facebookmetapixel
Advertisement
जियोब्लैकरॉक म्युचुअल फंड ने लॉन्च करेगा बैलेंस्ड एडवांटेज फंड, ₹500 से शुरू कर सकते निवेशशेयर बाजार, FD, रियल एस्टेट नहीं, भारतीय अमीर लोग इन चीजों में लगा रहे पैसा और कमा रहे मोटा मुनाफादेश में बढ़ा स्टार्टअप का दबदबा: 52% की रिकॉर्ड उछाल, 33,872 स्टार्टअप्स के साथ महाराष्ट्र नंबर वन परITR फाइल कर हो गए निश्चिंत? सेक्शन 139(9) के तहत घर आ सकता है नोटिस, ऐसे गलतियों को तुरंत सुधारेंआधार कार्ड में बदलना है नाम तो पहले जान लें ये नियम; शादी, तलाक और पूरा नाम बदलने पर अलग है प्रोसेसआज भी टूटा शेयर बाजार! कैसा है टेक्निकल चार्ट पर सेंसेक्स-निफ्टी का सेटअप? एक्सपर्ट ने बताए अहम लेवल्सकोटक म्युचुअल फंड का नया मल्टी सेक्टर FOF, ₹1000 से शुरू कर सकते हैं निवेशअब कोयले से बनेगी यूरिया और गैस, कोल गैसीफिकेशन के लिए मिले 7 बड़े आवेदन, अदाणी का नाम भी शामिलअंदर की खबर पर शेयर खरीदा तो फंसेंगे, गिफ्ट सिटी में आए नए नियममानसून ने दिया किसानों को झटका! बुवाई घटी, अब गेहूं-चना की फसल पर भी मंडराया खतरा

अब कम कीमतों में मिलेगा Bharat ब्रांड का चावल, मोदी सरकार जल्द कर सकती है लॉन्च!

Advertisement

सरकार ‘भारत’ ब्रांड के तहत अब भारत चावल भी लेकर आने वाली है जिसकी कीमत 25 रुपये प्रति किलो रखी जा सकती है।

Last Updated- December 29, 2023 | 11:16 AM IST
Basmati rice
Representative Image

Bharat Brand: 2024 में मोदी सरकार आम आदमी को महंगाई से राहत देने के लिए कम रेट में चावल उपलब्ध कराने की योजना बना रही है। सूत्रों के अनुसार ये खबर है की सरकार ‘भारत’ ब्रांड के तहत अब भारत चावल भी लेकर आने वाली है जिसकी कीमत 25 रुपये प्रति किलो रखी जा सकती है।

Bharat Brand Atta और Bharat Brand Dal भी हो चुका है लॉन्च

केंद्र सरकार ने भारत चावल से पहले देश में भारत आटा (Bharat Atta) और भारत दाल (Bharat Dal) को भी शुरू किया था।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने 6 नवंबर को दिल्ली में भारत आटा को लॉन्च किया था। लोग इस आटा को 10 और 30 किलो के पैक में नाफेड, एनसीसीएफ, सफल, मदर डेयरी और अन्य सहकारी संस्थानों से खरीद सकते हैं। सरकार ने भारत आटा को लगभग 2000 रिटेल आउटलेट पर उपलब्ध कराया था। इसके लिए 2.5 लाख मीट्रिक टन गेहूं सरकारी एजेंसियों को दिया गया था।

यह भी पढ़ें : तेल के दाम बढ़ने के जोखिम का प्रभाव कम: मुख्य आर्थिक सलाहकार

कहां से मिलेंगे Bharat Brand चावल?

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत सरकार नाफेड (National Agricultural Cooperative Marketing Federation of India), एनसीसीएफ (National Cooperative Consumers’ Federation) और केंद्रीय भंडार (Kendriya Bhandar) के जरिए ‘भारत चावल’ ब्रांड की बिक्री करेगी।

चावल के बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार ने दी थी चेतावनी

भारत सरकार ने चावल की बढ़ती कीमतों के बारे में पहले चेतावनी दी थी। सरकार ने बताया था कि गैर बासमती चावल की कीमत 50 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है, जबकि सरकार इसे लगभग 27 रुपये प्रति किलो में व्यापारियों को उपलब्ध करा रही है। सरकार ने जमाखोरी करने वालों पर सख्त एक्शन लेने का भी निर्णय लिया था।

यह भी पढ़ें : Pulses Import: मार्च 2025 तक तुअर, उड़द दाल के आयात पर कोई अंकुश नहीं

नवंबर में बढ़ी खुदरा महंगाई

खाद्य वस्तुओं के दाम में तेजी से रिटेल महंगाई नवंबर में बढ़कर तीन महीने के उच्चस्तर 5.55 प्रतिशत पर पहुंच गई थी। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित महंगाई अक्टूबर में 4.87 प्रतिशत पर थी। महंगाई दर में अगस्त से गिरावट आ रही है। उस समय यह 6.83 प्रतिशत थी। पिछले वर्ष इसी महीने में रिटेल महंगाई 5.88 प्रतिशत के स्तर पर थी।

Advertisement
First Published - December 29, 2023 | 11:16 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement