facebookmetapixel
Advertisement
SBI का नया फंड ऑफ फंड्स लॉन्च, जानें रिटर्न के लिए कहां लगेगा पैसा, 30 सितंबर तक निवेश का मौकामणिपाल पेमेंट IPO लिस्टिंग: कमजोर शुरुआत, NSE पर 2.65% डिस्काउंट पर लिस्ट; फिर 4% से ज्यादा टूटा शेयरLCC प्रोजेक्ट IPO लिस्टिंग: शेयरों की दमदार एंट्री, 31% से ज्यादा प्रीमियम पर लिस्टस्टीमहाउस इंडिया IPO लिस्टिंग: 16.67% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयर, फिर ₹100 के करीब पहुंचा भावKaramtara IPO Listing: पहले ही दिन निवेशकों की बल्ले-बल्ले! ₹254 वाला शेयर ₹320 पर लिस्ट, मिला 26% प्रीमियमRentomojo IPO की शानदार लिस्टिंग! ₹482.45 पर शेयरों की एंट्री, निवेशकों को मिला 19% प्रीमियमARCIL IPO Listing: ₹139 पर सपाट लिस्टिंग, फिर 4% से ज्यादा टूटा शेयर; GMP दे रहा था 8.6% फायदे का संकेतNSE IPO का वैल्यूएशन: Nasdaq से लेकर BSE तक, किसके मुकाबले कहां खड़ा है NSE?रूस से तेल खरीदना भारत को पड़ेगा भारी? US House ने पास किया बिल, 100% टैरिफ का मंडराया खतराअगस्त में म्युचुअल फंड का पैसा किधर गया? इंश्योरेंस समेत इन 5 सेक्टरों में बढ़ा निवेश, यूटिलिटीज समेत इन 5 में घटा

दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे पीयूष गोयल

Advertisement

पिछले नौ साल में खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने समाज के गरीब और कमजोर वर्गों को खाद्यान्न की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई पहल की हैं।

Last Updated- July 04, 2023 | 11:40 PM IST
Piyush Goyal- पीयूष गोयल

राज्यों के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रियों का एक राष्ट्रीय सम्मेलन बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित होने वाला है जिसमें खरीफ खरीद, पीएमजीकेएवाई और खाद्य व पोषण संबंधी सुरक्षा पर चर्चा की जाएगी। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे।

वार्षिक सम्मेलन में कनिष्ठ मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और अश्विनी कुमार चौबे भी उपस्थित रहेंगे। देशभर के राज्यों के खाद्य मंत्री और खाद्य सचिव इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। एक सरकारी बयान में कहा गया है, ‘‘सम्मेलन का उद्देश्य खरीफ विपणन सत्र (केएमएस) 2023-24 के दौरान मोटे अनाज की खरीद के लिए एक कार्ययोजना विकसित करना, पीएमजीकेएवाई के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए सरकार द्वारा की गई प्रमुख पहलों पर चर्चा करना, राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की सर्वोत्तम प्रथाओं का प्रसार करना तथा खाद्य और पोषण सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करना है।’’

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नौ साल की उपलब्धि पुस्तिका, चीनी-एथनॉल पोर्टल की पेशकश करेंगे। सम्मेलन में स्मार्ट-पीडीएस के कार्यान्वयन, आपूर्ति-श्रृंखला को व्यापक करने, खरीद केंद्रों की ग्रेडिंग करने और उचित मूल्य की दुकानों (एफपीएस) का रूपांतरण आदि पर भी विचार-विमर्श होगा। यह सम्मेलन देश में खाद्य और पोषण सुरक्षा पारिस्थितिकी तंत्र के बदलाव को प्राप्त करने के लिए चुनौतियों और अवसरों पर विचार करने और वर्ष 2023-24 के लिए दिशानिर्देश तैयार करने के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा।

पिछले नौ साल में खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने समाज के गरीब और कमजोर वर्गों को खाद्यान्न की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई पहल की हैं। एक जनवरी, 2023 से प्रमुख योजना प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के कार्यान्वयन ने लगभग 80 करोड़ लाभार्थियों के लिए मुफ्त खाद्यान्न के प्रावधान प्रभावी बना दिया है।

इन महत्वपूर्ण उपायों के माध्यम से सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को मजबूत किया गया है और इसकी दक्षता में वृद्धि हुई है। इसमें कहा गया है कि प्रणाली में प्रगति और सुधार को आगे बनाए रखने के लिए विभाग प्रणाली की दक्षता बढ़ाने और खाद्य और पोषण सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करने के लिए नई पहल शुरू करने की तैयारी कर रहा है।

Advertisement
First Published - July 4, 2023 | 11:40 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement