facebookmetapixel
Advertisement
हमले से पहले बासमती चावल के गोदाम भर रहा था ईरानहोर्मुज स्ट्रेट बंद होने से बढ़ेंगी मुश्किलें, भारत समेत एशियाई देशों में बढ़ सकते हैं कच्चे तेल के दामईरानी हमलों के बाद कतर ने LNG उत्पादन रोका, भारत ने उद्योगों के लिए गैस की सप्लाई घटाईभारत संघर्ष समाप्त करने के पक्ष में कर रहा आवाज बुलंद, खाड़ी में भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकतादेश में कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार, वैकल्पिक आयात मार्गों पर फोकस: हरदीप सिंह पुरीनिवेश लक्ष्य की दूरी के हिसाब से ही हो लाइफ साइकल फंड की मियादमहंगे नए घरों के बीच रीसेल प्रॉपर्टी की बढ़ी मांग, खरीद से पहले बरतें ये जरूरी सावधानियांEV Insurance: ईवी में बाहर का चार्जर लगाएंगे तो बैटरी का बीमा नहीं पाएंगेतीसरी तिमाही में कंपनियों की कमाई उम्मीद से बेहतर, NSE 200 में घटा डाउनग्रेड दबावIndia-US Trade Deal: भारत को 6 महीने के अंदर तय करना होगा कोई एक मानक

Adani group की बॉन्ड बाजार में वापसी की तैयारी, मुद्रा बॉन्ड के जरिये 1498 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

Advertisement

अदाणी समूह के योजनाओं से सम्बंधित जानकारी रखने वाले एक बैंकर ने बताया कि ग्रुप सितंबर तक पांच साल तक के बॉन्ड जारी करने पर विचार कर रहा है।

Last Updated- August 11, 2023 | 4:00 PM IST
Indian Rupee

अदाणी ग्रुप (Adani group) की दो कंपनियां स्थानीय मुद्रा बॉन्ड के जरिये 1,498 करोड़ रुपये जुटाने के लिए मर्चेंट बैंकरों के साथ बातचीत कर रही हैं। ग्रुप की तरफ से यह कदम मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में 10,000 करोड़ रुपये जुटाने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए लिया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अदाणी ग्रुप की ये योजनाएं स्थानीय बॉन्ड बाज़ारों में अस्थायी वापसी का हिस्सा हैं। अमेरिका की शार्ट सेलर कंपनी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट (Hindenburg Report) आने के बाद ग्रुप की कंपनियों के शेयर बुरी तरह लुढ़क गए थे। रिपोर्ट में अदाणी ग्रुप पर शासन संबंधी आरोप लगाए गए थे जिसका समूह ने हालांकि पूरी तरह से खंडन किया है।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में बैंकर्स के हवाले से कहा गया कि सबसे पहले अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स और अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन स्थानीय बॉन्ड मार्केट से फंड जुटाएंगी।

पांच साल तक के बॉन्ड जारी करने पर विचार

अदाणी समूह के योजनाओं से सम्बंधित जानकारी रखने वाले एक बैंकर ने बताया कि ग्रुप सितंबर तक पांच साल तक के बॉन्ड जारी करने पर विचार कर रहा है।

एक अन्य बैंकर के अनुसार, “अदाणी ग्रुप अपनी सिक्योरिटीज के लिए निवेशकों की भूख को टेस्ट कर रहा है और बाजार में तभी प्रवेश करेगा जब मांग में सुधार होगा।”

बैंकरों ने कहा कि समूह की प्रमुख अदानी एंटरप्राइजेज के साथ-साथ अदानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई भी संभावित ऋण मुद्दों के लिए बातचीत कर रही है। हालांकि, योजनाओं को अंतिम रूप तभी दिया जाएगा जब बाजार नियामक हिंडनबर्ग के आरोपों की जांच पर अपनी रिपोर्ट पेश करेगा, जो कि सोमवार तक की जा सकती है।

Advertisement
First Published - August 11, 2023 | 4:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement