facebookmetapixel
Advertisement
NSE IPO: सरकारी बीमा कंपनियों की चांदी, 32 पैसे में खरीदे शेयर अब देंगे हजारों करोड़; पर सॉल्वेंसी संकट बरकरारMarket Outlook: अमेरिका-ईरान वार्ता, कच्चे तेल के दाम और FIIs की खरीद-बिक्री से तय होगी शेयर बाजार की चालUpcoming IPO: IPO मार्केट में फिर लौटी रौनक! अगले हफ्ते खुलेंगे 3 बड़े मेनबोर्ड IPO, JIO-NSE भी तैयारी मेंशेयर बाजार में रौनक: टॉप-10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.15 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल रही सबसे आगेहोर्मुज संकट के बीच भारत का बड़ा कदम: रूस से रिकॉर्ड तोड़ तेल आयात, UAE से भी जमकर खरीदारीवैश्विक तनाव के बीच आर्थिक हालातों की समीक्षा करेगी स्टैंडिंग कमेटी, RBI ने जताया है सुस्ती का अनुमान1250% का मोटा डिविडेंड! प्लास्टिक बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेमौसम का डबल अटैक: कहीं भारी बारिश व आंधी-तूफान का अलर्ट, तो कहीं अभी और सताएगी भीषण गर्मीसोने-चांदी की मंदी पर ‘Rich Dad, Poor Dad’ के लेखक की बड़ी सलाह: कीमत नहीं, हालात देखकर करें निवेश‘योग बना दुनिया का सबसे बड़ा सामूहिक उत्सव’, कोलकाता में बोले PM मोदी: उम्र बढ़े पर कम न हो ऊर्जा

नवंबर में शुरू होगी चाय की ऑनलाइन नीलामी

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 7:07 PM IST

इस साल नवंबर महीने में चाय की ऑनलाइन नीलामी शुरू हो जाएगी। चाय बोर्ड के सीनियर अफसर ने कहा कि इस बाबत सॉफ्टवेयर की टेस्टिंग अगले महीने की जाएगी।


चाय बोर्ड की उपाध्यक्ष रोशनी सेन ने कहा – सारी चीजें तय कार्यक्रम के अनुसार है और सितंबर में हम सॉफ्टवेयर और सिस्टम टेस्टिंग का काम पूरा कर लेंगे। उन्होंने कहा कि नवंबर में चाय की ऑनलाइन नीलामी शुरू हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन नीलामी काफी पहले शुरू हो जाती, लेकिन चूंकि दुर्गापूजा नजदीक है, लिहाजा अब यह नवंबर में ही हो पाएगा। नैशनल स्टॉक एक्सचेंज के सूचना प्रौद्योगिकी महकमे ने ऑनलाइन नीलामी के लिए सॉफ्टवेयर तैयार किया है।

चाय बोर्ड का मानना है कि ऑनलाइन नीलामी शुरू होने से देश में चाय के वायदा कारोबार को सरलता से शुरू करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन नीलामी ने न सिर्फ चाय की बेहतर कीमत मिलेगी बल्कि नीलामी की सारी प्रक्रिया सरल व पारदर्शी हो जाएगी।

देश में फिलहाल गुवाहाटी, कोच्चि, सिलीगुड़ी और जलपाईगुड़ी में चाय नीलामी केंद्र है। भारत चाय उत्पादकों में अग्रणी है। पूर्वी राज्यों में असम और पश्चिम बंगाल चाय के बड़े उत्पादक हैं जबकि दक्षिणी राज्यों में तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक का अपना स्थान है। साल 2008 में कुल 96.2 करोड़ किलोग्राम चाय की पैदावार की उम्मीद है।

नैशनल स्टॉक एक्सचेंज के इग्जेक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट (आईटी) ने बताया कि ऑनलाइन नीलामी शुरू होने से चाय के कारोबार से जुड़े सभी लोग एक प्लैटफॉर्म पर आ जाएंगे। इनमें नीलामी के आयोजनकर्ता, बिक्रेता व उत्पादक, ब्रोकर, खरीदार और गोदाम के व्यवस्थापक शामिल हैं।

Advertisement
First Published - September 1, 2008 | 2:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement