facebookmetapixel
Advertisement
अब सिर्फ ‘Hello’ लिखकर जानें PF बैलेंस और क्लेम स्टेटस, EPFO ने शुरू की व्हाट्सएप पर नई सुविधाअमेरिका से लेकर जापान तक… क्यों टूटे शेयर बाजार? मगंलवार को भारतीय बाजारों पर रहेगी नजरभारत-कनाडा के बीच व्यापार समझौते पर फिर बातचीत शुरू, 2030 तक 50 अरब डॉलर कारोबार का लक्ष्यअगस्त में महंगाई का झटका: खुदरा दर बढ़कर 4.82% पर, खाने-पीने की चीजें हुई महंगीवरिष्ठ नागरिकों को बीमा खरीदते समय किन बातों का रखना चाहिए ध्यान? ऐसे बचें मिस-सेलिंग सेइंश्योरेंस कंपनी पर ₹1 करोड़ का जुर्माना! 88 साल के बुजुर्ग को बेच दिया गलत बीमा, क्या है पूरा मामला?स्मॉल कैप फंड्स के लिए बढ़ी दिलचस्पी! मिला करीब 20% तक रिटर्न, बस इन बातों का रखें ध्याननए ई-कॉमर्स नियमों से बदल जाएगा ऑनलाइन शॉपिंग का पूरा तरीका, लेकिन आपके लिए क्या बदलेगा?निवेश घटने के बावजूद क्यों मजबूत है हाइब्रिड फंड्स का आउटलुक? किस कैटेगरी में दिख सकती है तेजीप्रणव कंस्ट्रक्शंस IPO ने मचाया धमाल! 121 गुना सब्सक्राइब, लिस्टिंग से पहले 36% प्रीमियम

soybean crushing: सोयाबीन की पेराई सुधरी, खली निर्यात भी बढ़ा

Advertisement

इस साल मई महीने में सोयाबीन की पेराई 7 लाख टन के साथ चालू तेल वर्ष के निचले स्तर पर पहुंच गई थी।

Last Updated- July 19, 2023 | 7:39 PM IST
Soybean prices

सोयाबीन की पेराई (soybean) की अब सुधरने लगी है। जून महीने में सोयाबीन की पेराई में मासिक और सालाना आधार पर इजाफा हुआ , जबकि मई महीने में सोयाबीन की पेराई चालू तेल वर्ष के दौरान सबसे कम हुई थी। चालू तेल वर्ष में अब तक कुल पेराई पिछले तेल वर्ष की समान अवधि की तुलना में अधिक है। सोया खली के निर्यात में भारी इजाफा हुआ है।

जून महीने में पेराई करीब 11 फीसदी बढ़ी

सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SOPA) से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार तेल वर्ष 2022-23 अक्टूबर सितंबर के जून महीने में 7.50 लाख टन सोयाबीन की पेराई हुई है, जबकि मई महीने में यह आंकडा 7 लाख टन था। मई की तुलना में जून में पेराई करीब 7 फीसदी ज्यादा हुई है। पिछले साल जून से इस जून पेराई में करीब 11 फीसदी इजाफा हुआ है।

पिछले साल जून में 6.75 लाख टन सोयाबीन की पेराई हुई थी। इस साल मई महीने में सोयाबीन की पेराई 7 लाख टन के साथ चालू तेल वर्ष के निचले स्तर पर पहुंच गई थी। सोयाबीन की पेराई में सुधार की वजह सोया खली की निर्यात मांग मजबूत होना मानी जा रही है।

अब तक कुल पेराई 36 फीसदी अधिक

चालू तेल वर्ष के दौरान सोयाबीन की खूब पेराई हो रही है। जून तक 85 लाख टन सोयाबीन की पेराई हो चुकी है, जो पिछली समान अवधि में हुई 62.50 लाख टन सोयाबीन की पेराई से करीब 36 फीसदी ज्यादा है।

इस तेल वर्ष में कैरीओवर स्टॉक, उत्पादन व आयात मिलाकर सोयाबीन की कुल उपलब्धता 154.26 लाख टन रहने का अनुमान है। इसमें 13 लाख टन बीज के लिए निकालने के बाद पेराई के लिए उपलब्धता 141.26 लाख टन बचेगी। पिछले तेल वर्ष में यह आंकड़ा 113.27 लाख टन था।

सोया खली निर्यात बढ़कर 15 लाख टन पार

चालू तेल वर्ष में सोया खली की निर्यात मांग काफी निकल रही है। इस तेल वर्ष की अक्टूबर—जून अवधि के दौरान 15.66 लाख टन सोया खली का निर्यात हो चुका है। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 5.64 लाख टन था।

जाहिर है चालू तेल वर्ष में अब तक सोया खली के निर्यात में करीब 3 गुना बढोतरी देखी गई है। जून महीने में करीब 50 हजार टन सोया खली का निर्यात हुआ है, जो मई महीने के 38 हजार टन सोया खली निर्यात से करीब 30 फीसदी ज्यादा है।

Advertisement
First Published - July 19, 2023 | 7:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement