facebookmetapixel
Advertisement
प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में सज रहा राष्ट्रपति मुर्मू का गांव, ₹23,000 करोड़ की 72 परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला भारत बनेगा ग्लोबल स्टील मांग का नया केंद्र, अब चीन जैसी भूमिका निभाएगा: लक्ष्मी मित्तलमेडिकवर के आईपीओ की योजनाएं पटरी पर, वॉटरवेज लीजर टूरिज्म ने 769-808 रुपये तय किया प्राइस बैंडफेड के सख्त रुख और मजबूत डॉलर से सोना फिसला, अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भी दबावNSE IPO: शुरुआती निवेशकों को कई गुना मुनाफा होने की उम्मीद, एक्सचेंज को नहीं मिलेगा कोई फंडNSE IPO: गलती से मिले 5,000 शेयरों ने बदली कश्मीरी लाल राणा की किस्मत, DRHP में सामने आई करोड़ों के मुनाफे की कहानीरुपये की मजबूती के बीच RBI ने बढ़ाई डॉलर खरीद, विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने और फॉरवर्ड पोजीशन संभालने पर फोकसGTRI की चेतावनी: एल्युमीनियम शुल्क नीति भारत को मैन्युफैक्चरिंग हब नहीं, कच्चे माल का बना रही सप्लायरसोने पर बढ़े आयात शुल्क का दिखा असर, गोल्ड इंपोर्ट घटा और पुराने आभूषणों की रिसाइक्लिंग बढ़ीEditorial: G-7 शिखर सम्मेलन में भारत की कूटनीतिक बढ़त, विवाद पर सामंजस्य भारी

नए निचले स्तर पर रुपया

Advertisement

डॉलर के मुकाबले रुपया नए निचले स्तर पर, व्यापार घाटा और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड बने कारण

Last Updated- December 16, 2024 | 10:39 PM IST
Rupee vs Dollar

अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में तेजी और चीन की मुद्रा युआन कमजोर होने की वजह से डॉलर के मुकाबले रुपया गिरकर बंदी के नए निचले स्तर 84.87 पर पहुंच गया। डीलरों ने यह भी कहा कि नवंबर में भारत के वस्तु निर्यात में व्यापार घाटे का भी रुपये पर विपरीत असर पड़ा। शुक्रवार को रुपया 84.80 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच डॉलर सूचकांक में मामूली गिरावट से दिन के दौरान रुपये को कुछ समर्थन मिला। डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत गिरकर 106.85 पर पहुंच गया। इस सूचकांक से 6 प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की स्थिति का पता चलता है।
विदेशी मुद्रा बाजार के हिस्सेदारों ने कहा कि सरकारी बैंकों ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से डॉलर की बिक्री की, जिससे अतिरिक्त उतार-चढ़ाव न हो।

जन स्मॉल फाइनैंस बैंक में ट्रेजरी और कैपिटल मार्केट्स के प्रमुख गोपाल त्रिपाठी ने कहा, ‘ट्रेड डेटा के कारण रुपया कमजोर हुआ, जिसमें व्यापार घाटा अब तक के शीर्ष स्तर पर पहुंच गया है। निकट के हिसाब से यह और कमजोर हो सकता है। कुछ समय से रुपया एक निश्चित सीमा के भीतर और स्थिर बना हुआ है, लेकिन अगर व्यापार घाटा बढ़ता है या पूंजी की आवक कमजोर होती है तो यह डॉलर के मुकाबले और कमजोर हो सकता है।’

डीलरों ने कहा कि इस सप्ताह बाजार के प्रदर्शन में अमेरिकी फेडरल रिजर्व के मौद्रिक नीति के फैसले के साथ बैंक ऑफ इंगलैंड और बैंक ऑफ जापान की भूमिका महत्त्वपूर्ण होने वाली है। हालांकि सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में वृद्धि और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की गतिविधियों जैसे घरेलू संकेतक बाजार की धारणा को आकार देंगे।

बाजार उम्मीद कर रहा है कि फेडरल रिजर्व आगामी बैठक में नीतिगत दर में 25 आधार अंक कटौती करेगा। फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के ट्रेजरी प्रमुख और कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार भंसाली ने कहा, ‘बैंक ऑफ इंगलैंड और बैंक ऑफ जापान के साथ अमेरिकी फेडरल रिजर्व के मौद्रिक नीति के फैसले की इस सप्ताह बाजार के प्रदर्शन में उल्लेखनीय भूमिका होगी, वहीं घरेलू संकेतक जैसे जीडीपी वृद्धि और एफपीआई बाजार की धारणा को आकार देंगे।’

Advertisement
First Published - December 16, 2024 | 10:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement