facebookmetapixel
MCap: शेयर बाजार की रफ्तार ने बढ़ाई दौलत, 8 दिग्गज कंपनियों की वैल्यू में ₹4.55 लाख करोड़ की छलांगMarket Outlook: महंगाई के आंकड़े और Q3 नतीजे तय करेंगे इस हफ्ते शेयर बाजार की दिशामहंगी होंगी टाटा की कारें, आने वाले हफ्तों में बढ़ेंगे दामIncome Tax new rules: 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी नई टैक्स व्यवस्था, सैलरी से शेयर बाजार तक बदलेगा हिसाब-किताबमलेशिया में पीएम मोदी का बड़ा संदेश, ASEAN के साथ टेक्नोलॉजी और सुरक्षा सहयोग पर जोरWeather Update Today: 8 फरवरी की रात से बदलेगा मौसम का मिजाज, हिमालय में बारिश-बर्फबारी तयभारत-अमेरिका की तकनीकी दोस्ती, GPUs और डेटा सेंटर में बढ़ेगा व्यापारमहंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्ट

प्रमुख उर्वरकों की आपूर्ति खरीफ सीजन में जरूरत के मुताबिक: केंद्र सरकार

2025 खरीफ सीजन में 143 लाख टन यूरिया की जरूरत का अनुमान लगाया गया था, जबकि कुल उपलब्धता 183 लाख टन है।

Last Updated- August 22, 2025 | 10:41 PM IST
Urea

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद देश में प्रमुख उर्वरकों की आपूर्ति खरीफ सीजन में जरूरत के मुताबिक बनी हुई है।  केंद्र ने किसी भी इलाके में खाद की कमी होने से इनकार किया है।

रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 2025 खरीफ सीजन में 143 लाख टन यूरिया की जरूरत का अनुमान लगाया गया था, जबकि कुल उपलब्धता 183 लाख टन है। इसमें से अब तक 155 लाख टन की रिकॉर्ड बिक्री हो चुकी है।  

इसी तरह से खरीफ 2025 के लिए49 लाख टन डीएपी उपलब्ध है, जबकि 45 लाख टन की जरूरत का अनुमान लगाया गया था और अब तक 33 लाख टन डीएपी की बिक्री हो चुकी है।

केंद्र ने कहा कि एनपीके की उपलब्धता इस खरीफ सत्र में करीब 97 लाख टन है, जबकि 58 लाख टन जरूरत का अनुमान लगाया गया था। बयान में कहा गया है कि अब तक 64.5 लाख टन एनपीके की बिक्री हो चुकी है।  बयान में कहा गया है, ‘उपरोक्त आंकड़ों से साफ है कि चालू खरीफ सीजन में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है।’

कुछ दिनों पहले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि धान और मक्के का रकबा बढ़ने के कारण इस खरीफ सीजन में यूरिया की बिक्री बढ़ी है।

बयान में कहा गया है कि मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति ने देश में उर्वरकों की आपूर्ति को प्रभावित किया है। लाल सागर संकट के कारण देश में आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसके कारण केप ऑफ गुड होप से होकर जहाजों को लाना पड़ा है और इसकी वजह से 6,500 किलोमीटर अतिरिक्त यात्रा करनी पड़ी है।

बयान में कहा गया है, ‘इसकी वजह से खासकर डीएपी की ढुलाई की अवधि में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।  इसके अलावा रूस यूक्रेन युद्ध, इजरायल-ईरान युद्ध की वजह से भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में उर्वरक की कीमत बढ़ी है।’बहरहाल इन सभी चुनौतियों के बावजूद केंद्र ने यह सुनिश्चित किया है कि किसानों को उर्वरक की कोई कमी न होने पाए।

First Published - August 22, 2025 | 10:19 PM IST

संबंधित पोस्ट