facebookmetapixel
Advertisement
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भी जीवन बीमा की मांग मजबूत रहेगी, HDFC Life चेयरमैन केकी मिस्त्री का भरोसामुंबई पोर्ट का बड़ा इंफ्रा विस्तार, ₹3,541 करोड़ की परियोजनाओं से बढ़ेगी कार्गो और पर्यटन क्षमतापश्चिम एशिया संकट से बिजली उपकरण उद्योग पर बढ़ा लागत का दबाव, एल्युमीनियम-तांबे की कीमतों में तेज उछालसरकार की विनिवेश मुहिम तेज, Q1 में ही ₹18,000 करोड़ से ज्यादा जुटाए; पिछले वित्त वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ाFCNR(B) जमा पर 9x लीवरेज की पेशकश की तैयारी, NRI निवेशकों को मिल सकता है 12-18% रिटर्नकच्चे तेल में नरमी से बाजार को सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी ने लगातार तीसरे सप्ताह दर्ज की बढ़तट्रेंट ने दोहराया 10 गुना ग्रोथ का लक्ष्य, वेस्टसाइड-जूडियो विस्तार और बेहतर LFL से तेजी की उम्मीदनिफ्टी IT इंडेक्स टूटने के बाद भी म्युचुअल फंड निवेशकों ने पैसिव स्कीम्स में लगाया करोड़ों का दांवभारतीय शेयर बाजार में जल्द लौट सकती है तेजी, ICICI Securities ने बताए सुधार के मजबूत संकेतकच्चे तेल में गिरावट और विदेशी निवेश से रुपया लगातार चौथे दिन मजबूत, बॉन्ड यील्ड भी फिसली

भारत की पैदावार से विश्व स्तर पर गेहूं में नरमी

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 12:03 AM IST

वैश्विक स्तर पर गेहूं की कीमतें नीचे की ओर रुख कर रही हैं।इसकी वजह भारत में गेहूं की अनुमान से अधिक पैदावार का होना बताया जा रहा है।


गौरतलब है कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गेहूं का उपभोक्ता है। इसलिए उम्मीद जताई जा रही थी कि भारत को गेहूं का आयात करना पड़ेगा लेकिन पैदावार अच्छी होने से इसकी संभावना खत्म हो चुकी है। सरकार ने औपचारिक तौर पर कह दिया है कि इस साल देश में गेहूं का आयात नहीं किया जाएगा।


पिछले साल ऑस्ट्रेलिया से गेहूं आयात करने के मामले में सरकार की न केवल विपक्षी पार्टी भाजपा बल्कि समर्थन दे रहे वामपंथी दलों ने भी खूब आलोचना की थी।भारत में सरकारी एजेंसियों ने अभी तक 1.4 करोड़ टन गेहूं की खरीद की है जो कि पिछले साल की तुलना में 36 लाख टन अधिक है। सरकार की ओर से कहा गया है कि जून के अंत तक रेकॉर्ड 7.68 करोड़ टन गेहूं उत्पादन की संभावना है।


फरवरी में दुनियाभर में गेहूं का भंडार कम होने से गेहूं का वायदा कारोबार बहुत तेजी से बढ़ गया था।अमेरिका में जिंस बाजार से जुड़ी रिस्क मैनेजमेंट कमोडिटीज के मुख्य विश्लेषक माइक जुजोलो का कहना है कि कारोबारी भारत की आपूर्ति सामान्य होने की ओर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं। शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड (सीबीओटी) में जुलाई में गेहूं के वायदा कारोबार में 8.5 सेंट की कमी आई है और कीमत 8.155 डॉलर प्रति बुशेल तक पहुंच गई हैं। पिछले दो हफ्तों मेंकीमतों में 11 फीसदी की कमी आई है।

Advertisement
First Published - April 28, 2008 | 3:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement