facebookmetapixel
Advertisement
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भी जीवन बीमा की मांग मजबूत रहेगी, HDFC Life चेयरमैन केकी मिस्त्री का भरोसामुंबई पोर्ट का बड़ा इंफ्रा विस्तार, ₹3,541 करोड़ की परियोजनाओं से बढ़ेगी कार्गो और पर्यटन क्षमतापश्चिम एशिया संकट से बिजली उपकरण उद्योग पर बढ़ा लागत का दबाव, एल्युमीनियम-तांबे की कीमतों में तेज उछालसरकार की विनिवेश मुहिम तेज, Q1 में ही ₹18,000 करोड़ से ज्यादा जुटाए; पिछले वित्त वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ाFCNR(B) जमा पर 9x लीवरेज की पेशकश की तैयारी, NRI निवेशकों को मिल सकता है 12-18% रिटर्नकच्चे तेल में नरमी से बाजार को सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी ने लगातार तीसरे सप्ताह दर्ज की बढ़तट्रेंट ने दोहराया 10 गुना ग्रोथ का लक्ष्य, वेस्टसाइड-जूडियो विस्तार और बेहतर LFL से तेजी की उम्मीदनिफ्टी IT इंडेक्स टूटने के बाद भी म्युचुअल फंड निवेशकों ने पैसिव स्कीम्स में लगाया करोड़ों का दांवभारतीय शेयर बाजार में जल्द लौट सकती है तेजी, ICICI Securities ने बताए सुधार के मजबूत संकेतकच्चे तेल में गिरावट और विदेशी निवेश से रुपया लगातार चौथे दिन मजबूत, बॉन्ड यील्ड भी फिसली

वायदा को हरी झंडी की तैयारी

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 11:01 PM IST

महंगाई के लिए जिम्मेदार माने जा रहे वायदा बाजार को अभिजीत सेन समिति ने इस आरोप से क्लीन चिट दे दी है।


समिति का मानना है कि वायदा बाजार की वजह से कीमतों में बढ़ोतरी के कोई ठोस प्रमाण सामने नहीं आए हैं। हालांकि सरकार आवश्यक वस्तुओं के वायदा कारोबार पर प्रतिबंध लगाने संबंधी निर्णय के लिए समिति की रपट का फिलहाल इंतजार कर रही है।


समिति की ड्राफ्ट रपट में कहा गया है- अध्ययन में साफ तौर पर यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सका है कि वायदा कारोबार की वजह से कीमतें बढ़ी हैं या कृषि उत्पादों की कीमतों में उतार-चढ़ाव आया है। कृषि उत्पादों की कीमतों पर वायदा कारोबार के प्रभाव का अध्ययन करने के लिए योजना आयोग के सदस्य अभिजीत सेन की अध्यक्षता में सरकार ने एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया था।


इधर, वायदा कारोबारी भी खुद को अब सुरक्षित मान रहे हैं। उनका दावा है कि अभिजीत सेन कमेटी के सभी सदस्यों ने वायदा कारोबार के पक्ष में उन्हें अपनी रिपोर्ट दी है। एनसीडीईएक्स के पदाधिकारी ने बताया कि सेन कमेटी का गठन एक साल तीन महीने पहले किया गया था। लेकिन कमेटी ने अब तक अपनी रिपोर्ट नहीं दी है। इस कमेटी में अभिजीत सेन के अलावा शरद जोशी, प्रकाश आप्टे, गोपाल नायक व केवल राम है।


सूत्रों के मुताबिक इन सबों ने सेन को अपनी-अपनी राय सौंप दी है। एनसीडीईएक्स के पदाधिकारियों का यह भी कहना है कि इन सदस्यों ने सेन को साफ तौर पर कह दिया है कि अगर उनकी राय में घालमेल करने की कोशिश की गयी तो वे अंतिम रिपोर्ट पर दस्तखत नहीं करेंगे।


जोशी सांसद हैं, आप्टे आईआईएम अहमदाबाद के शिक्षक तो नायक आईआईएम बंगलुरु में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर हैं। वही राम वायदा बाजार आयोग के सदस्य हैं। वायदा कारोबारियों के मुताबिक अभिजीत सेन से उनकी भी मुलाकात हुई थी और तब वायदा कारोबार के प्रति उनका रुख सकारात्मक नजर आ रहा था। पदाधिकारियों का कहना है कि वायदा कारोबार भविष्य की कीमत की ओर इशारा करता है। उसके रुख को जाहिर करता है न कि कीमत को बढ़ाने का काम करता है।

Advertisement
First Published - April 22, 2008 | 12:18 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement