facebookmetapixel
Advertisement
पुरानी बाइक-कार में भरवा रहे हैं E20 पेट्रोल? ₹10 हजार तक बढ़ सकता है मेंटेनेंस खर्च10 साल के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची लोन ग्रोथ, ICICI Bank, HDFC Bank और SBI बने ब्रोकरेज के टॉप पिकGold, Silver Price Today: घरेलू बाजार में सोना-चांदी उछले, विदेशी बाजार में भाव नरमतेल की कीमतें घटीं, फिर भी सरकार को हो सकता है ₹1.65 लाख करोड़ का नुकसानOpening Bell: सेंसेक्स 425 अंक उछला, निफ्टी 24125 के पार; RIL में 2.5% से ज्यादा की तेजीDalmia Bharat का बड़ा विस्तार प्लान, जुटाएगी 4,000 करोड़ रुपयेNRI के पैसे पर RBI की पैनी नजर! अब रोजाना जारी हो सकते हैं अरबों डॉलर की आमद के आंकड़े18,000 करोड़ की AI सिटी पर बवाल! किसानों ने कहा, हमारी जमीन नहीं तो कोई सौदा नहींBond Ratings: कंपनियों की वित्तीय सेहत बिगड़ रही है? रेटिंग डाउनग्रेड ने बढ़ाई चिंताईशा अंबानी का बड़ा प्लान, ब्यूटी मार्केट में नई जंग शुरू

एनसीडीईएक्स में स्टील हाजिर कारोबार शुरू

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 3:44 PM IST

नैशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) ने स्टील के वायदा कारोबार के साथ स्टील का हाजिर कारोबार भी शुरू कर दिया है।


हाजिर कारोबार के लिए एनसीडीईएक्स ने इंडियन एक्सचेंज ऑफ मेटल लिमिटेड (आईईएम)के साथ समझौता किया है। एक्सचेंज का कहना है कि फिलहाल स्टील के हाजिर बाजार में स्टील इंगट ही मिल रहा है। कुछ दिनों में यहां स्टील बिलेट्स, स्पंज ऑयरन एवं रिबार्स का भी हाजिर कारोबार होने लगेगा।

गौरतलब है कि स्टील का वायदा कारोबार सिर्फ एनसीडीईएक्स के जरिए ही होता है। तीन साल पहले इस एक्सचेंज में स्टील का वायदा कारोबार शुरू किया गया था। एक्सचेंज अब स्टील के बिलेट्स में वायदा कारोबार शुरू करने जा रहा है। अब तक स्टील के इंगट का ही वायदा कारोबार होता है।

एनसीडीईएक्स के अधिकारियों के मुताबिक स्टील के ऑनलाइन स्पॉट एक्सचेंज के माध्यम से क्रेता व विक्रेता दोनों को ही पास आने का बेहतर मौका मिलेगा जिससे स्टील का सही मूल्य तय हो पाएगा। हाजिर बाजार की कीमत से वायदा बाजार की कीमत निर्धारित होने में भी काफी मदद मिलती है।

एक्सचेंज के मुताबिक फिलहार हाजिर बाजार का इलाका गाजियाबाद है, लेकिन धीरे-धीरे इस बाजार को मंडी गोबिंदगढ़, लुधियाना, मुजफ्फरनगर एवं भिवाड़ी तक फैलाने का इरादा है। बाद में देश के अन्य बड़े शहरों में भी इसका हाजिर कारोबार शुरू हो जाएगा। एनसीडीईएक्स के स्पॉट स्टील एक्सचेंज में उत्पादकों के साथ रि-रोलिंग मिल्स, कारोबारी, कमीशन एजेंट्स व निवेशक भाग ले सकते हैं।

हाजिर कारोबार के लिए आईईएम देश के विभिन्न हिस्सों में अपना गोदाम खोलेगा जहां कारोबारियों को कारोबार से पहले अपने उत्पाद को रखने होंगे। आईईएम गाजियाबाद समेत देश के 36 शहरों में अपने गोदाम स्थापित करेगा। इनमें नई दिल्ली, लुधियाना, मुंबई, दुर्गापुर, चेन्नई, हैदराबाद, राऊरकेला, पालघाट, टाटा नगर, कटक, बेंगलुरू जैसे शहर शामिल हैं।

सूत्रों का यह भी कहना है कि हाजिर बाजार वायदा बाजार की कीमत को नियंत्रित रखने में मदद करता है। कुछ दिन पहले कीमत में बढ़ोतरी के लिए कंपनियों द्वारा दबाव बनाने के दौरान इस बात की जोरों से चर्चा थी कि स्टील के वायदा पर रोक लग जाएगी। लेकिन अब यह खतरा टलता नजर आ रहा है। तीन महीनों के करार खत्म होने के बावजूद स्टील कंपनियां कीमत में बढ़ोतरी नहीं की है। 

Advertisement
First Published - August 7, 2008 | 10:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement