facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Gold-Silver Price: फिर सस्ते हुए सोना-चांदी, दो दिन की तेजी के बाद निवेशकों को झटका

Advertisement

सोना 1.50 लाख के करीब, चांदी 2.40 लाख पर लुढ़की, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव

Last Updated- February 05, 2026 | 10:03 PM IST
Gold and Silver rate

निचले स्तर से दो दिन भाव चढ़ने के बाद आज सोने-चांदी कीमतों में तेजी थम गई। इसके साथ ही दोनों धातुओं के वायदा और हाजिर भाव में नरमी देखने को मिली। घरेलू के साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों के भाव लुढ़क गए।

एमसीएक्स पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल अनुबंध आज 1,098 रुपये की गिरावट के साथ 1,51,948 रुपये के भाव पर खुला। कारोबार के दौरान एक बार भाव 1,48,455 रुपये के निचले स्तर तक चले। हालांकि खबर लिखे जाने के समय भाव 2,388 रुपये की गिरावट के साथ 1,50,658 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे थे।

चांदी का बेंचमार्क मार्च अनुबंध 10,754 रुपये की गिरावट के साथ 2,58,096 रुपये पर खुला और कारेाबार के दौरान 2,39, 000 रुपये के दिन के निचले स्तर तक लुढ़क गया। खबर लिखे जाने के समय यह 28,096 रुपये की गिरावट के साथ 2,40,754 रुपये किलो के भाव पर कारोबार कर रहा था।

वायदा के साथ ही हाजिर बाजार में भी सोना-चांदी सस्ते हुए। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक बिना जीएसटी आज चांदी के हाजिर भाव 2,54,339 रुपये और सोने के 1,52,502 रुपये पर बंद हुए। पिछले कारोबारी दिन ये भाव क्रमश: 2,82,462 रुपये किलो और 1,56,625 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स पर सोना आज 4,986 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,950.80 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 84.90 डॉलर की गिरावट के साथ 4,865.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने ने पिछले महीने 5,586.20 डॉलर पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।

कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव 87.64 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 84.39 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 8.40 डॉलर की गिरावट के साथ 75.99 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने पिछले महीने 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

Advertisement
First Published - February 5, 2026 | 9:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement