facebookmetapixel
Advertisement
दो दिग्गज: एक-दूसरे के पास मगर बहुत दूर, वैश्विक एआई प्रतिद्वंद्विता का पल वायरलAI के प्रसार के लिए साथ आईं ग्लोबल और भारतीय कंपनियां: अश्विनी वैष्णवअमेरिकी टैरिफ से निपटने को व्यापार में विविधता लाएंगे भारत और ब्राजीलGEC समिट: डेवलपमेंट एजेंसियां बदल रहीं महाराष्ट्र की तस्वीर, पेश किया मल्टी-मॉडल विकास का मेगा ब्लूप्रिंटमुफ्त योजनाओं पर सुप्रीम कोर्ट की चिंता: करदाताओं पर बोझ, राजकोषीय अनुशासन जरूरीईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धड़ाम: सेंसेक्स 1,236 अंक टूटा, निवेशकों के ₹6.8 लाख करोड़ डूबेएआई इम्पैक्ट समिट में पीएम मोदी ने एआई के लिए पेश किया ‘मानव’ दृष्टिकोण, तकनीक हो सर्वसुलभAI पर ₹10 लाख करोड़ खर्च करेगी रिलायंस, जियो भारत को इंटेलिजेंस युग में ले जाएगाबदलते बाजार हालात में ‘रिवर्स फ्लिप’ ठंडा, स्टार्टअप के भारत लौटने की गति धीमीEditorial: IBC में पारदर्शिता बढ़ाने की पहल, CoC के कामकाज में सुधार से घटेगी देरी?

एथनॉल मामले में चीनी मिलों ने मांगी न्यायालय से मदद

Advertisement

एक डिस्टिलरी और एक सहकारी चीनी मिल ने केंद्र के 7 दिसंबर के आदेश पर रोक लगाने के लिए अदालतों में अपील की है।

Last Updated- January 10, 2024 | 8:30 AM IST
Sugar Production: Sugar production in Maharashtra decreased by 20%, sugarcane crushing stopped in 92 sugar mills महाराष्ट्र में चीनी उत्पादन 20% घटा, 92 चीनी मिलों में बंद हुई गन्ना पेराई

गन्ने के रस से एथनॉल बनाने पर 2023-24 चीनी सत्र में रोक लगाने के सरकार के आदेश के खिलाफ 2 चीनी फर्मों ने न्यायालय की शरण ली है। एक डिस्टिलरी और एक सहकारी चीनी मिल ने केंद्र के 7 दिसंबर के आदेश पर रोक लगाने के लिए अदालतों में अपील की है।

न्यायालय ने इन दो मिलों के लिए 7 दिसंबर के आदेश पर रोक लगा दी है, जिन्होंने याचिका दाखिल की थी। सूत्रों ने कहा कि सरकार ने भी कैविएट दाखिल करके कहा है कि इस मामले में उसकी बात भी सुनी जानी चाहिए। बहरहाल केंद्र की प्रतिक्रिया की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

डिस्टिलरी ने कर्नाटक उच्च न्यायालय में दाखिल अपनी याचिका में कहा है कि वह गन्ने से सिर्फ एथनॉल का उत्पादन करती है, चीनी का उत्पादन नहीं करती है, ऐसे में एथनॉल के उत्पादन में गन्ने का इस्तेमाल न करने का आदेश उसके उद्योग की मौत पर हस्ताक्षर है।

वहीं बंबई उच्च न्यायालय की औरंगाबाद पीठ में दाखिल एक याचिका में एक सहकारी चीनी मिल ने 7 दिसंबर के आदेश को असंवैधानिक करार दिए जाने का अनुरोध किया है। साथ ही मिल ने नवंबर से शुरू 2023-24 आपूर्ति वर्ष में गन्ने के रस और बी-हैवी मोलैसिस से एथनॉल बनाने की अनुमति दिए जाने की मांग की थी।

Also read: Capital Goods: भारतीय कैपिटल गुड कंपनियां दिसंबर तिमाही में आय में मजबूती की दिशा में

केंद्र के 7 दिसंबर के आदेश पर न्यायालय द्वारा रोक सिर्फ खास मिलों के लिए है। केंद्र सरकार ने 7 दिसंबर को जारी आदेश में चीनी मिलों को गन्ने के रस और शीरे से 2023-24 आपूर्ति वर्ष में एथनॉल का उत्पादन न करने को कहा था, जिससे पूरा क्षेत्र संकट में पड़ गया है।

2025 तक 20 प्रतिशत एथनॉल मिलाने का लक्ष्य हासिल करने के लिए 2023-24 आपूर्ति वर्ष में पेट्रोल में 15 प्रतिशत एथनॉल मिलाने की जरूरत होगी। लेकिन ज्यादातर विशेषज्ञों का कहना है कि अगर गन्ने के रस और शीरे से एथनॉल नहीं बनाया जाता है तो 2023-24 में 10 प्रतिशत भी एथनॉल नहीं मिलाया जा सकेगा, 15 प्रतिशत तो भूल ही जाएं। पिछले कुछ साल से गन्ने का रस एथनॉल का सबसे बड़ा स्रोत बनकर उभरा है।

बहरहाल चीनी कंपनियों के विरोध के बाद सरकार ने अपने आदेश में संशोधन करते हुए प्रतिबंध की शर्तों में कुछ ढील दी थी और 2023-24 आपूर्ति वर्ष में 17 लाख टन चीनी के इस्तेमाल की अनुमति दे दी, जबकि पहले 40 लाख टन चीनी के इस्तेमाल की योजना बनी थी। इससे करीब 1.62 से 1.72 अरब लीटर एथनॉल उत्पादन करने में मदद मिलेगी।

Advertisement
First Published - January 9, 2024 | 11:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement