facebookmetapixel
Advertisement
ऑटो सेक्टर को PLI स्कीम के तहत FY27 में ₹4,700 करोड़ देगी सरकार, निवेश बढ़ाने की तैयारी तेजटाटा कैपिटल का रिवॉल्विंग क्रेडिट एक्सपोजर 5% से कम, RBI के नए प्रस्ताव से कंपनी पर पड़ेगा सीमित असररूस से तेल खरीद पर 100% अमेरिकी टैरिफ की धमकी, भारत-अमेरिका वार्ता में बढ़ सकता है दबाव‘ग्रामीण भारत तक पहुंचे बैंकिंग AI, तभी असली सफलता होगी हासिल’, SBI चेयरमैन सीएस शेट्टी की सलाहपांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेज, भाजपा-सपा-कांग्रेस-बसपा समेत दलों ने कसी कमरBrand Canvas 2026: VIT की ‘पावर रेंजर्स’ ने जीता बीस्मार्ट की पहली विज्ञापन प्रतियोगिता का खिताबY2K से AI के दौर तक: 1991 के आर्थिक सुधारों ने कैसे बदल डाली भारतीय IT इंडस्ट्री की पूरी तस्वीरअमेरिका में क्रिप्टो बिल से भारत पर बढ़ा दबाव, ससंदीय समिति ने VDA कानून बनाने की मांग कीनई मर्सिडीज-BMW हुई मंहगी तो पुरानी लक्जरी कारों की बिक्री में आया उछाल, युवा खरीदारों की बनी पसंद‘जिम्मेदारी से करें AI का इस्तेमाल, हर फैसले के लिए आप होंगे जवाबदेह’, RBI गवर्नर ने दी बैंकों को हिदायत

Turmeric Export: विदे​शियों पर चढ़ा भारतीय हल्दी का रंग, वै​​श्विक हल्दी निर्यात में बढ़ी भारत की हिस्सेदारी

Advertisement

Turmeric Export: भारतीय हल्दी के प्रमुख आयातक देशों में बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात, अमेरिका, मलेशिया और मोरक्को शामिल हैं।

Last Updated- August 12, 2025 | 7:11 PM IST
Turmeric Export

Turmeric Export: सरकार हल्दी निर्यात को बढ़ावा दे रही है। जिसका असर दिखने लगा है। बीते कुछ वर्षों के दौरान हल्दी निर्यात बढ़ रहा है। हल्दी के वैश्विक निर्यात में भारत की हिस्सेदारी भी बढ़ रही है। भारतीय हल्दी के प्रमुख आयातक देशों में बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात, अमेरिका, मलेशिया और मोरक्को शामिल हैं। हल्दी को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने 2023 में राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड का भी गठन किया है।

वैश्विक निर्यात में बढ़ी भारतीय हल्दी की धमक

बीते कुछ वर्षां के दौरान भारतीय हल्दी की वैश्विक हल्दी निर्यात में हिस्सेदारी बढ़ी है। 2021 में हल्दी का वैश्विक निर्यात 36.77 करोड़ डॉलर रहा और इसमें 22.55 करोड़ डॉलर निर्यात के साथ भारत की हिस्सेदारी 61 फीसदी थी। 2024 में यह हिस्सेदारी बढ़कर 66 फीसदी हो गई है। 2024 में हल्दी का कुल वैश्विक निर्यात 50.27 करोड़ डॉलर दर्ज किया गया, जिसमें भारत का हल्दी निर्यात 33.32 करोड़ डॉलर था।

Also Read: राजस्थान के नगीनों की चमक फीकी करेगा अमेरिकी टैरिफ! नए बाजार तलाशने की तैयारी

देश से कितना होता है हल्दी का निर्यात?

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के मुताबिक वर्ष 2020-21 में देश से 1,83,868 टन हल्दी का निर्यात हुआ था। इसके अगले वर्ष 2021-22 में यह गिरकर 1,52,758 टन रह गया। लेकिन इसके बाद बीते दो वित्त वर्ष से हल्दी के निर्यात में इजाफा हो रहा है। वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान 1,62,019 टन हल्दी निर्यात हुई और इसके अगले वर्ष 2024-25 में हल्दी का निर्यात बढ़कर 1,76,325 टन हो गया। चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-मई अवधि में 34,162 टन हल्दी का निर्यात हो चुका है, जो पिछली समान अवधि की तुलना में 8.37 फीसदी अधिक है।

महाराष्ट्र से बढ़ रहा है हल्दी निर्यात

बीते वर्षों में हल्दी निर्यात के मामले में महाराष्ट्र अव्वल रहा है। बीते 5 साल के दौरान राज्य ने हल्दी निर्यात में तेज वृद्धि की है और इसका निर्यात बढ़कर लगभग दोगुना हो गया है। वित्त वर्ष 2020-21 में महाराष्ट्र से 7.82 करोड़ डॉलर मूल्य का हल्दी निर्यात हुआ था, जो वित्त वर्ष 2024-25 में बढ़कर 15.53 करोड़ डॉलर हो गया।

Also Read: खरीफ सीजन में 4 फीसदी बढ़ी फसलों की बोआई, धान के रकबा में 12% से अधिक की रिकॉर्ड बढ़ोतरी

कर्नाटक से तेज गिरावट

हल्दी उत्पादन के प्रमुख राज्यों से इसका निर्यात बढ़ा है। लेकिन कर्नाटक से इसका निर्यात बीते 5 साल में तेजी से गिरा है। कर्नाटक से वित्त वर्ष 2020-21 में 2.71 करोड़ डॉलर मूल्य की हल्दी निर्यात हुई थी, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में इसका निर्यात घटकर महज 56.8 लाख डॉलर रह गया। जाहिर है इस राज्य से 5 साल में हल्दी निर्यात में 4 गुना से अधिक कमी आई है।

Advertisement
First Published - August 12, 2025 | 7:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement