facebookmetapixel
Advertisement
Adani Ports Q4 Results: मुनाफा 10% बढ़कर ₹3,329 करोड़ पहुंचा, ₹7.5 डिविडेंड का ऐलानETF में रिकॉर्ड निवेश: FY26 में ₹1.8 लाख करोड़ का इनफ्लो, गोल्ड-सिल्वर ने मारी बाजीगोल्ड लोन देती है कंपनी, कमजोर बाजार में भी 6% उछला शेयर; ब्रोकरेज ने 34% अपसाइड का दिया टारगेटOnEMI Technology IPO: अप्लाई करने के लिए खुला, प्राइस बैंड ₹162-171 पर तय; सब्सक्राइब करना चाहिए या नहीं?तेल बाजार में भूचाल: ब्रेंट क्रूड $125 के पार, ईरान-अमेरिका तनाव से बढ़ी चिंताGold, Silver Price Today: सोने-चांदी के वायदा भाव में तेजी, MCX पर बढ़त के साथ कारोबारDollar vs Rupee: डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, ₹95.20 तक फिसला; तेल कीमतों से दबावनिष्क्रिय EPF खातों के लिए नया पोर्टल जल्द, आधार से पुराने अकाउंट तक आसान पहुंचरेयर अर्थ गलियारे को मिली गति, आंध्र प्रदेश ने बनाया व्यापक खाकाछत्तीसगढ़ ने शहरी गैस नीति 2026 को दी मंजूरी, पाइपलाइन से प्राकृतिक गैस की पहुंच बढ़ाने पर जोर

Soybean crushing: अब और ज्यादा होगी सोयाबीन की पेराई, खली निर्यात भी पहले से ज्यादा होगा

Advertisement
Last Updated- May 16, 2023 | 2:52 PM IST
soyabean meal imports

चालू सीजन में अब पहले से ज्यादा सोयाबीन की पेराई होने की संभावना है क्योंकि इसका उत्पादन पहले लगाए गए अनुमान से ज्यादा हो सकता है। पेराई ज्यादा होने से सोयाबीन खली का निर्यात भी पहले से अधिक होने की संभावना है।

अब 24.70 फीसदी ज्यादा होगी पेराई, पहले 19 फीसदी का था अनुमान

सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया(सोपा) ने पहले करीब 120 लाख टन सोयाबीन उत्पादन का अनुमान लगाया था। लेकिन अब इसे बढ़ाकर करीब 124 लाख टन कर दिया है। ज्यादा उत्पादन होने से सोयाबीन की पेराई भी अब पहले से बढ़ने की संभावना है। पहले सोयाबीन के 120 लाख उत्पादन में से 100 लाख टन पेराई के लिए उपलब्ध होने का अनुमान लगाया गया था। अब इसे बढ़ाकर 105 लाख टन कर दिया है। यह पिछले साल 84 लाख टन उपलब्धता से 25 फीसदी अधिक है। 25 लाख टन कैरीओवर स्टॉक व आयात मिलाकर कुल उपलब्धता करीब 141 लाख टन रहने का अनुमान है, जो पिछले साल की कुल उपलब्धता करीब 113 लाख टन से 24.77 फीसदी अधिक है।

अप्रैल तक पेराई करीब 46 फीसदी 71.50 लाख टन हुई

चालू तेल वर्ष में सोयाबीन की खूब पेराई हो रही है। तेल वर्ष की अक्टूबर-अप्रैल अवधि में 71.50 लाख टन सोयाबीन की पेराई हो चुकी है, जो पिछली समान अवधि में हुई 49 लाख टन पेराई से करीब 46 फीसदी अधिक है। अप्रैल महीने में 10 लाख टन सोयाबीन की पेराई हुई है, जो पिछले साल के इसी महीने में हुई 7 लाख टन पेराई से 42.85 फीसदी अधिक है। अप्रैल में मार्च से भी ज्यादा पेराई हुई है।

17 लाख टन तक पहुंच सकता है सोयाबीन खली का निर्यात

सोयाबीन का उत्पादन बढ़ने का असर इसकी खली के निर्यात पर भी पड़ सकता है। उत्पादन बढ़ने से पेराई ज्यादा होने वाली है। इससे सोयाबीन खली का निर्यात भी अब पहले से ज्यादा होने की संभावना है। पहले 14 लाख टन सोयाबीन खली का निर्यात होने का अनुमान लगाया गया था। सोपा के मुताबिक अब 17 लाख टन सोयाबीन खली का निर्यात हो सकता है। जो पहले के अनुमान से करीब 21 फीसदी अधिक है।

Advertisement
First Published - May 16, 2023 | 2:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement