facebookmetapixel
Advertisement
पुरानी बाइक-कार में भरवा रहे हैं E20 पेट्रोल? ₹10 हजार तक बढ़ सकता है मेंटेनेंस खर्च10 साल के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची लोन ग्रोथ, ICICI Bank, HDFC Bank और SBI बने ब्रोकरेज के टॉप पिकGold, Silver Price Today: घरेलू बाजार में सोना-चांदी उछले, विदेशी बाजार में भाव नरमतेल की कीमतें घटीं, फिर भी सरकार को हो सकता है ₹1.65 लाख करोड़ का नुकसानOpening Bell: सेंसेक्स 425 अंक उछला, निफ्टी 24125 के पार; RIL में 2.5% से ज्यादा की तेजीDalmia Bharat का बड़ा विस्तार प्लान, जुटाएगी 4,000 करोड़ रुपयेNRI के पैसे पर RBI की पैनी नजर! अब रोजाना जारी हो सकते हैं अरबों डॉलर की आमद के आंकड़े18,000 करोड़ की AI सिटी पर बवाल! किसानों ने कहा, हमारी जमीन नहीं तो कोई सौदा नहींBond Ratings: कंपनियों की वित्तीय सेहत बिगड़ रही है? रेटिंग डाउनग्रेड ने बढ़ाई चिंताईशा अंबानी का बड़ा प्लान, ब्यूटी मार्केट में नई जंग शुरू

मंडियों में अभी और बढ़ेगी सेब की लाली

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 4:02 PM IST

दिल्ली की मंडियों में अगले कुछ दिनों में मांग बढ़ने के कारण सेब की आवक में लगभग दो गुनी बढ़ोतरी हो जाएगी।


आजादपुर मंडी स्थित सेब के थोक विक्रेताओं के अनुसार पैदावार कम होने और आपूर्ति बाधित होने की वजह से इस वर्ष दिल्ली की मंडियों में सेब की आवक पिछले साल की अपेक्षा लगभग 50 फीसदी कम हुई है। लेकिन आने वाले दिनों में मांग बढ़ने के कारण सेब की आवक में लगभग दोगुनी बढ़ोतरी होने की संभावना है।

इस समय दिल्ली की मंडियों में सेब मुख्य तौर पर शिमला और सोलन से आ रहा है। जबकि कश्मीर से आने वाले सेब की आपूर्ति जम्मू में कर्फ्यू और बंद के कारण बाधित पड़ी हुई है। सेब के  थोक विक्रेता एबीसी फ्रॅू ट कंपनी के राजेन्द्र बताते है कि इस समय मंडी में लगभग 250 गाड़ियां आ रही है।

लेकिन अगस्त के अंत तक मंडी में सेब की 500 गड़ियों के आने की उम्मीद है। इस समय आने वाली गाड़ियों में सेब की लगभग 500 से 750 पेटियां होती है। सेब के दूसरे व्यापारी स्वराज ने बताया कि इस समय मंडी में कश्मीरी सेब की एक पेटी 120 से 170 रुपये में मिल रही है। जबकि हिमाचल से आने वाले सेब की पेटी का मूल्य 700 से 1000 के मध्य है।

पिछले महीने हिमाचल से आने वाले सेब की एक पेटी की कीमत लगभग 1600 रुपये के आसपास थी। स्वराज ने यह भी बताया कि इस समय मंडी में हजरतबली और रॉयल डिलीसियश की भरमार है। हजरलबली मंडी में 500 रुपये से 600 रुपये प्रतिक्विंटल की दर से मिल रहा है।

वहीं रॉयल डिलीसियश का विदेशों से आयात होने के कारण इसकी कीमतें आसमान छू रही है। और यह 1500 रुपये प्रतिक्विंटल की दर से मंडी में उपलब्ध है। एपीएमसी (कृषि उत्पाद विपणन समिति) के आकड़ों के अनुसार दिल्ली की मंडियों में इस समय रोजाना 3000 हजार टन सेब आ रहा है। अगस्त महीने की शुरुआत से अब तक लगभग 12000 हजार टन सेब बाजार में आ चुका है।

दिल्ली की मंडियों में पिछले महीने की अपेक्षा इस महीने सेब की कीमतों में कोई खास अंतर नहीं आया है। जबकि पिछले महीनों की अपेक्षा आवक में बढ़ोतरी होने से हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में सेब की कीमतें जुलाई माह की अपेक्षा लगभग 40 से 50 फीसदी गिर चुकी है।

उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी कीमतें 20 से 30 फीसदी कम हो गई है। इसके विपरीत उत्तराखंड में सेब की कीमतों में 5 से 10 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष सेब की पैदावार कम होने की वजह से सेब की कीमतें भी लगभग 25 से 35 फीसदी ज्यादा है।

विभिन्न राज्यों में सेब की कीमतें

                     अगस्त 2008         जुलाई 2008
हरियाणा             1829                        3137
एनसीआर           2415                        2548
राजस्थान           2910                        3471
उत्तर प्रदेश         4167                        5270
उत्तराखंड              650                          618
हिमाचल प्रदेश  1829                        3137
कीमत रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से            
स्त्रोत: विभिन्न राज्यों की एपीएमसी

Advertisement
First Published - August 8, 2008 | 11:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement