facebookmetapixel
Advertisement
भूराजनीतिक तनाव और IPO की चिंता के बीच IT शेयरों में गिरावटनिर्यात प्रोत्साहन मिशन की योजनाओं की समीक्षा संभव, कई योजनाओं को नहीं मिल रही पर्याप्त प्रतिक्रियाआशा भोसले का नया नगमा और खामोश सुरों की वापसी, निधन के बाद बढ़े डिजिटल व्यूजबिजली संयंत्रों तक कोयला पहुंचाने पर जोर, चार दिन में रेक लोडिंग 370 से बढ़कर 444 हुईअगस्त में वित्तीय क्षेत्र को मिला एफपीआई निवेश का एक तिहाई से ज्यादा हिस्साभारत को तेज विकास के लिए निर्यात, निवेश और विनिर्माण पर देना होगा जोर: आचार्यभारत के यात्री वाहन बाजार में पहली बार वैकल्पिक ईंधन वाहनों की बिक्री पेट्रोल से आगेबड़े कारोबारी समूह के निवेश से पश्चिम बंगाल में औद्योगिक गतिविधियों को मिलेगी रफ्ताररिश्वत के आरोपों पर PVR आईनॉक्स की शुरुआती जांच पूरी, कोई सबूत नहीं मिलामिंडा कॉर्प की वैश्विक बाजार में पकड़ मजबूत करने की तैयारी, निर्यात लक्ष्य 1,500 करोड़ रुपये

IPO में कमाई का मौका या रिस्क? इस हफ्ते खुलेंगे 12 इश्यू, जानें किस आईपीओ का GMP सबसे ज्यादा और कहां है फायदा

Advertisement

IPO This Week: इस हफ्ते 12 IPO खुलने वाले हैं, जिनमें Pranav Constructions और Rentomojo के GMP सबसे ज्यादा हैं, जबकि 9 सितंबर को एक साथ 6 IPO आएंगे।

Last Updated- September 07, 2026 | 1:51 PM IST
IPO
Representative image

IPO This Week: शेयर बाजार के प्राइमरी मार्केट में इस सप्ताह निवेशकों के लिए काफी हलचल रहने वाली है। अलग-अलग दिनों में कुल 12 IPO खुलने वाले हैं। एक साथ कई कंपनियों के इश्यू आने से निवेशकों की नजर कंपनियों की कीमत, वैल्यूएशन और वित्तीय प्रदर्शन के साथ-साथ ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) पर भी रहेगी।

इस सप्ताह खुलने वाले IPO में Pranav Constructions का GMP सबसे ज्यादा 35.48% बताया जा रहा है। कंपनी का IPO 7 सितंबर को खुल चुका है। इसके बाद Rentomojo का GMP 34.90% है। वहीं Kanohar Electricals का GMP 30.38% है और इसका IPO 8 सितंबर को खुलना है।

8 सितंबर को खुलने वाले IPO

8 सितंबर को कई कंपनियां अपना IPO लेकर आ रही हैं। इनमें Kanohar Electricals का GMP 30.38% है। Glass Wall Systems (India) का GMP 20.88% और Prasol Chemicals का GMP 13.31% है। GMP के आंकड़े फिलहाल इन इश्यू में ग्रे मार्केट की दिलचस्पी को दर्शा रहे हैं।

9 सितंबर को एक साथ 6 IPO

9 सितंबर को प्राइमरी मार्केट में सबसे ज्यादा हलचल देखने को मिलेगी। इस दिन छह मेनबोर्ड IPO खुलने वाले हैं। इनमें Rentomojo, Asset Reconstruction Company (India), Manipal Payment & Identity Solutions, Steamhouse India, LCC Projects और Karamtara Engineering शामिल हैं।

इनमें Karamtara Engineering का GMP 21.65% है। LCC Projects का GMP 17.12% और Manipal Payment & Identity Solutions का GMP 10.03% है। वहीं Rentomojo 34.90% के GMP के साथ मजबूत स्थिति में है। दूसरी ओर Asset Reconstruction Company (India) और Steamhouse India का GMP फिलहाल 0% है।

Rentomojo IPO

Rentomojo ने IPO के लिए ₹384 से ₹404 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी इस इश्यू से कुल ₹1,256 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है। इसमें ₹150 करोड़ तक का फ्रेश इश्यू और 2.73 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। ऊपरी प्राइस बैंड के हिसाब से OFS की वैल्यू करीब ₹1,106 करोड़ है।

Asset Reconstruction Company IPO

Asset Reconstruction Company का IPO करीब ₹732.97 करोड़ का बुक बिल्ड इश्यू है। यह पूरी तरह OFS है, जिसके तहत 5.27 करोड़ शेयर बिक्री के लिए पेश किए जाएंगे। कंपनी ने IPO के लिए ₹132 से ₹139 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है।

Manipal Payment & Identity Solutions IPO

Manipal Payment & Identity Solutions के IPO का प्राइस बैंड ₹322 से ₹339 प्रति शेयर है। कंपनी इस इश्यू के जरिए करीब ₹805 करोड़ जुटाएगी। इसमें ₹320 करोड़ का फ्रेश इश्यू और 1.43 करोड़ शेयरों तक का OFS शामिल है, जिसकी वैल्यू करीब ₹485 करोड़ है।

Steamhouse India IPO

Steamhouse India IPO के जरिए ₹414 करोड़ जुटाने की तैयारी में है। इसमें ₹353 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹61 करोड़ का ऑफर फॉर सेल शामिल है।

Also Read | पर्पल स्टाइल लैब्स IPO: कमजोर लिस्टिंग के बाद 5% उछला शेयर, क्या करें निवेशक?

LCC Projects IPO

LCC Projects ने अपने IPO के लिए ₹139 से ₹146 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी इस इश्यू के जरिए करीब ₹427 करोड़ जुटाएगी।

Karamtara Engineering IPO

Karamtara Engineering का IPO करीब ₹875 करोड़ का है। इसमें ₹675 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹200 करोड़ तक का OFS शामिल है। IPO के लिए ₹241 से ₹254 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। कंपनी का GMP फिलहाल 21.65% बताया जा रहा है।

10 और 11 सितंबर को भी IPO

10 सितंबर को Veegaland Developers का IPO खुलने वाला है और इसका GMP फिलहाल 21.43% है। इसके बाद 11 सितंबर को Manika Plastech का IPO आएगा, जिसका GMP 16.28% बताया जा रहा है।

GMP देखकर निवेश का फैसला न करें

IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम निवेशकों के बीच किसी इश्यू को लेकर शुरुआती सेंटीमेंट का संकेत दे सकता है, लेकिन यह आधिकारिक आंकड़ा नहीं होता। GMP में तेजी से बदलाव भी हो सकता है और इसका असर शेयर की वास्तविक लिस्टिंग पर जरूरी नहीं कि उसी अनुपात में दिखाई दे।

इसलिए निवेश से पहले केवल GMP पर निर्भर रहने के बजाय कंपनी की वैल्यूएशन, वित्तीय स्थिति, कारोबार की संभावनाएं, ग्रोथ, जोखिम और IPO की सब्सक्रिप्शन स्थिति का भी आकलन करना जरूरी है।

Advertisement
First Published - September 7, 2026 | 1:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement