facebookmetapixel
Advertisement
रीसाइक्लिंग के कड़े नियमों से 5 फीसदी तक महंगी हो सकती हैं इलेक्ट्रिक कारें, SIAM ने जताई बड़ी चिंताआर्टिफिशल इंटेलिजेंस व क्लॉड मिथोस जैसे AI मॉडलों के खतरों से निपटने को सरकार बनाएगी कमांड सेंटरभारतीय फिनटेक कंपनियों की ग्लोबल उड़ान: कनाडा समेत नए बाजारों में लाइसेंस लेकर बढ़ा रहीं सीमा-पार कारोबारविदेशी बाजार से डॉलर बॉन्ड जारी करने को लेकर भारतीय बैंक जल्दबाजी में नहीं, कीमत सुधरने का करेंगे इंतजारटाटा मोटर्स का भरोसा: इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स के लिए FY27 होगा ‘टर्निंग पॉइंट’, उद्योग में रहेगी ग्रोथभारत में 13 अरब डॉलर का निवेश और करेगी एमेजॉन, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद किया ऐलान Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप से मची भारी तबाही, हजारों लोगों के मारे जाने की आशंकाबांग्लादेश में भारत के राजदूत दिनेश त्रिवेदी को मिला केंद्रीय मंत्री का दर्जा, गृह मंत्रालय ने जारी किया विशेष आदेश‘दुनिया में बढ़ रहा बिखराव, नियम बनाए रखने के लिए कुछ देशों पर निर्भरता गलत’, दक्षिण कोरिया में बोले जयशंकर‘बिना विशेष फायदे के अमेरिका से व्यापार समझौता नहीं करेंगे’, पीयूष गोयल ने भारत का रुख किया साफ

दूसरी कंपनियों के मुकाबले सेल का स्टील सस्ता

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 12:00 AM IST

स्टील उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए जहां एक ओर स्टील उत्पादकों ने इसकी कीमत को स्थिर रखने का फैसला किया है।


वहीं विभिन्न धातुओं के वर्तमान मूल्यों को देखने से इस बात का खुलासा होता है कि स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) का मूल्य अन्य स्टील उत्पादकों से काफी कम है।


इस्पात उद्योग के सूत्रों के मुताबिक जहां अन्य उत्पादकों ने कीमत को स्थिर रखने के लिए कच्चे माल पर प्रति टन 5,000 से 6,000 रुपये का अधिभार लगाया है वही सेल ने गत दो-तीन महीनों से इस्पात की कीमतों को रोकने के लिए इस प्रकार का कोई भी अधिभार नहीं लगाया है।


गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस सप्ताह स्टील उत्पादकों से कहा था कि वे अल्पकालिक लाभ के लिए बाजार को गलत तरीके से प्रभावित नहीं करे। प्रधानमंत्री के इस बयान को सभी स्टील उत्पादकों ने अहमियत दी। और सभी प्रमुख उत्पादकों ने स्टील की कीमत को स्थिर कर दिया।


जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील के समारोह में प्रधानमंत्री ने कहा था कि वे सभी स्टील उत्पादकों को लंबे लाभ के बारे मं। सोचने को कहेंगे न कि अधिक मांग के कारण अल्पावधि लाभ के लिए बाजार को गलत तरीके से अपने पक्ष में करने के लिए।  बाजार सूत्रों के मुताबिक सार्वजनिक उपक्रमों के उत्पाद की कीमत अन्य उत्पादकों के मुकाबले पहले से भी कम थी।


सूत्रों का कहना है कि सार्वजनिक उपक्रम व सेल के उत्पाद की कीमत अन्य के मुकाबले निश्चित रूप से जायज है। जहां सार्वजनिक उपक्रम में 8 एमएम स्टील प्लेट की कीमत 46,832 रुपये प्रति टन है वही निजी स्टील उपक्रम में 8 एमएम की कीमत प्रति टन 50,856 रुपये बतायी जा रही है। जहां सेल स्टील शीट को 51,192 रुपये प्रति टन के मूल्य पर बेच रहा है वही एस्सार में स्टील शीट की कीमत प्रति टन 55,060 रुपये बतायी जा रही है।


दूसरी ओर स्टील की बढ़ती कीमत लेकर सरकार काफी चिंतित नजर आ रही है। सरकार इसलिए भी चिंतित है कि मुद्रास्फीति को तय करने में इन धातुओं का योगदान 7 फीसदी का होता है।स्टील की बढ़ती कीमतों के देखते हुए इसके वायदा कारोबार पर भी प्रतिबंध लगाने की मांग जोर पकड़ने लगी। स्टील को जरूरी चीजों की श्रेणी में रखने की भी मांग उठने लगी।

Advertisement
First Published - April 25, 2008 | 11:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement