facebookmetapixel
Advertisement
मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान: जामनगर में दुनिया का सबसे बड़ा AI कंप्यूट प्लेटफॉर्म बनाएगी रिलायंसGold Price Crash: फेड के सख्त रुख और मजबूत डॉलर से टूटा सोना, लगातार तीसरे सप्ताह आई भारी गिरावटReliance Stocks: JIO IPO से चमकेगी रिलायंस की किस्मत, शेयरों की रेटिंग में बड़े सुधार के संकेतNifty IT Crash: एक्सेंचर के झटके से बाजार में हाहाकार, निफ्टी IT इंडेक्स 2023 के बाद सबसे निचले स्तर परReliance AGM 2026: देश का सबसे बड़ा 4 अरब डॉलर का IPO लाएगी JIO, SEBI के पास ड्राफ्ट जमाShare Market Crash: IT शेयरों में भारी बिकवाली से मचा हड़कंप, सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा टूटा40 सुपरटैंकर और 80 मिलियन बैरल तेल: जानिए क्यों दुनिया भर की नजरें टिकी हैं होर्मुज परमहंगाई को लेकर सावधान रहने की जरूरत, इसलिए नहीं बदलीं ब्याज दरें: RBI गवर्नर संजय मल्होत्राMF मार्केट में बड़ा बदलाव! Zerodha लाया पहला ‘लाइफ साइकिल फंड’, सिर्फ ₹100 से निवेश की होगी शुरुआतग्रीन एनर्जी पर RIL का मेगा प्लान! जामनगर गीगा कॉम्प्लेक्स, कच्छ सोलर फार्म बनेंगे गेमचेंजर; बनेंगी 2 लाख नौकरियां

देर से शुरू होगी यूपी में गन्ना पेराई

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 1:46 AM IST

उत्तर प्रदेश की चीनी मिलों में गन्ने की पेराई नवंबर के तीसरे सप्ताह से शुरू होगी। इस विलंब के लिए मिलों ने गन्ने की गुणवत्ता की कमी और विशेषज्ञों ने अधिक राज्य समर्थित मूल्य को जिम्मेदार ठहराया है।


उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि चीनी मिलें नवंबर के तीसरे हफ्ते से पेराई का काम शुरू करेंगी। मिलों के मुताबिक, आम तौर पर अक्टूबर में शुरू होने वाली पेराई में विलंब की मुख्य वजह गन्ने की गुणवत्ता है जो मध्य उत्तर प्रदेश में बैमौसम बारिश तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कम वर्षा के कारण प्रभावित हुई है।

अधिकारी ने कहा कि गन्ने से चीनी प्राप्ति की दर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। सांविधिक न्यूनतम मूल्य अथवा समर्थित मूल्य तब भुगतान योग्य है जब गन्ने पर प्राप्ति की दर न्यूनतम नौ प्रतिशत की हो। इसका मतलब हुआ कि प्रति क्विंटल गन्ने पर कम से कम नौ किलो चीनी का उत्पादन होना चाहिए। अगर प्राप्ति की दर अधिक हो तो किसानों को गन्ने की कीमतें अच्छी मिल जाती हैं।

उद्योग सूत्रों ने कहा कि चालू सत्र में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गन्ने से चीनी प्राप्ति की दर पिछले साल के मुकाबले एक से डेढ़ प्रतिशत कम होगी। 2007-08 (अक्तूबर से सितंबर) के दौरान इस क्षेत्र में प्राप्ति की दर 9 से 9.5 प्रतिशत थी।

विशेषज्ञों का कहना है कि पेराई में विलंब की मुख्य वजह प्राप्ति दर नहीं बल्कि राज्य समर्थित मूल्य का अधिक यानी 140 रुपये प्रति क्विंटल होना है, जिसका निर्धारण उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया गया है।

एक प्रमुख चीनी कंपनी के अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश की मिलों को अदालत से कुछ छूट प्राप्त होने की उम्मीद है, इसलिए वे गन्ने की पेराई में विलंब कर रही हैं। पिछले हफ्ते उद्योग सूत्रों ने कहा था कि मिलें नवंबर में उच्च न्यायालय जाएंगी जहां सरकार के राज्य समर्थित मूल्य को चुनौती दी जाएगी।

Advertisement
First Published - October 29, 2008 | 10:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement