facebookmetapixel
Advertisement
सेवा क्षेत्र ने संभाली अर्थव्यवस्था की रफ्तार, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 5 साल में सबसे कमजोरऑगमोंट एंटरप्राइजेज आईपीओ में आज से निवेश का मौका, एक्सपर्ट ने दी सब्सक्राइब करने की सलाह; GMP 38%एक्सप्लेनर: सिर्फ 2 सेकंड में 88 ऑर्डर! नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम में कैसे हुई हेरफेर? समझें पूरा मामलाकोलगेट-पामोलिव इंडिया के मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव: मनीष आनंदानी होंगे नए MD & CEOडिफेंस सेक्टर में बना निवेश मौका! इन PSU शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिश, कहा – BUYजेपी मॉर्गन की यूनिट पर SEBI का तगड़ा एक्शन, ट्रेडर्स के लिए मानी जा रही बड़ी चेतावनी7% पर मिल रहा होम लोन; आवेदन से पहले चेक कर लें SBI, HDFC, ICICI समेत प्रमुख बैंकों की ब्याज दरेंटाटा मोटर्स की कारें होंगी महंगी, 1 सितंबर से 25000 रुपये तक बढ़ेंगे दामसुरक्षित निवेश बना सोने-चांदी की तेजी का कारण, सोना ₹1,205 मजबूत, चांदी ₹1,745 चमकीईरान पर ट्रंप की धमकी का तेल बाजार पर असर, कच्चा तेल 2% से ज्यादा उछला, ब्रेंट 94 डॉलर के करीब पहुंचा

RBI के संभावित हस्तक्षेप से रुपये में मामूली मजबूती, डॉलर के मुकाबले 87.55 पर बंद

Advertisement

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की लगातार निकासी ने भी स्थानीय मुद्रा पर दबाव डाला जो जुलाई में कुल मिलाकर 2.09 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुई।

Last Updated- August 01, 2025 | 10:20 PM IST
Rupee

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के संभावित हस्तक्षेप से शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मामूली रूप से मजबूत हुआ। हालांकि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की निकासी और भारतीय निर्यात पर अमेरिका के शुल्क लगाने के कारण पैदा हुई नकारात्मक धारणा से स्थानीय मुद्रा पर दबाव बरकरार रहा। शुक्रवार को रुपया 87.55 प्रति डॉलर पर बंद हुआ जबकि पिछले दिन यह 87.59 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। दिन में कारोबार के दौरान यह 87.22 प्रति डॉलर तक मजबूत हुआ। हालांकि आयातकों की डॉलर मांग ने कारोबार के अंत तक घरेलू मुद्रा पर दबाव बनाए रखा।

फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के ट्रेजरी प्रमुख और कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार भंसाली ने कहा, इस हफ़्ते रुपये में 1.55 फीसदी की गिरावट आई है और अगर आरबीआई बचाव में नहीं आता तो यह और भी गिर सकता था। गुरुवार को इसने 87.5950 का निचला स्तर छुआ था। हालांकि यह 87.95 के सर्वकालिक निचले स्तर को नहीं तोड़ सका।

उन्होंने कहा कि डॉलर इंडेक्स में बढ़ोतरी, यूरो में गिरावट, एशियाई मुद्राओं में नरमी और शेयर बाजार में फिसलन से भी इस गिरावट की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा, रुपया वैश्विक ताकतों के सामने कमजोर दिख रहा है जबकि आरबीआई बाजार में एकमात्र विक्रेता है।

गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने 1 अगस्त से अमेरिका को भारतीय निर्यात पर 25 फीसदी टैरिफ और रूस से तेल और हथियार खरीदने पर अनिर्धारित दंड की घोषणा की थी जिसके बाद स्थानीय मुद्रा में 0.2 फीसदी की गिरावट आई और यह नए निचले स्तर पर बंद हुई। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की लगातार निकासी ने भी स्थानीय मुद्रा पर दबाव डाला जो जुलाई में कुल मिलाकर 2.09 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुई। सितंबर 2022 के बाद यह इसकी सबसे बड़ी मासिक गिरावट है।

बुधवार को रुपया 0.7 फीसदी की गिरावट के साथ 87.42 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था जो पिछले 2.5 महीने में एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट थी। चालू वित्त वर्ष में रुपये में 2.37 फीसदी की गिरावट आई है जबकि इस कैलेंडर वर्ष (2025) में इसमें 2.21 फीसदी की नरमी रही है।

बिजनेस स्टैंडर्ड के एक सर्वेक्षण के अनुसार रुपया अत्यधिक अस्थिरता के साथ कारोबार करेगा तथा अधिकांश उत्तरदाताओं का मानना है कि सितंबर 2025 तक स्थानीय मुद्रा का लक्षित स्तर 88 प्रति डॉलर के आसपास तथा समर्थन स्तर 86.50 प्रति डॉलर के आसपास रहेगा।

एक सरकारी बैंक के डीलर ने कहा, रुपये पर निकट भविष्य में भी दबाव बने रहने की आशंका है। उन्होंने कहा, एफपीआई की निकासी और डॉलर इंडेक्स में बढ़ोतरी से रुपये पर दबाव बढ़ रहा है।

Advertisement
First Published - August 1, 2025 | 10:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement