facebookmetapixel
Advertisement
PSU शेयर में कमाई का मौका! 44% तक मिल सकता है रिटर्न, ब्रोकरेज ने दी BUY रेटिंगSU-57 फाइटर जेट, रूसी तेल से लेकर परमाणु उर्जा तक, मोदी-पुतिन की मुलाकात में किन-किन बातों पर चर्चा संभव?मिडकैप फंड्स पर निवेशकों का भरोसा कायम, अगस्त में इनफ्लो 13% बढ़ा, AUM ₹5.43 लाख करोड़ पहुंचाBRICS Summit 2026: युद्ध के बीच भारत आ रहे ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, जानें क्या है एजेंडा7 साल बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग, ब्रिक्स समिट में करेंगे शिरकत; PM मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता संभवएडलवाइस का नया अल्टिवा फंड लॉन्च, लार्ज कैप पर रहेगा फोकस, 24 सितंबर तक कर सकेंगे निवेशचीनी की किल्लत खत्म! घरेलू उत्पादन 279 लाख टन होने का अनुमान, त्योहारी सीजन में स्थिर रहेंगी कीमतेंएक्सप्लेनर: ब्रिक्स में अपनी मुद्राओं में व्यापार पर जोर, पर डॉलर से दूरी को लेकर भारत क्यों सतर्क? समझें पूरी रणनीतिब्रिक्स से पहले नरमी के संकेत? चीन ने माना भारत के साथ रिश्ते दोनों देशों के लिए फायदेमंदश्रीराम म्युचुअल फंड का गोल्ड ETF फंड ऑफ फंड्स हुआ लॉन्च, ₹500 से निवेश का मौका

सोयाबीन उत्पादन में 8% गिरावट का अनुमान, चढ़ सकते हैं दाम; तेल आयात भी बढ़ेगा

Advertisement

2026-27 के दौरान भारत पांच लाख टन से अधिक सोयाबीन तेल का आयात कर सकता है। उत्पादन  104 लाख टन से 8% घटाकर 96 लाख टन रह सकता है।

Last Updated- September 08, 2026 | 2:57 PM IST
soyabean meal imports
प्रतीकात्मक फोटो

कमजोर व असमान बारिश और बोआई क्षेत्र में कमी के कारण तिलहन उत्पादन कम होने की आशंका जाहिर की जा रही है। जबकि त्योहारी सीजन में खाद्य तेलों की मांग बढ़ने का अनुमान है। घरेलू उत्पादन कम होने और सप्लाई में कमी के कारण आयात बढ़ेगा। अमेरिकी कृषि विभाग का अनुमान है कि 2026-27 के दौरान भारत पांच लाख टन से अधिक सोयाबीन तेल का आयात कर सकता है। उत्पादन  104 लाख टन से 8% घटाकर 96 लाख टन रह सकता है। उत्पादन कम होने से सोयाबीन की कीमतें मजबूत होगी।

उत्पादन कम होने की आशंका

अमेरिकी कृषि विभाग (यूएडीए) की विदेश कृषि सेवा ने भारत में सोयाबीन की बोआई, औसत उपज दर एवं कुल पैदावार में पिछले अनुमान में कटौती कर दी है जबकि दूसरी ओर सोयाबीन तथा सोया तेल के आयात का अनुमान बढ़ा दिया है।

यूएडीए के मुताबिक फसल कमजोर रहने के कारण प्रति हेक्टेयर उत्पादन 9.10 क्विंटल रह सकती है और खरीफ सीजन के दौरान सोयाबीन का कुल कुल उत्पादन 96 लाख टन के करीब सिमटने की संभावना है। यह आंकड़ा पूर्व अनुमान से कम है।

सोयाबीन का उत्पादन कम होने से सोयाबीन तेल के उत्पादन का अनुमान भी घटकर 16 लाख टन रह गया है। वहीं, खपत 75 लाख टन रहने का अनुमान है, जिससे ज्यादा आयात की जरूरत पड़ रही है।

Also Read: ईरान-अमेरिका तनाव के बाद भी $100 से नीचे ब्रेंट क्रूड, जानिए क्या है वजह

सोयाबीन का रकबा कम रहने का अनुमान

भारत में सोयाबीन की खेती के रकबे के अनुमान को 112 लाख हेक्टेयर से 6% घटाकर 105 लाख हेक्टेयर कर दिया है। देर से और अल-नीनो से प्रभावित मानसून की शुरुआत ने बोआई में बाधा डाली, जबकि अनियमित बारिश के कारण महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में दोबारा बोआई करनी पड़ी।

हालांकि केन्द्रीय कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में 4 सितंबर 2026 तक सोयाबीन का कुल उत्पादन क्षेत्र 121.82 लाख हेक्टेयर पर पहुंच गया है जो पिछले साल की इसी अवधि के बोआई क्षेत्र 122.98 लाख हेक्टेयर से 1.16 लाख हेक्टेयर कम है।

सोयाबीन का आयात पांच लाख टन के पार

सोयामील का निर्यात 29% घटकर चार साल के निचले स्तर पर आने की उम्मीद है, क्योंकि घरेलू कीमतें ऊंची होने और सप्लाई कम होने से खरीदार सस्ते दक्षिण अमेरिकी सप्लाई की ओर रुख कर रहे हैं।

विदेश कृषि सेवा के अनुसार भारत में 2026-27 सीजन के दौरान करीब 5 लाख टन सोयाबीन तथा 56 लाख टन सोया तेल का आयात होने की उम्मीद है। यह अनुमान पहले लगाएं गए अनुमान से दो लाख टन ज्यादा है। भारत से सोयाबीन के निर्यात का अनुमान घटाकर 25 हजार टन किया गया है।

Also Read: बढ़ते ट्रेड तनाव के बीच कनाडा-अमेरिका के व्यापारिक रिश्तों में खटास, वाइन और डेयरी समेत कई सेक्टर प्रभावित

घरेलू खपत बढ़ने का अनुमान

कम उत्पादन के अनुमान के कारण सोयाबीन पेराई में 6% की कटौती करके इसे 87 लाख टन कर दिया गया है, जबकि सोयामील का उत्पादन 70 लाख टन रहने का अनुमान है। पेराई कम होने के बावजूद, टोफू, सोया मिल्क और सोया आटे की मांग के कारण खाने के लिए सोयाबीन की खपत सालाना अनुमानित 820,000 टन से 4% बढ़ने का अनुमान है।

पशु चारे के लिए मांग सालाना अनुमानित 900,000 टन से 25% बढ़ने का अनुमान है, क्योंकि पोल्ट्री उत्पादक ऊंची कीमतों के बावजूद सोयाबीन मील का इस्तेमाल बढ़ा रहे हैं। हालांकि, यह अभी भी 2025-26 के खपत स्तर से 18% कम है।

Advertisement
First Published - September 8, 2026 | 2:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement