facebookmetapixel
बैंकिंग सेवाओं में आएगा बड़ा सुधार! बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट्स के लिए RBI ने बनाई हाई-लेवल कमेटीUPI पेमेंट होगा और भी सुरक्षित: धोखाधड़ी रोकने के लिए RBI ला रहा है कड़े सुरक्षा नियमRBI गवर्नर का भरोसा: देश में कभी नहीं होगी कैश की कमी, छोटे नोटों की सप्लाई पर विशेष जोरबैंकों में ₹85,000 करोड़ बिना किसी दावे के: दिसंबर में ₹1,043 करोड़ बांटे, ऐसे पाएं अपना फंसा हुआ पैसाफार्मिंग सेक्टर के लिए बड़ी खुशखबरी: फॉस्फेटिक और पोटाश उर्वरकों के उत्पादन में भारत ने बनाया नया रिकॉर्डकर्मचारियों के लिए गुड न्यूज: EPFO वेतन सीमा और न्यूनतम पेंशन बढ़ाने पर जल्द फैसला लेगी सरकारIIT मद्रास का बड़ा कदम: ₹600 करोड़ के डीप टेक फंड से स्टार्टअप्स को मिलेगी नई उड़ानPFC और REC के विलय को बोर्ड की मंजूरी: देश में बनेगी बिजली क्षेत्र की सबसे बड़ी NBFCकागज रहित होगा भारत-यूरोप व्यापार! नौवहन मंत्री ने बताया कैसे ‘मैत्री’ प्लेटफॉर्म बदलेगा लॉजिस्टिकबॉन्ड मार्केट में हलचल: RBI के फैसलों के बाद सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.74% तक पहुंची

Adani Wilmar में पूरी हिस्सेदारी बेचेगा अदाणी समूह, बड़ा सौदा पक्का

यह बिक्री दो चरणों में होगी और इससे अदाणी समूह को करीब 2.2 अरब डॉलर यानी करीब 18,817 करोड़ रुपये प्राप्त होंगे।

Last Updated- December 30, 2024 | 11:04 PM IST
Adani Wilmar

अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज ने अदाणी विल्मर में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचने का निर्णय लिया है। कंपनी ने आज जारी विज्ञ​प्ति में कहा है कि उसने अदाणी विल्मर में अपनी समूची 44 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के लिए समझौता किया है। यह बिक्री दो चरणों में होगी और इससे अदाणी समूह को करीब 2.2 अरब डॉलर यानी करीब 18,817 करोड़ रुपये प्राप्त होंगे। एनएसई पर अदाणी विल्मर का शेयर आज 1.8 फीसदी की ​गिरावट के साथ 323.25 रुपये पर बंद हुआ। बीएसई के अनुसार, फिलहाल कंपनी में अदाणी समूह और विल्मर इंटरनैशनल की 43.94 फीसदी हिस्सेदारी है।

कंपनी के एक बयान में कहा है, ‘अदाणी एंटरप्राइजेज (एईएल), अदाणी कमोडिटीज (एसीएल, एईएल की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी) और लेंस (विल्मर इंटरनैशनल की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी) ने 30 दिसंबर 2024 को एक समझौता किया है। इसके तहत लेंस कॉल ऑप्शन या पुट ऑप्शन की तिथि से अदाणी विल्मर में एसीएल के सभी चुकता शेयरों को अदाणी विल्मर की मौजूदा चुकता शेयर पूंजी के अधिकतम 31.06 फीसदी का अ​धिग्रहण करेगी।’ इससे अदाणी समूह को करीब 13,301 करोड़ रुपये प्राप्त होंगे।

इस बात के लिए भी सहमति बनी है कि अदाणी एंटरप्राइजेज अदाणी विल्मर में अपनी शेष 13 फीसदी हिस्सेदारी भी बेचेगी ताकि 75 फीसदी न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता मानदंडों का अनुपालन किया जा सके। इन दोनों सौदे के बाद अदाणी एंटरप्राइजेज अपनी पूरी 43.94 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर अदाणी विल्मर से बाहर हो जाएगी। आज के बंद भाव के अनुसार अदाणी विल्मर का बाजार पूंजीकरण 42,824 करोड़ रुपये है।

रिपोर्ट में हो गया खुलासा, कितना कमाएंगी Adani Group की ये कंपनियां, revenue, EBITA,net margin सब बता दिया

कंपनी ने विज्ञप्ति में कहा है कि अदाणी एंटरप्राइजेज इस सौदे से प्राप्त रकम का उपयोग अपने ऊर्जा एवं यूटिलिटी, परिवहन एवं लॉजि​स्टिक और अन्य प्राथमिक उद्योग के प्रमुख बुनियादी ढांचा प्लेटफार्मों में निवेश को रफ्तार देने में करेगी। अदाणी एंटरप्राइजेज के निदेशक मंडल ने इस सौदे को ध्यान में रखते हुए अदाणी विल्मर के बोर्ड से अदाणी कमोडिटीज के नामित निदेशकों के इस्तीफे के लिए एक प्रस्ताव पारित किया है। दोनों पक्षों ने अदाणी विल्मर का नाम बदलने के लिए भी सहमति जताई है।

वित्त वर्ष 2024 में अदाणी विल्मर का कुल कारोबार 51,262 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की वा​र्षिक रिपोर्ट के अनुसार, खाद्य तेल श्रेणी में उसकी सबसे अ​​धिक बाजार हिस्सेदारी रही। कंपनी का प्रमुख ब्रांड फॉर्च्यून की सालाना बिक्री 20,000 करोड़ रुपये से अ​धिक है।

Video: Budget 2025: चीनी ड्रैगन की भारत के 8 लाख 60 हजार करोड़ के धंधे पर काली नजर

First Published - December 30, 2024 | 10:49 PM IST

संबंधित पोस्ट