मुनाफा घटा, ब्रोकरेज की राय बंटी, शेयर के लिए टारगेट प्राइस में बदलावNMDC Q3FY26 Results: रेवेन्यू 16% बढ़कर ₹7,610 करोड़; उत्पादन और बिक्री में बढ़ोतरी जारीभारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद रुपया कमजोर, डॉलर के मुकाबले 11 पैसे गिरकर 90.43 पर बंद

Adani Group के शेयरों ने मचाया गदर, दुनिया के 15वें सबसे अमीर इंसान बने गौतम अदाणी; अंबानी से अब थोड़ा ही पीछे

Adani टोटल गैस (ATGL) के शेयरों में बुधवार को भी तेजी जारी रही। आज कंपनी का शेयर BSE पर 19.98 प्रतिशत बढ़कर 1053.65 रुपये पर बंद हुआ।

Last Updated- December 06, 2023 | 4:28 PM IST
Gautam Adani

Adani Group के मालिक गौतम अदाणी (Gautam Adani) की वेल्थ में लगातार इजाफा हो रहा है और अब वह दुनिया के 15वें सबसे अमीर इंसान बन गए हैं। एक हफ्ते से भी कम समय में ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में उनकी रैंक तीन पायदान ऊपर पहुंचकर पहले 16वें और आज 15वें पर पहुंच गई।

अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में पिछले तीन ट्रेडिंग सेशन के दौरान जबरदस्त उछाल आया है जिसकी वजह से अरबपति गौतम अदाणी की वेल्थ तेजी से बढ़कर 80.3 बिलियन डॉलर हो गई है।

मुकेश अंबानी से अब थोड़ा ही पीछे अदाणी

वहीं, भारत और एशिया में सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में अदाणी अब रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के करीब पहुंच गए हैं जिनकी टोटल वेल्थ 91.4 बिलियन डॉलर है।

बता दें कि अंबानी की टोटल वेल्थ (Mukesh Ambani wealth) में इस साल करीब 4.33 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है। वह दुनिया के सबसे धनी व्यक्तियों की सूची में 13वें स्थान पर है जबकि भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति है।

हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद 25वें स्थान पर खिसक गए थे अदाणी 

अदाणी की टोटल वेल्थ में पिछली सूची के मुकाबले 12.3 बिलियन डॉलर का लाभ हुआ है। हालांकि, हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से पहले जनवरी में अदाणी ग्रुप के मालिक की वेल्थ टॉप लेवल पर थी। उस स्तर तुलना में गौतम अदाणी की कुल संपत्ति अभी भी 38 बिलियन डॉलर कम है।

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद गौतम अदाणी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में 25वें स्थान पर खिसक गए थे। जबकि इस साल की शुरूआत में वह दुनिया के तीसरे सबसे धनी व्यक्ति के पायदान पर काबिज थे।

अदाणी ग्रुप के शेयरों में तेजी की वजह

बता दें कि अदाणी ग्रुप के शेयरों में मंगलवार के कारोबार के दौरान 20 प्रतिशत तक का उछाल आया। एक रिपोर्ट सामने आने के बाद कंपनी के शेयर में उछाल आया है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया कि हिंडरबर्ग रिसर्च के अदाणी ग्रुप के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप सही नहीं थे।

साथ ही मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत के बाद से शेयर बाजार और अदाणी समूह के शेयरों में तेजी आई है।

अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में भी तेजी

अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में तगड़ा उछाल देखा जा रहा है। अदाणी टोटल गैस (ATGL) के शेयरों में बुधवार को भी तेजी जारी रही। आज कंपनी का शेयर BSE पर 19.98 प्रतिशत बढ़कर 1053.65 रुपये पर बंद हुआ। निवेशकों के बीच इस शेयर को लेकर काफी उत्साह है।

वहीं, 24 नवंबर से, यानी आठ कारोबारी सत्रों में, कंपनी द्वारा अहमदाबाद में ग्रीन हाइड्रोजन सम्मिश्रण पायलट परियोजना (green hydrogen blending pilot project) शुरू करने के बाद, ATGL का शेयर 530.75 रुपये के स्तर से 99 प्रतिशत बढ़ गया है।

सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में तीसरे से 25वें स्थान पर खिसक गए थे अदाणी

हालांकि, हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद गौतम अदाणी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में 25वें स्थान पर खिसक गए थे। जबकि इस साल की शुरूआत में वह दुनिया के तीसरे सबसे धनी व्यक्ति के पायदान पर काबिज थे।

अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बुरी तरह लुढ़क गए अदाणी ग्रुप के शेयरों का मार्किट कैप अब पहली बार 13 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े पर पंहुचा है। इस रिपोर्ट में अदाणी ग्रुप पर वित्तीय गड़बड़ी और स्टॉक में हेरफेर करने का आरोप लगाया था।

शेयर बाजार भी बना रॉकेट, तीन दिन में 2100 से ज्यादा अंक चढ़ा

इस बीच, बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स आज 357.59 अंक यानी 0.52 फीसदी की बढ़त के साथ 69,653.73 अंक के नए शिखर पर बंद हुआ। सेंसेक्स में आज 69,744.62 और 69,395.01 के रेंज में कारोबार हुआ। बाजार में पिछले तीन ट्रेडिंग सेशन के दौरान 2,173 अंको का जबरदस्त उछाल आया है।

इसी तरह, एनएसई का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी भी 82.60 अंक यानी 0.4 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 20,937.70 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 20,961.95 और 20,852.15 के रेंज में कारोबार हुआ।

First Published - December 6, 2023 | 4:28 PM IST

संबंधित पोस्ट