facebookmetapixel
Advertisement
किसानों को बड़ी राहत! सरकार ने प्याज की सरकारी खरीद कीमत 13.3% बढ़ाई, अब मिलेगा यह नया भावक्या कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी आपको हॉस्पिटल को देना पड़ा पैसा? एक्सपर्ट से जानिए इसकी असली वजहDividend Stocks: अगले हफ्ते एक्सिस बैंक, टाटा, JSW समेत 45 कंपनियां बाटेंगी बंपर मुनाफा, नोट करें रिकॉर्ड डेटटेलीग्राम पर सरकार का सख्त, फिल्मों-वेब सीरीज की पायरेसी रोकने के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटममुफ्त शेयरों की बरसात! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटशेयर बाजार में धमाका: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं 1 के बदले 10 शेयर, नोट कर लें तारीख!यूपी सरकार ने FY27 के लिए तय किया ₹71,278 करोड़ का भारी-भरकम आबकारी लक्ष्य, पहले तीन महीने में रिकॉर्ड कमाईअब उत्तर प्रदेश से सीधे विदेश जाएगा आम, हॉट वेपर ट्रीटमेंट की व्यवस्था राज्य में ही करने जा रही योगी सरकारउत्तर प्रदेश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए कोल इंडिया और UPRVUNL के बीच हुआ बड़ा समझौताफार्मा कंपनियों को सरकार से बड़ी राहत, अब दवा की वास्तविक ओवरचार्जिंग पर ही होगी कार्रवाई

Adani Green जुटाएगी 1.8 अरब डॉलर, विदेशी ऋणदाताओं के साथ चल रही बातचीत

Advertisement

इस ऋण के जरिये प्राप्त होने वाली राशि का इस्तेमाल कंपनी सोलर और पवन परियोजनाओं में नई क्षमता बनाने के लिए करेगी।

Last Updated- November 02, 2023 | 8:08 PM IST
Adani Group recovers from losses after Hindenburg report, m-cap crosses Rs 2 trillion even before election results हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद हुए नुकसान से उबर गया Adani Group, चुनाव नतीजों से पहले ही m-cap 2 ट्रिलियन के पार

भारतीय अरबपति गौतम अदाणी की रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी अदानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) 1.8 अरब डॉलर तक जुटाने के लिए विदेशी ऋणदाताओं के एक समूह के साथ बातचीत कर रही है। मामले से परिचित लोगों ने यह जानकारी दी।

नाम न छापने की शर्त पर उन लोगों ने बताया कि इस ऋण के जरिये प्राप्त होने वाली राशि का इस्तेमाल कंपनी सोलर और पवन परियोजनाओं में नई क्षमता बनाने के लिए करेगी।

सूत्रों के अनुसार, विदेशी ऋणदाताओं के ग्रुप में बार्कलेज पीएलसी, बीएनपी पारिबा एसए, डॉयचे बैंक एजी, फर्स्ट अबू धाबी बैंक पीजेएससी, रबोबैंक और स्टैंडर्ड चार्टर्ड पीएलसी शामिल हैं। अदाणी ग्रुप के एक प्रतिनिधि इस योजना को लेकर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

यह सौदा एशिया के 20 सबसे बड़े प्रमुख मुद्रा ऋणों में से एक होगा

हालांकि, सौदा अभी पूरा नहीं हुआ है और ऋण की शर्तें अभी भी बदल सकती हैं। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के अनुसार, यदि इस सौदे पर दिसंबर के अंत से पहले हस्ताक्षर किए जाते हैं, तो यह इस साल एशिया के 20 सबसे बड़े प्रमुख मुद्रा ऋणों में से एक होगा।

बता दें कि अदाणी ग्रुप की तरफ से यह कदम एसीसी (ACC) और अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) के अधिग्रहण के लिए लिए गए 3.5 अरब अमेरिकी डॉलर के लोन का रिफाइनेंस करने के कुछ हफ्तों बाद लिया जा रहा है।

पूंजी जुटाना एक और संकेत है कि समूह ने इस साल की शुरुआत में शॉर्टसेलर फर्म हिंडनबर्ग के हमले का सामना करने के बाद कम से कम आंशिक रूप से निवेशकों का विश्वास हासिल करना चाह रहा है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के कारण कुछ बैंकों को समूह के ऋण री-फाइनेंस पर रोक लगानी पड़ी थी।

Advertisement
First Published - November 2, 2023 | 8:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement