facebookmetapixel
Advertisement
होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स आईपीओ आज से खुला, ₹2600 जुटाने का प्लान, निवेश करें या छोड़ दें?फेड से राहत की उम्मीद ने बढ़ाई सोने-चांदी की चमक, MCX पर दोनों के भाव चढ़ेसरकारी बैंकों के लिए सुधारों का नया खाका, ‘विकसित भारत’ के बैंकिंग रोडमैप पर होगा मंथनL&T का बड़ा डिफेंस प्लान! रडार से लेजर हथियार तक बढ़ाएगी ताकत, इलेक्ट्रॉनिक्स में ₹5,000 करोड़ निवेश की तैयारीFY27 की पहली तिमाही में बुकिंग घटी, DLF की बिक्री 94% लुढ़की; जानिए किस कंपनी ने मारी बाजीPM सूर्य घर में बड़े बदलाव की तैयारी! रूफटॉप सोलर के साथ बैटरी स्टोरेज जोड़ने का सुझावMuthoot FinCorp Q1 Result: मुथूट फिनकॉर्प की कमाई में बंपर उछाल, मुनाफा 3 गुना बढ़ा; IPO से जुटाने की तैयारी ₹3,000 करोड़Opening Bell: शेयर बाजार में गिरावट! Sensex 200 अंक टूटा; Nifty 24,300 के करीब; PSU बैंक शेयरों में दबावEV खरीदने वालों की कतार लंबी! जुलाई में इलेक्ट्रिक दोपहिया की बिक्री 88% बढ़ी, कंपनियां मांग पूरी करने में नाकामStocks to Watch Today: रिलायंस-रोल्स रॉयस की बड़ी डील से लेकर BEML के ऑर्डर तक, आज इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन

सोयाबीन पेराई 32 फीसदी बढ़ी, कैरी फॉरवर्ड स्टॉक पहुंच सकता है उच्च स्तर पर

Advertisement

पेराई में वृद्धि के बावजूद खाद्य तेलों के भारी आयात के कारण सोयाबीन का कैरी ओवर स्टॉक उच्च स्तर पर पहुंच सकता है।

Last Updated- August 23, 2023 | 4:17 PM IST
soyabean meal imports

चालू तेल वर्ष के दौरान सोयाबीन की पेराई खूब हो रही है। जुलाई महीने तक पेराई में 30 फीसदी से ज्यादा इजाफा हुआ है। पेराई बढ़ने की वजह सोयाबीन की उपलब्धता अधिक होना है। पेराई में वृद्धि के बावजूद खाद्य तेलों के भारी आयात के कारण सोयाबीन का कैरी ओवर स्टॉक उच्च स्तर पर पहुंच सकता है। पेराई बढ़ने से सोया खली के निर्यात में भारी इजाफा हुआ है।

चालू तेल वर्ष में जुलाई तक पेराई 32 फीसदी बढ़ी
सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SOPA) से  प्राप्त आंकड़ों के अनुसार तेल वर्ष (अक्टूबर से सितंबर) 2022-23 में जुलाई तक 92.50 लाख टन सोयाबीन की पेराई हो चुकी है, जबकि पिछली समान अवधि में यह आंकड़ा 70 लाख टन था। इस तरह चालू तेल में पेराई में करीब 32 फीसदी इजाफा हुआ है। जुलाई में 7.50 लाख टन सोयाबीन की पेराई हुई है, जो पिछले साल जुलाई व इस साल जून महीने में हुई पेराई के बराबर है।

यह भी पढ़ें : Soybean crushing: अब और ज्यादा होगी सोयाबीन की पेराई, खली निर्यात भी पहले से ज्यादा होगा

रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है सोयाबीन का कैरी फॉरवर्ड स्टॉक
सोयाबीन की पेराई में 32 फीसदी बढ़ोतरी के बावजूद चालू तेल में पेराई के लिए उपलब्ध पूरे सोयाबीन की पेराई नहीं हो पाएगी। इस तेल वर्ष में कैरी ओवर स्टॉक, उत्पादन व आयात मिलाकर सोयाबीन की कुल उपलब्धता 154.26 लाख टन रही। इसमें 13 लाख टन बीज के लिए निकालने के बाद पेराई के लिए उपलब्धता 141.26 लाख टन बची। इसमें अब तह 92.50 लाख टन पेराई, 3.70 लाख टन सीधे खपत व करीब 20 हजार टन निर्यात निकालने के बाद अभी किसान, कारोबारी और सोयाबीन प्लांटों के पास करीब 44.90 लाख टन सोयाबीन बचा हुआ है। पेराई के लिए दो महीने बचे हैं। सोपा ने अगले तेल वर्ष के लिए सोयाबीन का कैरी फॉरवर्ड स्टॉक करीब 32 लाख टन रहने का अनुमान लगाया है, जो अब तक का रिकॉर्ड है।  चालू तेल वर्ष में कैरी ओवर स्टॉक करीब 25 लाख टन रहा।

यह भी पढ़ें : अगले महीने से कम हो जाएंगे सब्जियों के दाम लेकिन कच्चे तेल की कीमत को लेकर चिंता बरकरार

सोया खली निर्यात बढ़कर 17 लाख टन के करीब
चालू तेल वर्ष में सोया खली की निर्यात मांग भी खूब निकल रही है। सोपा के अनुसार इस तेल वर्ष की अक्टूबर—जुलाई अवधि के दौरान 16.72 लाख टन सोया खली का निर्यात हो चुका है। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 5.95 लाख टन था। जाहिर है चालू तेल वर्ष में अब तक सोया खली के निर्यात में करीब 3 गुना बढोतरी देखी गई है। जुलाई में करीब 75 हजार टन सोया खली निर्यात हुई, जो पिछली समान में निर्यात हुई करीब 31 हजार टन सोया खली से दोगुनी से भी अधिक है।

Advertisement
First Published - August 23, 2023 | 4:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement