facebookmetapixel
Gold and Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में उछाल! सोने का भाव 125000 रुपये के पार; जानें आज के ताजा रेटPhysicsWallah IPO: सब्सक्राइब करने के लिए खुला, अप्लाई करें या नहीं; जानें ब्रोकरेज का नजरियाBihar Elections 2025: दिल्ली ब्लास्ट के बाद हाई अलर्ट में बिहार चुनाव का आखिरी फेज, 122 सीटों पर मतदाता करेंगे फैसलाडिमर्जर के बाद Tata Motors में कौन चमकेगा ज्यादा? जेपी मॉर्गन और SBI की बड़ी राय सामने आई₹5.40 प्रति शेयर तक डिविडेंड पाने का मौका! 12 नवंबर को एक्स-डेट पर ट्रेड करेंगे ये 5 स्टॉक्सDharmendra Health Update: ‘पापा ठीक हैं!’ धर्मेंद्र की सेहत को लेकर वायरल अफवाहों पर Esha Deol ने शेयर किया इंस्टा पोस्टभारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द होगी सकती है फाइनल, ट्रंप ने दिए संकेत; कहा – पीएम मोदी से शानदार रिश्तेटाटा मोटर्स CV के शेयर 12 नवंबर को होंगे लिस्ट, डिमर्जर के बाद नया सफर शुरूStock Market Update: सपाट शुरुआत के बाद बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 200 अंक गिरा; निफ्टी 25550 के नीचेDelhi Red Fort Blast: देशभर में हाई अलर्ट! यूपी-महाराष्ट्र-गुजरात में बढ़ी सुरक्षा, शाह बोले- हर एंगल से जांच जारी; UAPA के तहत मामला दर्ज

Rabi sowing 2023: गेहूं व चने का रकबा घटा, सरसों का बढ़ा

रबी सीजन की गेहूं, चना और सरसों तीन प्रमुख फसलें हैं। इनमें सबसे ज्यादा करीब 8 फीसदी गिरावट चना की बोआई में आई है। गेहूं का रकबा भी एक फीसदी से ज्यादा घटा है।

Last Updated- December 29, 2023 | 11:21 PM IST
Wheat production
Representative Image

Rabi sowing 2023: इस साल रबी फसलों की बोआई में सुस्ती देखी जा रही है। इस सीजन की सबसे बड़ी फसल गेहूं का रकबा  1.24 फीसदी गिरावट के साथ पिछले साल के करीब पहुंच गया है। दलहन फसलों में सबसे बड़ी फसल चना के रकबा में कर्नाटक और महाराष्ट्र में कम बारिश के कारण 8 फीसदी कमी आई है। मोटे अनाजों में ज्वार का रकबा भी घटा है। हालांकि इस सीजन की प्रमुख तिलहन फसल सरसों की बोआई में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

देश में 29 दिसंबर को समाप्त सप्ताह तक 629.65 लाख हेक्टेयर में रबी फसलें बोई जा चुकी हैं, जो पिछली समान अवधि में 646.16 लाख हेक्टेयर में हुई बोआई से करीब 2.55 फीसदी कम है। इस बीच, IMD ने अपने ताजा मौसम अनुमान में कहा कि 4 जनवरी तक देश के किसी भी हिस्से में बड़ी शीतलहर की संभावना नहीं है। लेकिन 5 से 11 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान और यूपी के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर चलने की अधिक संभावना है। गेहूं की फसल के लिए ठंडा मौसम और कोहरे की स्थिति उपयुक्त मानी जाती है।

गेहूं का रकबा घटकर 320.54 लाख हेक्टेयर

गेहूं रबी सीजन की सबसे बड़ी फसल है। इस सप्ताह तक 320.54 हेक्टेयर में गेहूं की बोआई हो चुकी है। पिछले साल की इसी अवधि में यह आंकड़ा 324.58 लाख हेक्टेयर था। इस तरह इस साल गेहूं के रकबा में 1.24 फीसदी गिरावट दर्ज की गई है। गेहूं का सामान्य रकबा 307.32 लाख हेक्टेयर है।

जाहिर है इस साल सामान्य रकबे की तुलना में गेहूं ज्यादा बोया गया है। मोटे अनाजों की बोआई 1.39 फीसदी बढ़कर 47.29 लाख हेक्टेयर हो गई है। हालांकि रबी सीजन में सबसे ज्यादा बोया जाने वाला ज्वार का रकबा करीब आधा फीसदी घटकर 21.04 लाख हेक्टेयर रह गया। इस दौरान जौ की बोआई करीब 9.50 फीसदी बढ़ी है, जबकि मक्के का रकबा लगभग पिछले साल के बराबर 17.53 लाख हेक्टेयर रहा।

Also read: अब कम कीमतों में मिलेगा Bharat ब्रांड का चावल, मोदी सरकार जल्द कर सकती है लॉन्च!

चने की बोआई करीब 8 फीसदी घटी

चना भी रबी सीजन की प्रमुख और दलहन की सबसे बड़ी फसल है। इस साल इसकी बोआई में भी कमी देखी जा रही है। देश में 29 दिसंबर तक 97.05 लाख हेक्टेयर में चना बोया गया है। पिछले साल इस समय तक 105.80 लाख हेक्टेयर में चना की बोआई हुई थी। पिछले साल की तुलना में इस साल चने के रकबा में 8.27 फीसदी कमी आई है।

उड़द का रकबा 17.15 फीसदी घटकर 4.78 लाख हेक्टेयर रह गया। हालांकि मसूर की बोआई 0.36 फीसदी बढ़कर 18.68 लाख, मटर की 0.22 फीसदी बढ़कर 9.43 लाख हेक्टेयर दर्ज की गई। चना और उड़द की बोआई में बड़ी गिरावट की वजह से कुल दलहन फसलों का रकबा करीब 7 फीसदी घटकर 142.49 लाख हेक्टेयर रह गया।

सरसों की बोआई में इजाफा

इस साल रबी सीजन में अब तक तिलहन फसलों की बोआई में सुस्ती देखी जा रही है। हालांकि इस सीजन की सबसे बड़ी तिलहन फसल सरसों के रकबा में इजाफा हुआ है। 29 दिसंबर तक सरसों की बोआई 1.72 फीसदी बढ़कर 97.29 लाख हेक्टयर दर्ज की गई। जबकि कुल तिलहन फसलों की बोआई 0.18 फीसदी घटकर 104.96 लाख हेक्टेयर दर्ज की गई। मूंगफली का रकबा सबसे ज्यादा 23.50 फीसदी घटकर 3.32 लाख हेक्टेयर रह गया।

First Published - December 29, 2023 | 8:13 PM IST

संबंधित पोस्ट