facebookmetapixel
Advertisement
ऑटो सेक्टर को PLI स्कीम के तहत FY27 में ₹4,700 करोड़ देगी सरकार, निवेश बढ़ाने की तैयारी तेजटाटा कैपिटल का रिवॉल्विंग क्रेडिट एक्सपोजर 5% से कम, RBI के नए प्रस्ताव से कंपनी पर पड़ेगा सीमित असररूस से तेल खरीद पर 100% अमेरिकी टैरिफ की धमकी, भारत-अमेरिका वार्ता में बढ़ सकता है दबाव‘ग्रामीण भारत तक पहुंचे बैंकिंग AI, तभी असली सफलता होगी हासिल’, SBI चेयरमैन सीएस शेट्टी की सलाहपांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेज, भाजपा-सपा-कांग्रेस-बसपा समेत दलों ने कसी कमरBrand Canvas 2026: VIT की ‘पावर रेंजर्स’ ने जीता बीस्मार्ट की पहली विज्ञापन प्रतियोगिता का खिताबY2K से AI के दौर तक: 1991 के आर्थिक सुधारों ने कैसे बदल डाली भारतीय IT इंडस्ट्री की पूरी तस्वीरअमेरिका में क्रिप्टो बिल से भारत पर बढ़ा दबाव, ससंदीय समिति ने VDA कानून बनाने की मांग कीनई मर्सिडीज-BMW हुई मंहगी तो पुरानी लक्जरी कारों की बिक्री में आया उछाल, युवा खरीदारों की बनी पसंद‘जिम्मेदारी से करें AI का इस्तेमाल, हर फैसले के लिए आप होंगे जवाबदेह’, RBI गवर्नर ने दी बैंकों को हिदायत

खरीफ सीजन में 4 फीसदी बढ़ी फसलों की बोआई, धान के रकबा में 12% से अधिक की रिकॉर्ड बढ़ोतरी

Advertisement

किसानों ने खरीफ सीजन में 4 फीसदी अधिक बोआई की, धान और मोटे अनाज के रकबे में बढ़ोतरी दर्ज हुई, जबकि तिलहन और अरहर फसलों में गिरावट आई।

Last Updated- August 11, 2025 | 10:43 PM IST
Farming
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

चालू खरीफ सीजन में खरीफ फसलों की बोआई अंतिम चरण में चल रही है। पिछले साल की तुलना में अब तक 4 फीसदी ज्यादा खरीफ फसलें बोई जा चुकी हैं। साथ ही खरीफ फसलों की कुल बोआई सामान्य रकबा के 90 फीसदी को पार कर गई है।

इस सीजन की सबसे बड़ी फसल धान के रकबा में भी अच्छी खासी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मोटे अनाज और दलहन फसलों की बोआई भी बढ़ी है। लेकिन तिलहन फसलों के रकबा में गिरावट दर्ज की गई है। कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 8 अगस्त तक 995.63 लाख हेक्टेयर में खरीफ फसलें बोई जा चुकी हैं, जो पिछली समान अवधि में 957.15 लाख हेक्टेयर में बोई गईं इन फसलों से 4.02 फीसदी अधिक है। 364.80 लाख हेक्टेयर में धान की बोआई हो चुकी है, जो पिछली समान अवधि के 325.36 लाख हेक्टेयर रकबा से 12.12 फीसदी ज्यादा है। इस सीजन में गन्ने का रकबा 2.95 फीसदी बढ़कर 57.31 लाख हेक्टेयर हो गया है, जबकि कपास का रकबा 3.20 फीसदी घटकर 106.96 लाख हेक्टेयर रह गया।

8 अगस्त तक 106.68 लाख हेक्टेयर में दलहन फसलें बोई जा चुकी हैं, जबकि पिछली समान में यह आंकड़ा इसके लगभग बराबर 106.52 लाख हेक्टेयर था। इस सीजन की प्रमुख फसल अरहर के रकबा में गिरावट आई है। इसका रकबा पिछले साल के 42.87 लाख हेक्टेयर से इस साल 4.71 फीसदी घटकर 40.86 लाख हेक्टेयर रह गया। उड़द का रकबा 1.21 फीसदी बढ़कर 20.15 लाख हेक्टेयर हो गया, जबकि मूंग का रकबा 2.72 फीसदी बढ़कर 33.21 लाख हेक्टेयर हो गया।

मोटे अनाजों का रकबा 4.55 फीसदी बढ़कर 178.73 लाख हेक्टेयर हो गया। मक्का का रकबा 10.51 फीसदी बढ़कर 91.89 लाख हेक्टेयर हो गया।

Advertisement
First Published - August 11, 2025 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement