facebookmetapixel
Tata Steel Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 7 गुना उछला, ₹2,688 करोड़ के पार पहुंचा लाभरिकवरी कॉल्स से परेशान हैं? RBI ने सुन ली आपकी शिकायतShare Market: RBI Policy के बाद शेयर बाजार उछला, जानिए किस सेक्टर ने मारी बाजीBudget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ाचांदी के भाव में ऐतिहासिक गिरावट: 1980 और 2011 जैसे क्रैश की आहट, क्या और गिरेंगे दाम?

अदाणी ग्रुप की कंपनी Adani Energy Solutions जुटाएगी 12,500 करोड़ रुपये, बोर्ड ने दी मंजूरी

Adani Energy Solutions ने एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में उसे बोर्ड की तरफ से इसके लिए मंजूरी भी मिल गई है।

Last Updated- May 27, 2024 | 5:54 PM IST
Adani Energy

Adani Energy Solutions: एशिया के दूसरे सबसे अमीर उद्योगपति गौतम अदाणी (Gautam Adani) की कंपनी अदाणी एनर्जी सॉल्यूशन्स (Adani Energy Solutions) ने 12,500 करोड़ रुपये यानी 1.5 बिलियन डॉलर तक की रकम जुटाने का फैसला किया है। एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में कंपनी ने कहा कि बोर्ड ऑफ डॉयरेक्टर्स की तरफ से इसके लिए मंजूरी भी मिल गई है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि आज बोर्ड मीटिंग में यह फैसला लिया गया कि 12,500 करोड़ रुपये तक की यह रकम 10 रुपये की फेस वैल्यू पर इक्विटी शेयर जारी करके जुटाई जाएगी। रकम जुटाने की प्रक्रिया क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) या अन्य माध्यम के जरिये होगी, जो कानूनी तौर पर वैध हैं। कंपनी ने कहा कि अंतिम फैसला 25 जून 2024 को होने वाली सालाना आम बैठक (AGM) में शेयरहोल्डर्स की परमिशन के अधीन है। बता दें कि पिछले सप्ताह ही अदाणी एनर्जी ने कहा था कि सोमवार को होने वाली मीटिंग में बोर्ड फंड जुटाने पर विचार कर सकता है।

Adani Energy Solutions की शेयर प्राइस गिरी, मगर एक पॉजिटिव खबर भी

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयरों में आज BSE पर गिरावट देखने को मिली। कंपनी के शेयर 0.17% की गिरावट के साथ 1104 रुपये पर बंद हुए। इंट्रा डे ट्रेड के दौरान इसके शेयर 1133.45 के हाई लेवल तक गए थे।

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अदाणी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी। इसमें अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस भी शामिल थी। लेकिन कंपनी के शेयरों को लेकर एक पॉजिटिव खबर यह है कि अब इसके शेयर करीब-करीब हिंडनबर्ग रिपोर्ट के पहले जैसी स्थिति में पहुंच रहे हैं।

Adani Energy ने किया Essar Transco का अधिग्रहण

हाल ही में 16 मई को ही अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने एस्सार ट्रांसको लिमिटेड (Essar Transco/ATL) के 100 फीसदी इक्विटी शेयरों के अधिग्रहण को पूरा किया है। इस अधिग्रहण में मध्य प्रदेश में महान को छत्तीसगढ़ में सिपत पूलिंग सबस्टेशन से जोड़ने वाली पूरी तरह से चालू 400 kv, 673 सर्किट किलोमीटर अंतर-राज्य ‘ट्रांसमिशन लाइन’ (inter-state transmission line) शामिल है।

First Published - May 27, 2024 | 5:10 PM IST

संबंधित पोस्ट