facebookmetapixel
Advertisement
अब पैकेट बंद खाने पर रहेगी चीनी, नमक और वसा के मात्रा की चेतावनी, SC ने FSSAI को लगाई कड़ी फटकारबारामती हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन: 14 चार्टर विमान कंपनियों का शुरू हुआ ‘स्पेशल सेफ्टी ऑडिट’लोक सभा में थमा एक हफ्ते का गतिरोध, अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष ने दिया नोटिसमहत्वपूर्ण खनिजों को लेकर नीति आयोग की केंद्र को बड़ी चेतावनी, कहा: पर्यावरण की कीमत पर न हो माइनिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय कृषि उत्पादों की मचेगी धूम! 46 अरब डॉलर के मार्केट में मिलेगी ‘ड्यूटी-फ्री एंट्री’CBSE का बड़ा फैसला: अब कंप्यूटर पर जांची जाएंगी 12वीं की कॉपियां, OSM सिस्टम होगा लागूसियासी जंग का बमगोला बना तिरुपति का लड्डू, TDP और YSRCP में सियासी जंगब्रांड की दुनिया में स्मृति मंधाना का जलवा: पुरुषों के दबदबे वाले विज्ञापन बाजार में लिख रहीं नई इबादतभारत-अमेरिका ट्रेड डील में डिजिटल व्यापार नियमों पर बातचीत का वादा, शुल्क मुक्त ई-ट्रांसमिशन पर होगी बात!IPO, QIP और राइट्स इश्यू से जुटाई रकम पर सेबी की नजर, नियम होंगे सख्त

Adani Green Energy Q4 Results: नेट प्रॉफिट 39% गिरकर 310 करोड़ पर आया, रेवेन्यू पर भी पड़ी चोट

Advertisement

Adani Green Energy Q4 Results: इसके अलावा अदाणी ग्रुप की रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी के ऑपरेशनल रेवेन्यू में भी गिरावट आई है और मार्च तिमाही में यह दो प्रतिशत गिर गया।

Last Updated- May 03, 2024 | 4:14 PM IST
Adani Energy

Adani Green Energy Q4 Results: अदाणी ग्रुप (Adani group) की कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी ने शुक्रवार को अपनी मार्च तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया।

कंपनी का नेट प्रॉफिट 2023-24 की जनवरी-मार्च तिमाही में 38.85 प्रतिशत गिरकर 310 करोड़ रुपये पर आ गया। एक साल पहली की इसी तिमाही में यह 507 करोड़ रुपये था। मुख्य रूप से खर्चा बढ़ने के कारण कंपनी के मुनाफे में कमी आई है।

इसके अलावा अदाणी ग्रुप (Adani Group) की रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी के ऑपरेशनल रेवेन्यू में भी गिरावट आई है और मार्च तिमाही में यह दो प्रतिशत गिर गया।

वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही के दौरान अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) की कुल इनकम एक साल पहले के 2,977 करोड़ रुपये की तुलना में गिरकर 2,806 करोड़ रुपये हो गई।

वहीं, बीती तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च भी बढ़कर 2,379 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 2,053 करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - May 3, 2024 | 3:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement